एक्सप्लोरर

दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड BCCI हुआ और धनवान, 27,000 करोड़ से ज्यादा की बंपर कमाई; टैक्स भी दिया भरपूर

BCCI Income: बीसीसीआई की होने वाली बंपर कमाई का एक आधिकारिक आंकड़ा आया है जो सरकार की ओर से दिया गया है. इसकी आमदनी जानकर आपको बेहद हैरानी होने वाली है.

BCCI Revanue: बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (BCCI) दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है और इसने कमाई के मामले में एक बार फिर अपनी बादशाहत दिखाई है. बीसीसीआई ने पांच सालों के दौरान 27,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है.  वित्त वर्ष 2018-2022 के पांच सालों के दौरान बीसीसीआई को कुल 27,411 करोड़ रुपये से ज्यादा का राजस्व हासिल हुआ है. वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने इस बात की जानकारी राज्य सभा में दी है.

कहां से मिली है बीसीसीआई को ये बंपर कमाई

राज्य सभा में जानकारी देते हुए पंकज चौधरी ने बताया कि बीसीसीआई को ये कमाई मीडिया राइट्स, स्पॉन्सरशिप और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के रेवेन्यू शेयरों के जरिए हासिल हुई है. पंकज चौधरी ने शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के सांसद अनिल देसाई के सवाल के जवाब में ये जानकारी दी. अनिल देसाई ने संसद में सवाल पूछा था कि क्या केंद्र सरकार इस बात से वाकिफ है कि बीसीसीआई दुनिया का दूसरा सबसे धनी खेल संस्थान है? इसके अलावा उन्होंने सरकार से पिछले पांच सालों में बीसीसीआई की आमदनी, खर्चों और टैक्स डिटेल्स के बारे में भी जानकारी देने का आग्रह किया था.

बीसीसीआई के कमाई के आंकड़े राज्य सभा में रखे गए

पूछे गए सवाल के जवाब में पंकज चौधरी ने सदन में कहा कि सरकार वैश्विक स्तर पर स्पोर्ट्स बॉडीज की वित्तीय स्थिति के बारे में डेटा नहीं रखती है, लेकिन उन्होंने बीसीसीआई के आंकड़े उच्च सदन यानी राज्य सभा के साथ साझा किए हैं. 

टैक्स देने में भी बीसीसीआई बना सिरमौर

बीसीसीआई ने इन पांच सालों में अच्छा खासा टैक्स भी अदा किया है और इसका आंकड़ा 4298 करोड़ रुपये का रहा है. बीसीसीआई ने इन पांच सालों के दौरान 15,170 करोड़ रुपये का खर्च दर्शाया है. बीसीसीआई ने वित्त वर्ष 2018 में 2917 करोड़ रुपये का राजस्व दिखाया था जो वित्त वर्ष 2022 में उछलकर 7606 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा. इसके पीछे मुख्य रूप से आईपीएल और भारतीय क्रिकेट के मीडिया राइट्स के दाम में आया उछाल वजह रहा है. 

वित्त वर्ष 2024 में और अधिक ऊंचाई पर जाएगी बीसीसीआई की कमाई

बीसीसीआई की कमाई वित्त वर्ष 2024 में और अधिक ऊंचाई पर जा रही है क्योंकि इसने डिज्नी स्टार और वायकॉम 18 के साथ पांच सालों के लिए 48,390 करोड़ रुपये की डील साइन कर ली है. वहीं इसने एडिडास और ड्रीम11 जैसे नए स्पॉन्सर भी हासिल कर लिए हैं. पांच सालों के लिए आईपीएल मीडिया राइट्स के अलावा इसमें कुछ और सौदे भी हैं.

साल 2017 में बीसीसीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मीडिया राइट्स 16,147 करोड़ रुपये की भारी-भरकम कीमत में स्टार इंडिया को बेचे थे जो आज डिज्नी स्टार के रूप में जाना जाता है. ये राशि दोगुनी से भी ज्यादा बढ़ी क्योंकि साल 2008 से 2017 के 10 सालों के दौरान इन्हीं आईपीएल राइट्स को सोनी पिक्चर्स नेटवर्क को 8200 करोड़ रुपये में बेचा गया था.

ये भी पढ़ें

छोटी IT कंपनियों के CEO कमा रहे हैं करोड़ों की सैलरी, बड़ी फर्मों के सीईओ को मिल रहा कम पैकेज- जानें क्यों

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol- Diesel Price Today: 26 जुलाई को कितने रुपए लीटर हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर में क्या है भाव
Petrol- Diesel Price Today: 26 जुलाई को कितने रुपए लीटर हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर में क्या है भाव
भारत में महंगी क्यों हुई Diet Coke? जानिए क्या है इसकी वजह
भारत में महंगी क्यों हुई Diet Coke? जानिए क्या है इसकी वजह
अगस्त से लॉन्च होगा CKYC 2.0, क्या बैंकिंग होगी पहले से आसान?
अगस्त से लॉन्च होगा CKYC 2.0, क्या बैंकिंग होगी पहले से आसान?
Pralhad Joshi Net Worth: कितनी है नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी की नेटवर्थ, जानें
Pralhad Joshi Net Worth: कितनी है नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी की नेटवर्थ, जानें

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget