एक्सप्लोरर

Bank Transaction: बैंक खाते से पैसा निकालने पर देना पड़ेगा टैक्स, जानिए कितनी रकम निकाल सकते हैं एक साल में 

Bank Transaction: बैंक अकाउंट में रखे आपके पैसे भी नियमों के दायरे में आते हैं. इसलिए यह जानना बहुत जरूरी है कि बिना टैक्स के फेर में पड़े कितना पैसा आसानी से निकाला जा सकता है.

Bank Transaction: यदि आप अपने बैंक अकाउंट में पड़े पैसों को कभी भी निकालने के लिए आश्वस्त हैं. तो थोड़ा रुकिए. आपको दोबारा से ध्यान देकर पैसा निकालने की योजना बनानी होगी ताकि आप अनावश्यक टैक्स देने से बच जाएं. इसके लिए आपको पता होना चाहिए कि एक साल में कितनी रकम बिना टैक्स चुकाए निकाली जा सकती है. तय सीमा से ज्यादा बार पैसे निकालने पर शुल्क भुगतान का नियम सिर्फ एटीएम ट्रांजेक्शन पर ही लागू नहीं होता बल्कि ऐसा ही एक नियम बैंक से पैसे निकालने के लिए भी है. 

कितना कैश निकाल सकते हैं 

लोगों को लगता है कि वो अपने बैंक अकाउंट में से जितना चाहें उतना कैश फ्री में निकाल सकते हैं. मगर, आयकर अधिनियम की धारा 194N के तहत अगर कोई व्यक्ति एक वित्तीय वर्ष में 20 लाख रुपये से अधिक रकम निकालता है तो उसे टीडीएस (TDS) देना पड़ेगा. हालांकि यह नियम सिर्फ उन लोगों के लिए है, जिन्होंने लगातार 3 साल से इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल नहीं किया है. ऐसे लोगों को किसी भी बैंक, कोऑपरेटिव या पोस्ट ऑफिस से 20 लाख रुपये से अधिक निकलने पर टीडीएस देना पड़ेगा. 

इनकम टैक्स रिटर्न भरने वालों को राहत 

हालांकि, आईटीआर भरने वालों को इस नियम के तहत ज्यादा राहत मिल जाती है. ऐसे कस्टमर बिना टीडीएस का भुगतान किए बैंक, पोस्ट ऑफिस या को-ऑपरेटिव बैंक के खाते से एक वित्त वर्ष में 1 करोड़ रुपये तक कैश निकाल सकते हैं.

कितना देना पड़ेगा टीडीएस 

इस नियम के तहत यदि आपने एक करोड़ रुपये से ज्यादा अपने बैंक अकाउंट से निकाले तो 2 फीसद की दर से टीडीएस काटा जाएगा. यदि आपने पिछले तीन साल से लगातार आईटीआर फाइल नहीं किया है तो 20 लाख रुपये से अधिक की नकद निकासी पर 2 फीसद और 1 करोड़ रुपये से अधिक की निकासी पर 5 फीसद टीडीएस देना पड़ जाएगा. 

एटीएम ट्रांजेक्शन पर पहले से ही है चार्ज

एटीएम से तय लिमिट से ज्यादा बार रुपये निकालने पर बैंक चार्ज वसूलते हैं. आरबीआई ने एक जनवरी, 2022 से ही एटीएम से कैश निकालने पर सर्विस चार्ज बढ़ा दिया था. अब बैंक तय सीमा से ज्यादा ट्रांजेक्शन करने पर 21 रुपये चार्ज कर रहे हैं. पहले इसके लिए 20 रुपये देने पड़ते थे. ज्यादातर बैंक अपने एटीएम से हर महीने पांच ट्रांजेक्शन फ्री देते हैं. साथ ही अन्य बैंक के एटीएम से भी तीन ट्रांजेक्शन फ्री होते हैं. हालांकि, मेट्रो शहरों में अपने ही बैंक से आप सिर्फ तीन बार पैसा फ्री निकाल सकते हैं.

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆
*T&C Apply
https://bit.ly/ekbabplbanhin

ये भी पढ़ें 

Housing Price: दिल्ली-एनसीआर में 25 फीसदी महंगे हुए मकान, जानिए किस शहर में सबसे ज्यादा उछली कीमतें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिल गया इनकम टैक्स रिफंड? इन जरूरी कामों में लगाएं पैसा, मिलेगा लंबा फायदा
मिल गया इनकम टैक्स रिफंड? इन जरूरी कामों में लगाएं पैसा, मिलेगा लंबा फायदा
सरकार ने बदली गैस आयात रणनीति, मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कहां से आएगी 67% LPG
सरकार ने बदली गैस आयात रणनीति, मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कहां से आएगी 67% LPG
E20 पेट्रोल में क्लोराइड और पानी के दावों का सच सामने आया, तेल कंपनियों ने क्या बताया?
E20 पेट्रोल में क्लोराइड और पानी के दावों का सच सामने आया, तेल कंपनियों ने क्या बताया?
बिना ITR दाखिल किए भी मिल सकता है रिफंड? दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
बिना ITR दाखिल किए भी मिल सकता है रिफंड? दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget