एक्सप्लोरर

BoB Home Loan: इस सरकारी बैंक ने घर खरीदारों को दी खुशखबरी, बढ़ते ब्याज के बीच सस्ता कर दिया होम लोन

Bank Of Baroda Interest Rate: एक तरफ सारे बैंक ब्याज दरों को महंगा कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा ने होम लोन पर ब्याज दरें कम कर दी है...

BoB Home Loan Offers: सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank Of Baroda) ने अपने ग्राहकों को खुशखबरी दी है. बैंक ऑफ बड़ौदा ने होम लोन की ब्याज दरें (BoB Home Loan Interest Rates) कम कर दी है. इसके साथ-साथ बैंक ने एमएसएमई लोन (BoB MSME Loan Offers) के लिए भी दरों को कम किया है. हालांकि कम ब्याज दरों पर होम लोन और एमएसएमई लोन का यह लाभ सीमित समय के लिए है.

क्रेडिट स्कोर पर होगा निर्भर

बैंक की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, अब होम लोन की ब्याज दरों में 40 बेसिस प्वाइंट यानी 0.40 फीसदी की कटौती की गई है. इसके बाद बैंक ऑफ बड़ौदा के होम लोन की ब्याज दरें 8.50 फीसदी की दर से शुरू हो रही हैं. हालांकि ग्राहकों के क्रेडिट स्कोर के हिसाब से ब्याज दरें अलग हो सकती हैं. जिन ग्राहकों का क्रेडिट स्कोर अच्छा होगा, उन्हें कम दरों का लाभ मिलेगा.

इन ग्राहकों को मिलेगा लाभ

कम दरों का लाभ नया होम लोन लेने वालों के साथ ही लोन ट्रांसफर कराने वालों और घरों की मरम्मत कराने के लिए लोन लेने वाले ग्राहकों को भी मिलेगा. बैंक ने होम लोन के लिए अप्लाई करने की प्रक्रिया को भी आसान बना दिया है. अब ग्राहक डिजिटली होम लोन के लिए अप्लाई कर महज 30 मिनट में इसका लाभ उठा सकते हैं.

एमएसएमई के लिए भी ऑफर

इसी तरह अब बैंक के एमएसएमई लोन की ब्याज दरें 8.40 फीसदी की दर से शुरू हो रही हैं. बैंक का कम ब्याज वाला यह ऑफर 05 मार्च से ही शुरू हो गया है. बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक कम ब्याज के इस ऑफर का लाभ 31 मार्च तक उठा सकते हैं. बैंक ऑफ बड़ौदा अभी बैंकिंग जगत में सबसे प्रतिस्पर्धी ब्याज दरें ऑफर कर रहा है.

होम लोन पर प्रोसेसिंग चार्ज माफ

इस सरकारी बैंक ने ब्याज दरों को कम करने के साथ ही ग्राहकों को अन्य लाभ भी दिया है. बैंक ने होम लोन पर प्रोसेसिंग चार्ज को पूरी तरह से माफ कर दिया है. इसका मतलब हुआ कि 31 मार्च 2023 तक बैंक ऑफ बड़ौदा से होम लोन लेने पर ग्राहकों को कोई प्रोसेसिंग चार्ज नहीं देना होगा. वहीं एमएसएमई लोन के मामले में प्रोसेसिंग चार्ज को 50 फीसदी कर दिया गया है.

इन लोगों को होगा फायदा

बैंक ऑफ बड़ौदा के एक्सीक्यूटिव डाइरेक्टर अजय के खुराना ने कहा, बैंक होम लोन की ब्याज दरों को घटाकर तथा 8.50 फीसदी से होम लोन का ऑफर शुरू कर उत्साहित है. अभी जब ब्याज दरें ठीक-ठाक महंगी हो गई हैं, ऐसे में यह ऑफर घर खरीदने वालों के लिए घर खरीदना किफायती बना देगा. वहीं एमएसएमई के लिए लोन की ब्याज दरें घटाने से महत्वाकांक्षी उद्यमियों को मदद मिलेगी और वे वृद्धि के अपने सपनों को पूरा कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें: फैक्ट्रियों में 12-12 घंटे काम करने के लिए हो जाइए तैयार, चीन की राह चला भारत का ये राज्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वक्त पर भरा ITR, तब भी क्यों मिल सकता है आयकर का नोटिस?
वक्त पर भरा ITR, तब भी क्यों मिल सकता है आयकर का नोटिस?
विमल इलायची के Ad के लिए कितने रुपए चार्ज करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
विमल इलायची के Ad के लिए कितने रुपए चार्ज करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
कितना बड़ा है विमल का कारोबार, जिसका एड करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
Vimal: कितना बड़ा है विमल का कारोबार, जिसका एड करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
रसोई गैस पर सरकार का बड़ा फैसला, कंपनियों के लिए कोटा तय
LPG: रसोई गैस पर सरकार का बड़ा फैसला, कंपनियों के लिए कोटा तय

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget