एक्सप्लोरर

Bank Holidays: लगातार 4 दिनों तक यहां रहेगी बैंकों में छुट्टी, घर से निकलने से पहले जरूर चेक कर लें ये लिस्ट

Bank 4-Day Holidays: देश भर में त्योहारी सीजन जोर पकड़ चुका है. इसके साथ ही बैंकों में छुट्टियों की भी भरमार शुरू हो गई है. अगले सप्ताह तो बैंककर्मियों की मौज होने वाली है...

देश भर में त्योहारी सीजन जोर पकड़ चुका है. 15 अक्टूबर से दशहरा या दुर्गा पूजा की शुरुआत हो रही है. त्योहारों का ये सिलसिला लगातार चलते रहने वाला है. दशहरा या दुर्गा पूजा एक ऐसा त्योहार है, जिसे देश के लगभग हर हिस्से में किसी न किसी रूप से मनाया जाता है. स्वाभाविक है कि इस त्योहार के मौके पर देश भर में फेस्टिव फीवर के साथ छुट्टियों का भी खुमार जोरों पर रहता है. खासकर बैंकों में दशहरे के मौके पर ताबड़तोड़ छुट्टियां रहने वाली हैं.

दशहरे के कारण बन रही स्थिति

दशहरे के त्योहार के कारण कई जगहों पर ऐसी स्थिति बन रही है, जिसे अक्टूबर का लॉन्ग वीकेंड कहा जा रहा है. इसका कारण भी है कि प्रभावित जगहों पर बैंक लगातार 4 दिन बंद रहने वाले हैं. अमूमन बैंकों में एक दिन का या दो दिन साप्ताहिक अवकाश होता है. महीने के सभी रविवार के अलावा दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंकों में छुट्टियां रहती हैं. इस कारण हर दूसरे सप्ताह बैंकों में दो-दो दिन का सप्ताहांत होता है.

अगले सप्ताह लॉन्ग वीकेंड

हालांकि इस बार स्थिति थोड़ी अलग रहने वाली है. कई राज्यों में 21 अक्टूबर से लेकर 24 अक्टूबर तक लगातार चार दिन बैंकों में छुट्टी रहने वाली है. 21 अक्टूबर को महीने का तीसरा शनिवार पड़ रहा है, लेकिन उस दिन महासप्तमी के चलते कई राज्यों में बैंकों की छुट्टी होगी. 21 अक्टूबर को त्रिपुरा, असम और पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे. उसके बाद 22 अक्टूबर को रविवार है तो पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.

इन 3 राज्यों में बैंक रहेंगे बंद

23 अक्टूबर सोमवार को दशहरा या विजयादशमी के मौके पर त्रिपुरा, असम और पश्चिम बंगाल में बैंकों का कामकाज बंद रहेगा. उसके बाद 24 अक्टूबर मंगलवार को भी त्रिपुरा, असम और पश्चिम बंगाल में दशहरा या दुर्गा पूजा के मौके पर बैंक बंद रहेंगे. इस तरह तीनों राज्यों त्रिपुरा, असम और पश्चिम बंगाल में लगातार चार दिन बैंकों का कामकाज प्रभावित होगा.

छुट्टियों के साथ शुरू हुआ महीना

इस बार का अक्टूबर महीना वैसे भी छुट्टियों के लिहाज से खास साबित हो रहा है. महीने की शुरुआत ही लंबी छुट्टी के साथ हुई है. महीने की पहली तारीख यानी 1 अक्टूबर को रविवार के चलते पूरे देश में बैंकों की छुट्टी थी. उसके बाद 2 अक्टूबर को गांधी जयंती की राष्ट्रीय छुट्टी के चलते भी पूरे देश में बैंक बंद रहे थे. उसके बाद अब ये 4 दिनों वाला वीकेंड आया है.

ये भी पढ़ें: क्या है म्यूचुअल फंड नॉमिनेशन और इसके फायदे? नॉमिनी नहीं ऐड करने के ये नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम
दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम
सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या
सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget