एक्सप्लोरर

Basilic Fly Studio IPO: इस आईपीओ की लिस्टिंग पर निवेशक हुए मालामाल, इश्यू प्राइस से 180 फीसदी ऊपर स्टॉक हुआ लिस्ट

Basilic Fly Studio IPO: कंपनी ने 97 रुपये इश्यू प्राइस तय किया था. लिस्टिंग के पहले दिन शेयर 284.55 रुपये पर अपर सर्किट में लॉक्ड है.

Basilic Fly Studio IPO: एसएमई सेगमेंट की बेसिलिक फ्लाई स्टूडियो (Basilic Fly Studio IPO) के आईपीओ ने स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग के साथ ही धमाल कर दिया है. बेसिलिक फ्लाई स्टूडियो का स्टॉक अपने आईपीओ प्राइस से 180 फीसदी के उछाल के साथ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के एसएमई एक्सचेंज पर लिस्ट हुआ है. कंपनी ने 97 रुपये के इश्यू प्राइस पर बाजार से पैसे जुटाये थे. स्टॉक 271 रुपये पर एक्सचेंज पर लिस्ट हुआ है और 5 फीसदी के उछाल के बाद शेयर में 285.55 रुपये के लेवल अपर सर्किट लग गया है.

बेसिलिक फ्लाई स्टूडियो के आईपीओ को निवेशकों का बंपर रेस्पांस मिला था. कंपनी बाजार से 66 करोड़ रुपये जुटाने के लिए आईपीओ लेकर आई थी. पर निवेशक इस एसएमई आईपीओ में निवेश करने के लिए टूट पड़े. 66 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए कंपनी को कुल 10,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के लिए आवेदन हासिल हुआ. आईपीओ कुल 286.61 गुना सब्सक्राइब हुआ था. बेसिलिक फ्लाई स्टूडियो का आईपीओ 1 से 5 सितंबर 2023 तक के लिए खुला था. कंपनी ने 92-97 रुपये प्रति शेयर आईपीओ का प्राइस बैंड ( Price Band) फिक्स किया था. 

बेसिलिक फ्लाई स्टूडियो का स्टॉक ग्रे मार्केट के प्राइस से नीचे लिस्ट हुआ है. ग्रे मार्केट प्राइस में बेसिलिक फ्लाई स्टूडियो का आईपीओ 240 फीसदी प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था. उम्मीद थी कि 97 रुपये वाला शेयर करीब 330 रुपये पर एनएसई के एसएमई एक्सचेंज पर लिस्ट होगा. लेकिन अब स्टॉक 194 फीसदी के उछाल के साथ 285.55 रुपये पर है और शेयर में अपर सर्किट लग चुका है.  

बेसिलिक फ्लाई स्टूडियो चेन्नई बेस्ड विजुअल इफेक्ट्स (VFX) स्टूडियो कंपनी है जो कनाडा और यूके (UK) में भी मौजूद है. कंपनी के वित्तीय नतीजों पर गौर करें तो वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी को कुल 78.95 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल हुआ था जिसपर 27.74 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था. बेसिलिक फ्लाई स्टूडियो ने हॉलीवुड फिल्में Avengers,  Spider-Man, Top Gun, Maverick जैसी फिल्मों के लिए काम किया है. 

ये भी पढ़ें 

Mutual Funds: शेयर बाजार में तेजी का असर, SIP के जरिए अगस्त में म्यूचुअल फंड्स में आया 15,814 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड निवेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bill Gates की बेटी को हो सकती है 20 साल जेल की सजा, लेकिन क्यों?
बिल गेट्स की बेटी को हो सकती है 20 साल जेल की सजा, लेकिन क्यों?
8 महीने पहले हुई भविष्यवाणी सच! Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
8 महीने पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, अब Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
बिहार बनाम झारखंड: बंटवारे के बाद एक राज्य भारी घाटे में और दूसरा फायदे में क्यों?
बिहार बनाम झारखंड: बंटवारे के बाद एक राज्य भारी घाटे में और दूसरा फायदे में क्यों?
कहीं दिवालिया न हो जाए पाकिस्तान! देश पर 83 हजार अरब का उधार
कहीं दिवालिया न हो जाए पाकिस्तान! देश पर 83 हजार अरब का उधार

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget