एक्सप्लोरर

Public Sector Bank Holidays: बैंकों में 5 दिन होगा कामकाज, सभी शनिवार को छुट्टी? सरकार ने संसद में दी बड़ी जानकारी

Bank Holidays: दिसंबर 2023 के दूसरे या तीसरे हफ्ते में सरकारी बैंकों के कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी के साथ बैंकों में 5 दिनों के कामकाज कs फैसले पर सरकार अपनी मुहर लगा सकती है.

Public Sector Bank Holidays: सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में काम करने वाले कर्मचारियों को आने वाले दिनों में बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है. केंद्र सरकार सभी शनिवार को बैंकों में छुट्टी घोषित करने पर फैसला ले सकती है. देश के सरकारी बैंकों की मैनेजमेंट की बॉडी इंडियन बैंक एसोसिएशन ने सरकार को बैंकों में सभी शनिवार को छुट्टी घोषित करने का प्रस्ताव ही सौंप चुकी है. ये जानकारी खुद सरकार ने संसद के शीतकालीन सत्र में राज्यसभा में पूछे गए सवाल के जवाब में दी है. 

5 डे वर्किंग वीक का मिला प्रस्ताव 

राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मिक ने वित्त मंत्री से सवाल किया कि क्या बैंक यूनियनों या आईबीए की ओर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में पांच दिनों के कामकाज की मांग को लेकर कोई प्रस्ताव सरकार को सौंपा गया है? और क्या सरकार इसे लागू करने जा रही है? इस प्रश्न के जवाब में वित्त राज्यमंत्री भागवत कराड ने सदन को अपने लिखित जवाब में कहा, जी हां, इंडियन बैंक एसोसिएशन ने सभी शनिवार को बैंकों में छुट्टी घोषित करने का प्रस्ताव सरकार को सौंपा है. वित्त राज्यमंत्री ने अपने जवाब में ये नहीं बताया कि सरकार ने इस पर क्या फैसला लिया है. वित्त राज्यमंत्री ने ये जरुर कहा कि 28 अगस्त 2015 को आईबीए और बैंक यूनियनों के बीच हुए समझौते के तहत हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों में छुट्टी घोषित करने का फैसला लिया गया था. 

वेतन बढ़ोतरी के साथ शनिवार को छुट्टी की सौगात

बहरहाल ये माना जा रहा है कि दिसंबर 2023 के दूसरे या तीसरे हफ्ते में सरकारी बैंकों के कर्मचारियों के वेतन में 15 से 20 फीसदी तक की बढ़ोतरी के साथ बैंकों में 5 दिनों के कामकाज के फैसले पर सरकार अपनी मुहर लगा सकती है. जिसके बाद महीने के सभी शनिवार को बैंकों में छुट्टी रहेगी. बैंक यूनियनों और आईबीए के बीच वेतन बढ़ोतरी को लेकर 12वें द्विपक्षीय सेंटलमेंट को लेकर चल रही बातचीत अपने आखिरी दौर में है. वेतन में बढ़ोतरी के साथ ही बैंकों में 5 दिन वर्किंग और शनिवार को छुट्टी की घोषणा साथ में ही की जा सकती है. 

8.50 लाख कर्मचारी को वेतन बढ़ोतरी का इंतजार

सरकारी बैंकों के कर्मचारियों का मौजूदा वेतन एग्रीमेंट एक नवंबर 2022 को ही खत्म हो चुका है. और उसके बात से ही वेतन बढ़ोतरी पर सहमति बनाने के लिए यूनियनों और आईबीए की बीच बातचीत चल रही है. देश में 8.50 लाख से ज्यादा बैंक कर्मचारी वेतन बढ़ोतरी की खुशखबरी का इंतजार कर रहे हैं. और सरकार लोकसभा चुनावों से पहले हर हाल में वेतन में बढ़ोतरी पर फैसला देखना चाहती है.  

ये भी पढ़ें

Wilful Defaulter: 2623 लोग डकार गए बैंकों के 1.96 लाख करोड़ रुपये, 2.09 लाख करोड़ रुपये की कर्जमाफी से बैंकिंग सिस्टम को लगा चूना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
Real Estate: जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
Embed widget