एक्सप्लोरर

Best Multibagger Stocks 2023: साल 2023 के 12 मल्टीबैगर, जिन्होंने 6 महीने में कर दिया पैसा डबल

Multibagger Stocks: इस साल भले ही बाजार में कोई खास तेजी नहीं आईहो, लेकिन इसके बाद भी मल्टीबैगर रिटर्न देने वाले शेयरों की कमी नहीं है. आज हम आपको ऐसे ही कुछ शेयरों के बारे में बता रहे हैं...

शेयर बाजार के लिहाज से यह साल अब तक कोई खास साबित नहीं हुआ है. अभी तक निफ्टी 50 में इस साल महज 3 फीसदी की तेजी आई है. हालांकि ऐसी स्थिति में भी ऐसे शेयरों की कमी नहीं है, जिन्होंने दमदार रिटर्न देकर अपने इन्वेस्टर्स को मालामाल किया है. आज हम आपको साल 2023 के ऐसे ही मल्टीबैगर शेयरों के बारे में बताने जा रहे हैं.

इन्हें कहते हैं मल्टीबैगर शेयर

इस लिस्ट में हम आपको वैसे शेयरों के बारे में बताएंगे, जिनका एमकैप कम से कम 2000 करोड़ रुपये है. सबसे पहले यह जान लीजिए कि आखिर मल्टीबैगर शेयर कहते किसे हैं... वैसे शेयर, जो एक तय अवधि में अपने इन्वेस्टर की रकम को कम से कम डबल बना दें, उन्हें मल्टीबैगर कहा जाता है. यही कारण है कि शेयर बाजार के इन्वेस्टर मल्टीबैगर शेयरों के पीछे भागते हैं.

200 फीसदी के साथ टॉप पर ये शेयर

इस लिस्ट में सबसे ऊपर है आईटी कंपनी ऑरियोनप्रो सॉल्यूशंस (Aurionpro Solutions). इस शेयर ने जनवरी से अब तक करीब 200 फीसदी की तेजी दिखाई है. इस कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण करीब 2,450 करोड़ रुपये है. आईटी सेक्टर की ही न्यूक्लियस सॉफ्टवेयर (Nucleus Software) दूसरे नंबर पर है, जिसने इस साल अब तक करीब 172 फीसदी का रिटर्न दिया है. मजेदार है कि तीसरे नंबर पर भी आईटी सेक्टर की ही कंपनी है. सैकसॉफ्ट (Saksoft)के शेयर ने इस दौरान करीब 160 फीसदी का रिटर्न दिया है.

इन शेयरों ने भी बनाया मालामाल

कैपिटल गुड्स कंपनी डब्ल्यूपीआईएल लिमिटेड (WPIL Limited) करीब 140 फीसदी रिटर्न के साथ टॉप मल्टीबैगर शेयरों की लिस्ट में चौथे स्थान पर है. पांचवें नंबर पर आइनॉक्स विंड एनर्जी (Inox Wind Energy) है, जिसने 126 फीसदी रिटर्न दिया है. जिंदल सॉ लिमिटेड (Jindal Saw Limited)124 फीसदी रिटर्न के साथ छठे नंबर पर है.

इन्होंने भी दिया है दमदार रिटर्न

इसके बाद सातवें से नौवें स्थान पर क्रमश: मैगेलैनिक क्लाउड (Magellanic Cloud), वारी रीन्यूएबल टेक्नोलॉजीज (Waaree Renewable Technologies) और जेन टेक्नोलॉजीज (Zen Technologies) हैं, जिन्होंने 120-122 फीसदी का रिटर्न दिया है. टीटागढ़ रेल सिस्टम्स करीब 115 फीसदी रिटर्न के साथ 10वें स्थान पर है. केनेस टेक्नोलॉजी (Kaynes Technology) और जेबीएम ग्रुप (JBM Group) ने भी 100-100 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: यूजर नहीं चुन पा रहे अधिक पेंशन का विकल्प, सिर्फ सोमवार तक का समय बाकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मस्क-अंबानी की जंग तेज, रिलायंस के बयान पर स्टारलिंक का पलटवार, क्या कहा?
मस्क-अंबानी की जंग तेज, रिलायंस के बयान पर स्टारलिंक का पलटवार, क्या कहा?
RBL Bank में मर्ज होंगी Emirates NBD की भारतीय शाखाएं, RBI ने दी मंजूरी
RBL Bank में मर्ज होंगी Emirates NBD की भारतीय शाखाएं, RBI ने दी मंजूरी
17 अक्टूबर को बैंक बंद? जानें कहां-कहां मिली है छुट्टी और क्या है कारण
17 अक्टूबर को बैंक बंद? जानें कहां-कहां मिली है छुट्टी और क्या है कारण
रसोई गैस के दाम जानकर ही बुक करें सिलेंडर, दिल्ली से मुंबई तक देखें आज का ताजा रेट
रसोई गैस के दाम जानकर ही बुक करें सिलेंडर, दिल्ली से मुंबई तक देखें आज का ताजा रेट

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
Embed widget