एक्सप्लोरर

क्या आपके भी अकाउंट में गलती से आ गया है मोटा अमाउंट? खर्च करने से पहले जानें ये नियम नहीं तो पड़ सकते हैं लेने के देने

Wrongful Credit: कई बार टेक्नीकल एरर या कर्मचारी की चूक की वजह से किसी के पैसे किसी दूसरे के अकाउंट में चले जाते हैं. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं कि आप उस रकम पर अपना दावा कर सकते हैं.

Wrongful Credit: क्या हो अगर आपके खाते में 1000 रुपये की जगह अचानक से 1,00,000 रुपये आ जाएं. आमतौर पर लोगों को हैरानी होने के साथ खुशी भी होती है. लेकिन इसे खर्च करने से पहले इस खबर में दी जाने वाली जानकारी आपको किसी बड़ी मुसीबत से बचा सकती है. 

कई बार टेक्लीकल एरर या किसी कर्मचारी की चूक की वजह से या पैसे ट्रांसफर करने के दौरान अकाउंट नंबर लिखते वक्त किसी एक डिजीट में गड़बड़ी हो जाने पर पैसा किसी और के खाते में चला जाता है. बैंकिंग सिस्टम में इस तरह की गलती को 'Wrongful Credit'कहा जाता है. कई बार ऐसा होता है कि अकाउंट में गलती से आए पैसों को हम अपना मानकर खर्च करने की प्लानिंग बना लेते हैं, जबकि इसके कुछ खास नियम हैं. 

बैंक को तुरंत दें ट्रांजैक्शन की जानकारी

भारतीय बैंकिंग कानून के अनुसार, पैसा अगर गलती से आपके अकाउंट में आ गया है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि आप उसके हकदार हैं, बल्कि पैसा उसी का माना जाएगा, जिसका वह असल में है. आप उस रकम पर अपना दावा नहीं कर सकते हैं. ऐसा करना गैरकानूनी है. उस पैसे को बैंक कभी भी रिवर्स कर सकता है. ऐसे में उसे निकालकर खर्च करने के बजाय इसकी जानकारी बैंक को तुरंत दें. आप चाहें तो फोन, ईमेल या खुद ब्रांच जाकर उस ट्रांजैक्शन की डिटेल बैंक को दे. 

बैंक इस तरह से करता है जांच

इस तरह के मामलों के लिए बैंकों के पास एक इंटरनल प्रोटोकॉल होता है, जिसके जरिए यह जांच की जाती है कि पैसा गलती से किसके अकाउंट में चला गया है. यह पता लगने पर कि पैसे आपके खाते में आए हैं और आपने उसे खर्च कर दिए हैं, तो आप कानूनी रूप से फंस सकते हैं और अगर आप पैसे वापस करने से इनकार करते हैं, तो बैंक आपके अकाउंट को फ्रीज कर सकता है.

जेल तक की हो सकती है सजा

इतना ही नहीं, आप पर धोखाधड़ी का मामला तक दर्ज हो सकता है और जेल भी जाना पड़ सकता है. जी हां, भारतीय दंड संहिता की धारा 403 के मुताबिक, किसी और की संपत्ति का गलत तरीके से इस्तेमाल करना 'Dishonest misappropriation of property'है. इसमें दो साल की जेल या जुर्माना या दोनों हो सकती है. ऐसे में बैंक रिवर्स करने की कोशिश करें आप उससे पहले ही इसकी जानकारी बैंक को दे दें या इस प्रॉसेस में बैंक का सहयोग करें. 

ये भी पढ़ें: 

खुशखबरी! पोस्ट ऑफिस में पैसे रखने वालों के लिए बड़ा ऐलान, अब घर बैठे मिनटों में पाए ये डॉक्यूमेंट; नहीं काटने होंगे ब्रांच के चक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सितंबर में 5.54% बढ़ी खुदरा महंगाई, खाने-पीने की चीजों के भी बढ़े दाम
सितंबर में 5.54% बढ़ी खुदरा महंगाई, खाने-पीने की चीजों के भी बढ़े दाम
ठंड आने से पहले कर लें खरीदारी, दिल्ली की इस मार्केट में सस्ते मिलते हैं कंबल
ठंड आने से पहले कर लें खरीदारी, दिल्ली की इस मार्केट में सस्ते मिलते हैं कंबल
जमकर सोना खरीद रहा भारत का ये पड़ोसी देश, अब 100 टन से ज्यादा मंगाया
जमकर सोना खरीद रहा भारत का ये पड़ोसी देश, अब 100 टन से ज्यादा मंगाया
इस राज्य ने गठित किया 8वां वेतन आयोग, वेतन पेंशन पर 18 महीने में आएगी रिपोर्ट
इस राज्य ने गठित किया 8वां वेतन आयोग, वेतन पेंशन पर 18 महीने में आएगी रिपोर्ट

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget