एक्सप्लोरर

Interest Rate: बैंक ऑफ जापान की उल्टी चाल, कटौती की चर्चा के बीच 14 साल में पहली बार बढ़ाया ब्याज

Japan Rate Hike: बैंक ऑफ जापान ने ब्याज दर में यह बढ़ोतरी ऐसे समय की है, जब एनालिस्ट दुनिया भर में ब्याज दरों में कटौती का दौर शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं...

दुनिया भर में ब्याज दरों में कटौती की चल रही चर्चा के बीच जापानी सेंट्रल बैंक ने हर किसी को हैरान कर दिया है. जहां एनालिस्ट अनुमान लगा रहे हैं कि अब कोविड के बाद पहली बार सस्ती ब्याज दरों का दौर वापस आने वाला है, वहीं बैंक ऑफ जापान ने बुधवार को ब्याज दरें बढ़ाने का फैसला ले लिया. यह जापान के सेंट्रल बैंक के द्वारा 14 साल में ब्याज दर की पहली बढ़ोतरी है.

जापान में अब इतना महंगा हुआ ब्याज

जापानी सेंट्रल बैंक बैंक ऑफ जापान ने जुलाई 2024 की मनीटरी पॉलिसी मीटिंग के बाद ब्याज दर बढ़ाने के फैसले की जानकारी दी. बैंक ऑफ जापान ने बताया कि उसने ब्याज दर को बढ़ाकर 0.25 फीसदी करने का फैसला लिया है. इससे पहले जापान में सेंट्रल बैंक की ब्याज दर 0.10 फीसदी थी. इसका मतलब हुआ कि बैंक ऑफ जापान ने ब्याज दर को 0.15 फीसदी या 15 बेसिस पॉइंट बढ़ाया है.

एनालिस्ट कर रहे सस्ते ब्याज की उम्मीद

एशिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में बैंकिंग नियामक ने यह फैसला ऐसे समय लिया है, जब दुनिया भर में एनालिस्ट ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कर रहे हैं. कोविड महामारी के चलते सस्ते ब्याज का दौर समाप्त हो गया था और आसमान छूती महंगाई को काबू करने के लिए अमेरिका से लेकर भारत तक सेंट्रल बैंकों ने तेजी से ब्याज दरों में बढ़ोतरी की थी.

इस कारण बैंक ऑफ जापान ने लिया फैसला

हालांकि बैंक ऑफ जापान का यह फैसला अप्रत्याशित नहीं है. स्थानीय फैक्टर्स को देखकर ऐसा लग रहा था कि बैंक ऑफ जापान आज ब्याज दर को बढ़ाने का ऐलान कर सकता है. जापानी सेंट्रल बैंक का यह प्रयास स्थानीय करेंसी यानी येन की डॉलर की तुलना में गिरावट को थामने के लिए है. सेंट्रल बैंक के फैसले से पहले ब्याज दर बढ़ने की उम्मीद में येन मजबूत होकर डॉलर के मुकाबले 152.75 पर ट्रेड कर रहा था.

लंबे समय से लगभग जीरो ब्याज दर

जापान में सेंट्रल बैंक की ब्याज दरें लंबे समय से शून्य के आस-पास रही हैं. अभी पिछले 14 सालों से जापान में ब्याज दर महज 0.10 फीसदी थी. अब जाकर जापानी सेंट्रल बैंक ने 14 साल में पहली बार ब्याज दर को बढ़ाने का फैसला लिया है.

अमेरिका में फेडरल रिजर्व की बैठक

आज अमेरिका में भी ब्याज दर पर फैसला आने वाला है. अमेरिकी सेंट्रल बैंक की एफओएमसी मीटिंग आज होने जा रही है. फेडरल रिजर्व की इस बैठक में ब्याज दर में कटौती की कम ही उम्मीद है. हालांकि फेडरल रिजर्व ने इस बात के संकेत दिए हैं कि 2024 में ब्याज दरों में कटौती की शुरुआत हो सकती है. फेडरल रिजर्व के द्वारा ब्याज दर कम करने के बाद दुनिया के कई सेंट्रल बैंक ब्याज दरों को कम कर सकते हैं, जिससे कोविड के बाद एक बार फिर से सस्ते कर्ज वाले पुराने दिन लौट सकते हैं.

ये भी पढ़ें: ब्याज महंगा होने से पहले उठा लीजिए लाभ! अभी ये बैंक दे रहे हैं सबसे सस्ता होम लोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Supply: 2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
Sugar Import: त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget