एक्सप्लोरर

Corona Cases In India: कोरोना की तीसरी लहर में बैंक कर्मचारियों को भी दी जाए बूस्टर डोज: AIBOC

Corona Booster Dose: एआईबीओसी (AIBOC) ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) से अपील की है कि बूस्टर डोज देने के लिए बैंक कर्मचारियों को भी फ्रंटलाइन वर्कर माना जाए.

Corona Booster Dose: पूरे देश में कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच बैंक अधिकारियों के संगठन एआईबीओसी (AIBOC) ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) से अपील की है कि बूस्टर डोज देने के लिए बैंक कर्मचारियों को भी फ्रंटलाइन वर्कर माना जाए. देशभर में तेजी से फैल रही महामारी के बीच सभी कर्मचारियों की सुरक्षा का ध्यान रखा जाना चाहिए.

5 दिन खोले जाएं बैंक
अखिल भारतीय बैंक अधिकारी परिसंघ (AIBOC) ने वित्त मंत्री को लिखे पत्र में सुझाव दिया कि वायरस के संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ने के लिए बैंकों को सप्ताह में पांच दिन खोला जाए.

50 फीसदी कर्मचारियों
इसके अलावा पत्र में यह आग्रह भी किया गया कि सभी शाखाओं या कार्यालयों में केवल 50 फीसदी कर्मचारियों की प्रत्यक्ष उपस्थित होनी चाहिए और बाकी कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति दी जाए.

बूस्टर डोज दी जाए
एआईबीओसी (AIBOC) ने बैंक कर्मचारियों को उपनगरीय रेलवे सेवाओं सहित सार्वजनिक परिवहन का लाभ उठाने के लिए विशेष दर्जा देने की मांग भी की. सरकार ने कहा है कि कोविड-19 वैक्सीन की एहतियाती खुराक 10 जनवरी से स्वास्थ्य कर्मियों, अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों और 60 साल तथा उससे अधिक उम्र के लोगों को दी जाएगी.

2000 कर्मचारियों ने गंवाई अपनी जान
एआईबीओसी के महासचिव सौम्य दत्ता ने पत्र में कहा कि नियमित अंतराल पर बैंक कर्मचारियों की जांच करने के लिए अनिवार्य रैपिड एंटीजन परीक्षण होना चाहिए. पत्र में कहा गया कि पहली दो लहर में लगभग 2,000 बैंक कर्मचारियों ने अपनी जान गंवाई.

हर दिन बढ़ रहे कोरोना के मामले
परिसंघ ने कहा, ‘‘हम खुद को वित्तीय सेना का हिस्सा मानते हैं, जिन्होंने बाधाओं को दूर किया है और संकट के समय में देश की सेवा की.’’ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक ओमिक्रोन संक्रमण के 3,071 मामले सामने आ चुके हैं और कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में एक दिन में 1,41,986 की बढ़ोतरी हुई है.

यह भी पढ़ें: 
7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज! जनवरी में बढ़ने वाला है DA, जानिए खाते में आएंगे कितने रुपये?

PM Awas Scheme: आपको भी अभी तक नहीं मिला घर तो फटाफट यहां करें शिकायत, जल्द मिलेगा आवास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई
चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget