एक्सप्लोरर

Bank Holiday: कल सोमवार को बैंक रहेंगे बंद, जानें क्यों RBI ने दे दी 26 मई को बैंकों की छुट्टी?

Bank Holiday 2025: सोमवार 26 मई, 2025 को ग्राहक बैंक जाकर अपने जरूरी कामकाज नहीं निपटा पाएंगे क्योंकि इस दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी.

Bank Holiday 2025: सोमवार 26 मई, 2025 को बैंक बंद रहने वाले हैं. सरकारी और प्राइवेट दोनों सेक्टर के बैंक इस दिन बंद रहेंगे. यानी कि इस दौरान कस्टमर्स बैंक जाकर अपना काम नहीं करा पाएंगे. हालांकि, आपको यह बता दें कि कल सिर्फ एक ही राज्य में बैंकों की छुट्टी रहेगी. बाकी सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे, लेकिन क्या आपको पता है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों में 26 मई की छुट्टी क्यों दी?

इस राज्य के बैंकों में अवकाश

काजी नजरुल इस्लाम का जन्मदिन का जन्मदिन हर साल 26 मई के दिन मनाया जाता है. वह न केवल एक महान बंगाली लेखक, कवि और संगीतकार थे, बल्कि एक क्रांतिकारी भी थे. उन्हें विद्रोही कवि के नाम से जाना जाता है. अपनी लेखनी के जरिए उन्होंने अंग्रेजी शासन, सामाजिक अन्याय, धार्मिक कट्टरता के खिलाफ आवाज उठाई. उनकी कविताओं और गीतों में स्वतंत्रता, समानता और मानवीय गरिमा की झलक मिलती है. उन्हीं के सम्मान में त्रिपुरा में कल बैंक बंद रहेंगे. इसके बाद सीधे 29 मई को गुरुवार के दिन महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर शिमला में बैंक बंद रहेंगे. 

इन सेवाओं का उठा सकेंगे लाभ

हालांकि, इस दौरान घबराने वाली कोई बात नहीं है. आप डिजिटल सर्विसेज के जरिए छुट्टियों वाले दिन भी UPI, IMPS, नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग ऐप का इस्तेमाल कर पैसे भेज सकेंगे, बिल भर सकेंगे, लेकिन इस दौरान बैंक की शाखाएं बंद रहेंगी इसलिए बेहतर होगा कि जिस काम के लिए आपको बैंक जाना है, उसे पहले ही निपटा लें, ताकि बाद में कोई परेशानी न हो. आप एटीएम की सुविधा का लाभ भी पैसों की निकासी के लिए कर सकेंगे. 

देशभर में बैंक शनिवार, 31 मई, 2025 को खुले रहेंगे, क्योंकि यह महीने का पांचवां शनिवार है. RBI कैलेंडर के मुताबिक, बैंक आमतौर पर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं. गौरतलब है कि महीने के सभी रविवार को बैंक बंद रहते है इसलिए, 1 जून 2025 को रविवार को बैंक बंद रहेंगे. इसका मतलब है कि अगरतला और शिमला में अगले हफ्ते दो दिन बैंक बंद रहेंगे. 

ये भी पढ़ें:

सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 6 को तगड़ा नुकसान, 78166 करोड़ रुपये का घाटा; रिलायंस को लगा बड़ा झटका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शराब हुई महंगी, 1 नवंबर से हर बोतल पर देने होंगे 10 रुपए ज्यादा
शराब हुई महंगी, 1 नवंबर से हर बोतल पर देने होंगे 10 रुपए ज्यादा
कितनी सैलरी लेते हैं Google, Facebook के CEO, 1 दिन में होती है कितनी कमाई?
कितनी सैलरी लेते हैं Google, Facebook के CEO, 1 दिन में होती है कितनी कमाई?
बैंक अकाउंट से कट जाएं पैसे, तो घबराएं नहीं! फटाफट कर डालें ये काम
बैंक अकाउंट से कट जाएं पैसे, तो घबराएं नहीं! फटाफट कर डालें ये काम
पेट्रोल पर टैक्स खत्म, डीजल पर 3 रुपए बढ़ा विंडफॉल टैक्स, ATF पर भी 50 पैसे की बढ़ोतरी
पेट्रोल पर टैक्स खत्म, डीजल पर 3 रुपए बढ़ा विंडफॉल टैक्स, ATF पर भी 50 पैसे की बढ़ोतरी

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी
पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी
'वो बीमार नहीं थे...', संजय गुप्ता के निधन पर कंगना रनौत की इमोशनल पोस्ट
'वो बीमार नहीं थे...', संजय गुप्ता के निधन पर कंगना रनौत की इमोशनल पोस्ट
JKNC-JUIAK के बीच नगर निकाय चुनावों के लिए कारगिल में गठबंधन, कांग्रेस से रिश्ता खत्म
JKNC-JUIAK के बीच नगर निकाय चुनावों के लिए कारगिल में गठबंधन, कांग्रेस से रिश्ता खत्म
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget