एक्सप्लोरर

Banking Fraud: वित्त वर्ष 2023 में बैंकिंग सेक्टर में बढ़े फ्रॉड के मामले पर कुल राशि में आई गिरावट, RBI डाटा से खुलासा

Banking Sector Fraud: बैंकिंग सेक्टर में पिछले वित्त वर्ष में फ्रॉड के मामलों में बढ़त दर्ज की गई है. वहीं इस दौरान लूटी गई राशि में गिरावट दर्ज की गई है.

Banking Fraud in FY 2023: बदलते वक्त के साथ ही बैंकिंग सेक्टर में कई बदलाव आए हैं. इन बदलावों के कारण इस क्षेत्र में फ्रॉड के मामलों में भी तेजी से बढ़त हुई है. भारतीय रिजर्व बैंक के डाटा के मुताबिक वित्त वर्ष 2023 में कुल 13,530 बैंकिंग फ्रॉड के मामले सामने आए हैं. रिजर्व बैंक ने यह आंकड़ा मंगलवार को जारी किए हैं. ध्यान देने वाली बात ये है कि कुल फ्रॉड के मामलों में तो बढ़त दर्ज की गई है, लेकिन धोखाधड़ी की राशि में गिरावट आई है. इस साल कुल धोखाधड़ी के जरिए लुटी गई राशि 30,252 करोड़ रुपये है. वहीं वित्त वर्ष 2021-22 में कुल बैंकिंग फ्रॉड के मामलों की संख्या 9,097 थी जिसके जरिए कुल 59,819 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई थी. ऐसे में फ्रॉड के मामलों में भले ही इजाफा हुआ है, लेकिन राशि आधी हो गई है.

डिजिटल पेमेंट के जरिए हो रहा सबसे ज्यादा फ्रॉड

रिजर्व बैंक की वार्षिक रिपोर्ट 2022-23 से यह पता चला है कि देश में धोखाधड़ी के मामलों में तेजी से बढ़त के पीछे मुख्य कारण है डिजिटल पेमेंट. कार्ड और इंटरनेट के जरिए बढ़ रही डिजिटल पेमेंट की संख्या के कारण जालसाज लोगों को आसानी से चूना लगा रहे हैं. वहीं इस रिपोर्ट से यह भी पता चला है कि वैल्यू के लिहाज से लोन पोर्टफोलियो यानी एडवांस कैटेगरी के जरिए सबसे ज्यादा ग्राहकों को चूना लगाया गया है. वहीं वित्त वर्ष 2020-21 में सबसे ज्यादा 1,32,389 करोड़ रुपये को धोखाधड़ी के जरिए लूटा गया था. उस साल कुल 7,338 फ्रॉड के मामलों सामने आए थे.

प्राइवेट बैंकों में हो रहा सबसे ज्यादा फ्रॉड

इस रिपोर्ट से यह भी खुलासा हुआ है कि पब्लिक सेक्टर बैंकों की तुलना में प्राइवेट सेक्टर के बैंकों में होने वाले फ्रॉड की संख्या कहीं ज्यादा है. वित्त वर्ष 2022-23 में पब्लिक सेक्टर बैंकों में कुल फ्रॉड की संख्या 3,405 थी जिसके जरिए कुल 21,125 करोड़ रुपये लूटे गए हैं. वहीं प्राइवेट बैंकों में कुल 8,932 फ्रॉड के मामले सामने आए हैं जिसके जरिए कुल 8,727 करोड़ रुपये लूटे गए हैं. वहीं बाकी राशि स्मॉल फाइनेंस बैंक और विदेशी बैंकों से फ्रॉड के जरिए लूटे गए हैं.

RBI ने कहीं यह बात

रिजर्व बैंक ने इस मामले पर कहा है कि केवल लूटी गई राशि के ऊपर ही हम नुकसान का अंदाजा नहीं लगाते हैं. हम यह भी देखते है कि कितनी राशि को रिकवर किया गया है. आरबीआई ने यह भी कहा कि आने वाले वक्त में हम बैंकिंग सेक्टर में होने वाले फ्रॉड को कम करने के लिए और कड़े कदम उठाएंगे.

ये भी पढ़ें-

Gold Silver Price:  दिल्ली, मुंबई, नोएडा, पटना, सूरत सहित आपके शहर में सोने के दाम यहां जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission: रेलवे इंजीनियरों की बड़ी हुंकार, फाइनल रिपोर्ट से पहले वेतन ढांचे में बड़े बदलाव की मांग
रेलवे इंजीनियरों की बड़ी हुंकार, फाइनल रिपोर्ट से पहले वेतन ढांचे में बड़े बदलाव की मांग
Flight Booking: नोएडा और नवी मुंबई की सीधी फ्लाइट बंद, इस एयरलाइन का बड़ा फैसला, बुकिंग से पहले सावधान
नोएडा और नवी मुंबई की सीधी फ्लाइट बंद, इस एयरलाइन का बड़ा फैसला, बुकिंग से पहले सावधान
Shoe Companies: शॉपिंग के शौकीनों की खुली लॉटरी, सरकार के इस फैसले से जूतों पर मिलेगी डिस्काउंट और ऑफर्स की बंपर से
शॉपिंग के शौकीनों की खुली लॉटरी, सरकार के इस फैसले से जूतों पर मिलेगी डिस्काउंट और ऑफर्स की बंपर सेल
दुनिया के जिन देशों में है वीजा-फ्री एंट्री, वहां चुकाना पड़ता है भारी भरकम टैक्स, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
दुनिया के जिन देशों में है वीजा-फ्री एंट्री, वहां चुकाना पड़ता है भारी भरकम टैक्स, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget