एक्सप्लोरर

Bank Holiday: आज रामनवमी, दो दिन बाद चुनाव... इन राज्यों में बैंकों की ताबड़तोड़ छुट्टियां

Bank Holiday April 2024: रामनवमी के मौके पर आज कई राज्यों में बैंकों के ब्रांच बंद रहने वाले हैं. उसके बाद इसी सप्ताह शुरू हो रहे लोकसभा चुनाव के चलते भी कई जगहों पर छुट्टी रहेगी...

यह सप्ताह कई राज्यों में बैंक ग्राहकों के लिए परेशानियों वाला साबित हो सकता है. इसका कारण है कि इस सप्ताह के दौरान कुछ राज्यों में बैंकों में लगातार छुट्टियां पड़ रही हैं. सबसे पहले आज रामनवमी के चलते बैंक बंद हैं. उसके बाद पहले चरण के लोकसभा चुनाव के चलते भी बैंक बंद रहने वाले हैं.

आज इन राज्यों में बैंकों की छुट्टी

रिजर्व बैंक की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार, रामनवमी के मौके पर 17 अप्रैल को कई राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं. भगवान राम के जन्म के मौके पर मनाए जाने वाले इस त्योहार के चलते जिन राज्यों में आज बुधवार को बैंक बंद हैं, उनमें गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, चंडीगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं.

इस सप्ताह पहले चरण का मतदान

इस सप्ताह आज के बाद 19 अप्रैल को भी कई जगहों पर बैंक बंद रहने वाले हैं. इस सप्ताह बैंकों की दूसरी छुट्टी का कारण लोकसभा 2024 के पहले चरण का मतदान है. लोकसभा चुनाव 2024 की शुरुआत 19 अप्रैल को पहले चरण के मतदान के साथ हो रही है. लोकसभा के पहले चरण के साथ-साथ 19 अप्रैल को कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए भी मतदान होने वाला है.

19 अप्रैल को इन जगहों पर बैंक बंद

लोकसभा और विधानसभा चुनाव के चलते 19 अप्रैल शुक्रवार को कई जगहों पर बैंकों की शाखाओं पर ताला लटका रहेगा. उस दिन अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान होगा. ऐसे में राज्य में बैंक बंद रहेंगे. वहीं तमिलनाडु में कन्याकुमारी जिले में स्थित विलावनकोडे विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए भी मतदान होने वाला है. 19 अप्रैल को जिन जगहों पर बैंक बंद रहने वाले हैं, उनमें चेन्नई, देहरादून, ईटानगर, जयपुर, कोहिमा, नागपुर और शिलांग शामिल हैं.

इन राज्यों ने किया अवकाश का ऐलान

चुनाव के चलते कई राज्यों में राज्य सरकार के कर्मचारियों को भी छुट्टियां मिलने वाली हैं. उत्तराखंड सरकार ने 19 अप्रैल को चुनाव के चलते अवकाश का ऐलान किया है. नगालैंड की सरकार ने सभी सरकारी, निजी व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों के लिए पेड लीव की घोषणा की है. तमिलनाडु की सरकार ने भी 19 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया है.

ये भी पढ़ें: आज नहीं होगा बाजार में कारोबार, रामनवमी के मौके पर बीएसई-एनएसई की छुट्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्मार्ट AI प्लान से चमकी एप्पल, एनवीडिया पिछड़ी, निवेशक हुए गदगद
स्मार्ट AI प्लान से चमकी एप्पल, एनवीडिया पिछड़ी, निवेशक हुए गदगद
Paytm बैंक बंद, हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला, आप पर क्या होगा असर?
Paytm बैंक बंद, हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला, आप पर क्या होगा असर?
पति ने दुबई से भेजे 80 लाख, पत्नी को मिला इनकम टैक्स का नोटिस, कोर्ट ने सुनाया ये फैसला
पति ने दुबई से भेजे 80 लाख, पत्नी को मिला इनकम टैक्स का नोटिस, कोर्ट ने सुनाया ये फैसला
Artificial Sun: चीन बना रहा 'आर्टिफिशियल सूरज', जानें कैसे बनेगा और कितनी आएगी लागत
चीन बना रहा 'आर्टिफिशियल सूरज', जानें कैसे बनेगा और कितनी आएगी लागत

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget