एक्सप्लोरर

Bank of England: 14 साल के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची बैंक ऑफ इंग्लैंड की ब्याज दर, लगातार 9वीं बार हुई बढ़ोतरी

Bank of England ने अपनी ब्याज दर में गुरुवार 15 दिसंबर को इजाफा किया है. बैंक ने इस बार ब्याज दरों में 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी की है.

Bank of England Hikes Interest Rates : बैंक ऑफ इंग्लैंड (Bank of England) की तरफ से ब्याज दरों में आक्रामक बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. ब्रिटेन के केंद्रीय बैंक (Britain's Central Bank) ने गुरुवार को अपनी प्रमुख ब्याज दर में 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी की है. बैंक ऑफ इंग्लैंड ने यह कदम ऐसे समय में उठाया है, जब महंगाई की रफ्तार सुस्त पड़ती जा रही है. अमेरिकी केंद्रीय बैंक की तरफ से ब्याज दरों में बढ़ोतरी धीमी हो गई है, और यूरो बैंक की तरफ से नरमी का रुख अपनाए जाने की उम्मीद है.

लगातार 9 वी बार बड़ी ब्याज दर

बैंक ऑफ़ इंग्लैंड ने अपनी प्रमुख ब्याज दर को 0.50 फीसदी बढ़ाकर 3.5 प्रतिशत कर दिया है. जो पिछले 14 सालों में इसका सबसे ऊंचा स्तर है. दिसंबर 2021 के बाद से यह लगातार 9वां मौका है, जब बैंक ऑफ इंग्लैंड ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है. अपनी पिछली बैठक में बैंक ने 0.75 फीसदी की बढ़ोतरी की थी, जो पिछले 30 सालों में इसकी तरफ ब्याज दरों में की गई सबसे अधिक बढ़ोतरी थी. 

40 सालों के सबसे ऊंचे स्तर से नीचे पहुंची 

इस बार Bank of England के अधिकारियों ने बढ़ोतरी को लेकर कम आक्रामक रुख अपनाया है. वही पिछले हफ्ते जारी आंकड़ों के अनुसार, ब्रिटेन में महंगाई पिछले 40 सालों के सबसे ऊंचे स्तर से नीचे पहुंच गई है. इसके बाद केंद्रीय बैंक के रुख में यह नरमी देखने गई है.

स्विस ने बढ़ाईं ब्याज दर

स्विट्जरलैंड के केंद्रीय बैंक, स्विस नेशनल बैंक (Swiss National bank) ने भी गुरुवार को अपनी प्रमुख ब्याज दरें बढ़ा दीं है. यूरोप के दूसरे देशों के केंद्रीय बैंक भी महंगाई को काबू में करने के लिए अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की तर्ज पर अपने ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकते हैं. स्विट्जरलैंड के केंद्रीय बैंक ने नीतिगत दर में 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी की है.

एक दिन पहले फेडरल रिजर्व ने भी इतनी ही बढ़ोतरी की थी. स्विस बैंक की तरफ से 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी उसके नरम रुख को दिखाता है. इससे पहले सितंबर माह में उसने 0.75 फीसदी की बढ़ोतरी की थी, जो उसकी अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी थी. स्विस बैंक ने कहा कि हाल के महीनों में महंगाई में कुछ नरमी जरूर आई है और खुदरा मंहगाई दर नवंबर में 3 प्रतिशत रही है.

बैंक में मिलेगी राहत की सांस 

वही मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कैपिटल इकोनॉमिक्स के प्रमुख यूके अर्थशास्त्री पॉल डेल्स का कहना है कि इससे बैंक ऑफ इंग्लैंड के मुख्यालय को राहत की सांस मिलेगी, लेकिन नीति निर्धारक संतुष्ट नहीं हो सकते क्योंकि ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था लचीली साबित हो रही है और वेतन वृद्धि मजबूत बनी हुई है, उन्होंने एक शोध में यह बातें कही हैं. डेल्स ने कहा कि इसलिए ब्याज दरें अब भी और बढ़ाई जा रही हैं, लेकिन बैंक शायद उन्हें धीमी गति से बढ़ाए और वे उम्मीद से कम स्तर पर शीर्ष पर पहुंचेंगे.

40 सालों में ऊंचे स्तर होगी ब्याज 

इससे पहले यूनाइटेड किंगडम के केंद्रीय बैंक ने यह बढ़ोतरी ऐसे समय में की है, जब ब्रिटेन में खुदरा महंगाई की दर सितंबर में अपने पिछले 40 सालों के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है. गौरतलब है कि बैंक ऑफ इंग्लैंड ने 6 हफ्ते पहले भी ब्याज दरों में 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी की थी.  

ये भी पढ़ें- Budget 2023: बजट से पहले एसोचैम ने की सिफारिश, व्यक्तिगत आयकर छूट की सीमा को 5 लाख रुपये करे सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान वॉर पर ट्रंप के ऐलान से नए जोश के साथ ऑल टाइम लो से उठा रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को खूब धोया
ईरान वॉर पर ट्रंप के ऐलान से नए जोश के साथ ऑल टाइम लो से उठा रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को खूब धोया
30000 वर्कर्स की छुट्टी, सोशल मीडिया पर Tech Mahindra में छंटनी का बड़ा दावा; कंपनी ने दी सफाई
30000 वर्कर्स की छुट्टी, सोशल मीडिया पर Tech Mahindra में छंटनी का बड़ा दावा; कंपनी ने दी सफाई
Multibagger Stock: हलचल भरे बाजार में इस शेयर ने मचाया धमाल, 6 महीने में दिया 234% रिटर्न; निवेशकों के हुए मजे...
हलचल भरे बाजार में इस शेयर ने मचाया धमाल, 6 महीने में दिया 234% रिटर्न; निवेशकों के हुए मजे...
3.5 में बिक रहा 7-8 रुपये में बिकने वाला अंडा, आखिर क्यों यहां पोल्ट्री किसान कर रहे घाटे का सौदा?
3.5 में बिक रहा 7-8 रुपये में बिकने वाला अंडा, आखिर क्यों यहां पोल्ट्री किसान कर रहे घाटे का सौदा?

वीडियोज

Donald Trump ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर...ईरान पर बहुत बड़े दावे कर दिए! | Iran-Israel War Update
Iran New Supreme Leader: इजरायल पर ईरान की खतरनाक प्लानिंग पर ट्रंप का खुलासा | Mojtaba Khamenei
Iran-Israel War : अमेरिका ने ईरान के हजारों ठिकानों पर किया हमला | Trump । Mojtaba
Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Session 2026 Live: लोकसभा में हंगामा कर रहा विपक्ष, शिवराज चौहान बोले- तमाशा देख रहा देश
Live: लोकसभा में हंगामा कर रहा विपक्ष, शिवराज चौहान बोले- तमाशा देख रहा देश
देश के कई हिस्सों में LPG की कमी पर सपा की पहली प्रतिक्रिया, अखिलेश के सांसद बोले- तीन लोगों की कमेटी...
देश के कई हिस्सों में LPG की कमी पर सपा की पहली प्रतिक्रिया, सांसद बोले- तीन लोगों की कमेटी...
बाब-अल-मंदेब क्या है? होर्मुज के बाद बंद करने जा रहा ईरान, बूंद-बूंद तेल को तरस जाएगी दुनिया
बाब-अल-मंदेब क्या है? जिसको बंद करने जा रहा ईरान, बूंद-बूंद तेल को तरस जाएगी दुनिया
भारत की वर्ल्ड कप जीत पर शाहिद अफरीदी का लेटेस्ट बयान वायरल, इस बार टीम इंडिया को लेकर क्या कहा जानिए
भारत की वर्ल्ड कप जीत पर शाहिद अफरीदी का लेटेस्ट बयान वायरल, इस बार टीम इंडिया को लेकर क्या कहा जानिए
'दोस्ताना 2' से कटा लक्ष्य लालवानी का पत्ता? इससे पहले कार्तिक आर्यन ने भी छोड़ी थी फिल्म, वजह कर देगी परेशान
'दोस्ताना 2' से कटा लक्ष्य लालवानी का पत्ता? इससे पहले कार्तिक आर्यन ने भी छोड़ी थी फिल्म
US Israel Iran War: 'PM मोदी का एक कॉल...',अमेरिका-ईरान जंग के चलते UAE पर हो रहे हमलों को लेकर बोले पूर्व राजदूत
'PM मोदी का एक कॉल...',अमेरिका-ईरान जंग के चलते UAE पर हो रहे हमलों को लेकर बोले पूर्व राजदूत
25 दिन से पहले खत्म हो गया LPG सिलेंडर तो कैसे होगी नई बुकिंग? जान लें प्रोसेस
25 दिन से पहले खत्म हो गया LPG सिलेंडर तो कैसे होगी नई बुकिंग? जान लें प्रोसेस
Russia Ukraine War: ईरान-इजरायल के बीच जान लीजिए रूस-यूक्रेन का हाल, वहां अब तक हुई कितनी मौतें?
ईरान-इजरायल के बीच जान लीजिए रूस-यूक्रेन का हाल, वहां अब तक हुई कितनी मौतें?
Embed widget