एक्सप्लोरर

Multiple Bank Account: आपके पास हैं एक से अधिक बैंक खाते तो जान लें इसके फायदे और नुकसान

Multiple Bank Account Benefits: जब आप लंबे वक्त तक अपने बैंक खाते को इस्तेमाल नहीं करते हैं तो वह निष्क्रिय हो जाता है. इसके साथ ही मिनिमम बैलेंस न मेंटेन करने पर बैंक ऐसे खातों पर जुर्माना लगता है.

Multiple Bank Account Pros and Cons: केंद्र सरकार (Central Government) की सबसे बड़ी कोशिश रही है कि देश के हर भाग में बैंकिंग सेवाओं (Banking Facility) का लाभ मिल सके. इसके लिए हर व्यक्ति के पास बैंक खाता होना बहुत जरूरी है. सरकार प्रधानमंत्री जनधन खाते (Pradhan Mantri Jan Dhan Account) के द्वारा देश के हर नागरिक तक बैंकिंग सुविधाओं का लाभ पहुंचाना चाहती है.

बिना सेविंग अकाउंट (Saving Account) आजकल अपना काम चलना बहुत मुश्किल है. देश में ज्यादातर लोग किसी न किसी बैंक में अपने सेविंग खाता जरूर रखते हैं. लेकिन, बहुत से लोगों के पास एक से ज्यादा सेविंग खाता होता है. कई बार नौकरी करने वाले लोगों को उनकी संस्था सेविंग अकाउंट खुलवा (Saving Account Opening) देती है और नौकरी बदलने के बाद वह उस खाते को बंद करना भूल जाते हैं. क्या आपको पता हैं कि एक से ज्यादा बैंक खाते रखने के अपने फायदे और नुकसान (Pros and Cons of Multiple Bank Account) दोनों हैं. तो चलिए हम आपको एक से ज्यादा बैंक खाते होने के फायदे और नुकसान के बारे में विस्तार से बताते हैं-

एक से ज्यादा बैंक अकाउंट होने पर होता है यह नुकसान-

1. सिबिल स्कोर (CIBIL Score) पर पड़ता है असर
आपको बता दें कि जब आप लंबे वक्त तक अपने बैंक खाते को इस्तेमाल नहीं करते हैं तो वह निष्क्रिय हो जाता है. इसके साथ ही मिनिमम बैलेंस न मेंटेन करने पर बैंक ऐसे खातों पर जुर्माना लगाने लगता है. ऐसे में इस जुर्माने के कारण ग्राहक को सिबिल स्कोर पर भी पड़ता है.

2. देना पड़ सकता है जुर्माना
एक से ज्यादा सेविंग अकाउंट पर आजकल लोग डेबिट कार्ड, SMS Alert आदि की सुविधा ले लेते हैं. ऐसे में इस सभी सुविधा के बदले बैंक ग्राहकों से अलग-अलग तरह के सर्विस चार्ज वसूलता है. इस कारण ज्यादा बैंक खाते होने पर आपको अलग-अलग बैंकों के सर्विस चार्ज (Banking Service Charge) देना होगा. ऐसे में इस कारण आपको ज्यादा पैसे का भुगतान करना पड़ सकता है.

3. फ्रॉड के हो सकते हैं शिकार
एक से ज्यादा बैंक खाते होने पर कभी-कभी हम सभी बैंक खातों की सही जानकारी नहीं रख पाते हैं. ऐसे में फ्रॉड करने वाले लोग अपने पैन कार्ड (PAN Card) और आधार कार्ड (Aadhaar Card) की जानकारी चुराकर आपके बैंक खाते को खाली कर सकते हैं. एक से ज्यादा बैंक खाते होने पर आप फ्रॉड के जल्दी और आसानी से शिकार हो सकते हैं.

4. ITR भरने में हो सकती है परेशानी
इनकम टैक्स रिटर्न (Income Tax Return) दाखिल करते वक्त आपको सभी बैंक खातों और उनमें जमा रकम की जानकारी दर्ज करनी होती है. आपको कई बार सभी बैंक अकाउंट की डिटेल निकालने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. अगर आपके रिटर्न दाखिल करते वक्त कोई बैंक खाता छूट जाएं तो आपको ज्यादा ब्याज का भुगतान करना पड़ सकता है.

एक से ज्यादा बैंक अकाउंट होने पर होता है यह फायदा-

1. अपनी जरूरत के अनुसार कर सकते हैं निवेश
एक से ज्यादा बैंक खाते होने के कुछ बड़े फायदे भी है. अगर आपका एक से ज्यादा बैंक अकाउंट है तो आप अपनी जरूरत के अनुसार घर, बच्चें की पढ़ाई, शादी आदि के खर्चों के लिए अलग-अलग निवेश (Invest) कर सकते हैं. अलग-अलग बैंक खातों में आप निवेश करके अपने भविष्य के गोल्स आसानी से प्राप्त कर सकते हैं.

2. लिक्विडिटी की नहीं होती है कमी
एक से ज्यादा बैंक अकाउंट रखने का बड़ा फायदा यह है कि आपके पास लिक्विडिटी यानी तरलता की कमी नहीं होती है. आप अपनी जरूरत के अनुसार बैंक को एटीएम (ATM) के जरिए पैसों की निकासी कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

Train Cancelled: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रेलवे ने इन रूट्स पर इस कारण कैंसिल की कई ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

Gold Loan: गोल्ड लोन लेने की बना रहे हैं प्लानिंग, जानें इन बड़े बैंकों पर कितना देना पड़ रहा है ब्याज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget