एक्सप्लोरर

Bank Jobs: बैंकों में जमकर मिल रहीं नौकरियां, टूट सकता है 10 साल का रिकॉर्ड

Banking Jobs: बैंकिंग सेक्टर में कारोबार बढ़ने से न केवल सरकारी बल्कि प्राइवेट बैंकों ने जमकर नौकरियां दी हैं. आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, पिछले वित्त वर्ष में बैंकों ने लगभग 1.23 लाख लोगों को जॉब दिए.

Banking Jobs: बैंकिंग सेक्टर (Banking Sector) में नौकरियों की बहार आ गई है. कारोबार बढ़ने के चलते न केवल सरकारी बल्कि प्राइवेट बैंकों (Private Banks) ने जमकर नौकरियां दी हैं. आगे भी यही ट्रेंड देखने को मिलेगा क्योंकि बैंकिंग सेक्टर में हो रहे सुधार, आरबीआई की सख्ती और डिजिटलाइजेशन से बैंकों का कारोबार और तेजी से बढ़ेगा. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के आंकड़ों के अनुसार, पिछले वित्त वर्ष में बैंकों ने लगभग 1.23 लाख लोगों को जॉब दिए. यह पिछले 10 सालों में सबसे ज्यादा था. इस दौरान प्राइवेट बैंकों ने सबसे ज्यादा नौकरियां बांटीं. उम्मीद जताई जा रही है कि अगले वित्त वर्ष में बैंक और भी ज्यादा नौकरियां ऑफर करेंगे. 

निजी बैंकों ने दीं सबसे ज्यादा नौकरियां 

मेट्रो और बड़े शहरों में अपनी पकड़ बना चुके निजी बैंक अब टियर-3 और ग्रामीण इलाकों पर फोकस कर रहे हैं. इसलिए नई नौकरियां देने में निजी बैंक सबसे आगे रहे हैं. उन्होंने कस्टमर सुविधाओं, कर्ज, इंश्योरेंस और टेक्नोलॉजी सेगमेंट में सबसे ज्यादा जॉब दिए. प्राइवेट सेक्टर के एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, इंडसइंड बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, बंधन बैंक और एयू बैंक ने 2023 में अपनी विस्तार योजनाओं के चलते रोजाना सैकड़ों नौकरियां दीं. बैंकिंग सेक्टर में सबसे ज्यादा नौकरियां वित्त वर्ष 2011 में मिली थीं. उस समय बैंकों में लगभग 1.25 लाख लोगों को जॉब मिले थे.  

बैंकों में 17 लाख से ज्यादा हैं कर्मचारी 

बैंकों में कुल नौकरियों की संख्या वित्त वर्ष 2022 के मुकाबले 2023 में 7.4 फीसदी बढ़ गई. फिलहाल सरकारी और निजी बैंकों में लगभग 17 लाख लोगों को रोजगार मिला हुआ है. विशेषज्ञों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष के अंत तक नई नौकरियों की संख्या 1.25 लाख के आंकड़े को आसानी से पार कर जाएगी. 

छोटे शहरों और गांवों में बिजनेस हथियाने की तैयारी 

निजी बैंक छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में कारोबार की बड़ी संभावनाएं देख रहे हैं. इन इलाकों में सिर्फ सरकारी बैंकों (Government Banks) के ऑप्शन ही उपलब्ध हैं. इसलिए नई भर्तियां कर निजी बैंक इन इलाकों में अपनी पकड़ मजबूत बनाना चाहते हैं. साथ ही ये बैंक डिजिटल प्लेटफॉर्म मजबूत करने के अलावा ब्रांच बढ़ाने पर भी जोर दे रहे हैं. तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था, रिटेल लोन और घरों की बढ़ती डिमांड ने भी नौकरियां बढ़ाने का माहौल बना दिया है. साथ ही बैंकों को पुराने कर्मचारी अपने साथ जोड़े रखने की मशक्कत भी करनी पड़ रही है.

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆
*T&C Apply
https://bit.ly/ekbabplbanhin

ये भी पढ़ें

UPI Transactions: हर महीने नए रिकॉर्ड बना रहा यूपीआई पेमेंट, नवंबर में नया शिखर छुआ, फास्टैग भी बढ़ा 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Unclaimed Money: LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
Niti Aayog: सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
Amazon Delivery: डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget