एक्सप्लोरर

बजट से पहले शेयर बाजार में तेजी, 240 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी में भी जोरदार बढ़त

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण शनिवार को आगामी वित्त वर्ष 2020-21 का आम बजट संसद में पेश करेंगी.आर्थिक विकास दर बढ़ाने की दिशा में इस बजट में कई नई घोषणाएं कर सकती हैं.

मुंबई: आम बजट आने से पहले घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को तेजी का रुझान देखने को मिला. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 240 अंक से ज्यादा चढ़ा और निफ्टी में भी जोरदार तेजी दर्ज की गई. मजबूत विदेशी संकेतों और आगामी बजट में सरकार द्वारा देश की आर्थिक विकास को रफ्तार देने की उम्मीदों से भारतीय शेयर बाजार में तेजी का माहौल बना हुआ था.

सुबह 9.29 बजे सेंसेक्स पिछले सत्र के मुकाबले 177.66 अंकों यानी 0.43 फीसदी की तेजी के साथ 41,091.48 पर कारोबार कर रहा था. वहीं, निफ्टी 41.20 अंकों यानी 0.34 फीसदी की बढ़त के साथ 12,077 पर बना हुआ था.

इससे पहले बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र के मुकाबले 232.74 अंकों की तेजी के साथ 41,146.56 पर खुला और 41,154.49 तक उछला.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी पिछले सत्र के मुकाबले 64.60 अंकों की बढ़त के साथ 12,100.40 पर खुला और 12,103.55 तक चढ़ा.

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण शनिवार को आगामी वित्त वर्ष 2020-21 का आम बजट संसद में पेश करेंगी. इससे पहले शुक्रवार को आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा. बाजार के जानकार बताते हैं कि घरेलू कारोबारियों को उम्मीद है कि सरकार देश की आर्थिक विकास दर बढ़ाने की दिशा में इस बजट में कई नई घोषणाएं कर सकती हैं.

1 फरवरी को पेश होगा आम बजट बजट सत्र का सबसे प्रमुख आकर्षण 1 फरवरी को पेश होने वाला आम बजट होगा. देश की बिगड़ी हुई अर्थव्यवस्था के मद्देनज़र इसे बेहद अहम माना जा रहा है. माना जा रहा है कि अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए बजट में कई कदमों का ऐलान तो होगा ही , करदाताओं को भी कुछ राहत मिल सकती है. दो भागों में चलने वाले सत्र का पहला भाग 31 जनवरी से 11 फरवरी तक जबकि दूसरा भाग 2 मार्च से 3 अप्रैल तक होगा.

बजट: भारतीय रेल में हो सकता है बड़े निवेश का एलान, यात्री किराए में किया जा सकता है इजाफा लोगों को बजट से रोजगार के मौकों, इनकम टैक्स की दरों में कटौती की उम्मीदें-शेयरचैट की रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुराना क्रेडिट कार्ड बंद करने से पहले जान लें ये बातें, नहीं तो होगा नुकसान
पुराना क्रेडिट कार्ड बंद करने से पहले जान लें ये बातें, नहीं तो होगा नुकसान
PPF, SCSS या सुकन्या: सालाना 1.5 लाख के निवेश पर कहां मिलेगा सबसे तगड़ा रिटर्न?
PPF, SCSS या सुकन्या: सालाना 1.5 लाख के निवेश पर कहां मिलेगा सबसे तगड़ा रिटर्न?
Money Transfer: गलती से हो गए किसी और के खाते में पैसे ट्रांसफर, अब क्या करें? सरकार करेगी मदद
गलती से हो गए किसी और के खाते में पैसे ट्रांसफर, अब क्या करें? सरकार करेगी मदद
AI सेक्टर में भी हाहाकार! 66% कर्मचारियों को अगले 3-6 महीने में नौकरी जाने का डर
AI सेक्टर में भी हाहाकार! 66% कर्मचारियों को अगले 3-6 महीने में नौकरी जाने का डर

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget