एक्सप्लोरर

Crorepati Kisan: पैसे की हो गई बरसात...पलक झपकते करोड़पति हुआ किसान, डेढ़ महीने में हो गई 4 करोड़ की कमाई!

Crorepati Kisan India: खेती-किसानी को घाटे का सौदा समझा जाता है, लेकिन कई बार मेहनत रंग लाती है और उससे किस्मत बदल जाती है. इस किसान के साथ भी कुछ वैसा ही हुआ है...

एक धारणा है कि किसान आम तौर पर गरीब ही होता है. खेती-किसानी की छवि घाटे के सौदे की बन गई है. हालांकि यही पूरा सच नहीं है. ऐसे भी किसान हैं, जिन्होंने मेहनत से खेती की और परिस्थितियों ने भी साथ दिया, जिससे वे करोड़पतियों में शुमार हो गए. आज हम आपको एक ऐसे ही किसान की करोड़पति बनने वाली कहानी बताने वाले हैं.

आंध्र प्रदेश के इस किसान की कहानी

इस कहानी के किसान को परिस्थितियों का ऐसा साथ मिला कि उसकी मेहनत के रंग में निखार आ गया. हाल ऐसा हुआ कि पैसों की बरसात होने वाली कहावत सच साबित हो गई. अब अगर सिर्फ डेढ़ महीने में 4 करोड़ रुपये की कमाई हो जाए तो इसे पैसे की बरसात कह ही सकते हैं. यह बरसात हुई है आंध्र प्रदेश के किसाल मुरली के साथ.

पिछले साल हुआ तगड़ा नुकसान

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के अनुसार, आंध्र प्रदेश के चित्तुर जिले के 48 वर्षीय किसान मुरली ने बीते दिनों जबरदस्त कमाई की है. मुरली ने हर साल की तरह इस बार भी टमाटर की खेती की. पिछले साल उन्हें टमाटर ने जबरदस्त नुकसान कराया था और उनका परिवार 1.5 करोड़ रुपये के कर्ज में चला गया था. इस साल टमाटर ने मुरली की किस्मत खोल दी.

इतनी हो गई अब तक बचत

इस साल टमाटर की कीमतें आसमान पर हैं. पिछले कई सप्ताह से टमाटर के खुदरा भाव 250 रुपये किलो तक पहुंचे हुए हैं. मुरली को बंपर फसल का भी बोनस मिल गया. अब तक वे 35 बार टमाटर हार्वेस्ट कर चुके हैं और उन्हें अभी 15-20 हार्वेस्ट की उम्मीद है. अभी तक की फसल बेचकर उन्हें सिर्फ 45 दिनों में 4 करोड़ रुपये की कमाई हुई है. सारे कर्ज उतारने और सारे खर्च निकालने के बाद उनकी बचत 2 करोड़ रुपये है.

इन तीन फैक्टर्स ने की मदद

टीओआई की रिपोर्ट में मुरली के हवाले से बताया गया है कि उन्हें बिजली की बेहतर आपूर्ति, टमाटर की बंपर उपज और इस साल बाजार में मिल रही अच्छी कीमत से मदद मिली है. मुरली कई एकड़ में टमाटर की खेती कर रहे हैं. अब ताजी कमाई से वह करीब 20 एकड़ और जमीन खरीदने की योजना बना रहे हैं. साथ ही उनकी योजना आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल करने की है.

कई किसानों को टमाटर ने बनाया करोड़पति

यह टमाटर से किसान के करोड़पति बनने का पहला वाकया नहीं है. इससे पहले भी महाराष्ट्र से लेकर आंध्र प्रदेश तक के कई किसानों के बारे में खबरों में बताया गया है कि उन्होंने टमाटर के ऊंचे भाव से इस साल खूब फायदा हुआ है और वे करोड़ों की कमाई कर पाने में सफल हुए हैं.

ये भी पढ़ें: शेयर बाजार में करते हैं ट्रेड तो अभी जान लें ये जरूरी बात, बड़ा असर डालेगा सेबी का नया बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Food Delivery: आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget