एक्सप्लोरर

Dark Patterns: ईकॉमर्स कंपनियों पर नकेल, डार्क पैटर्न पर लगा बैन, जानिए कैसे गुमराह हो रहे थे आप

New Guidelines for Ecommerce: सरकार ने ग्राहकों को गुमराह कर रही डार्क पैटर्न डील पर बैन लगा दिया है. ऑनलाइन या ऑफलाइन ऐसा कोई भी हथकंडा इस्तेमाल करने पर 10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगेगा.

New Guidelines for Ecommerce: सरकार ने ग्राहकों को गुमराह कर रही ईकॉमर्स कंपनियों पर सख्ती करते हुए उनकी नकेल कस दी है. भ्रामक विज्ञापनों के जरिए लोगों को खरीदारी के लिए मजबूर करने वाले डार्क पैटर्न (Dark Patterns) पर बैन लगा दिया गया है. अब कोई भी ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म ऐसी किसी भी डार्क पैटर्न का इस्तेमाल नहीं पाएगा. ऑनलाइन या ऑफलाइन ऐसा कोई भी हथकंडा इस्तेमाल करने पर 10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगेगा. इससे अमेजन और फ्लिपकार्ट समेत लगभग हर ईकॉमर्स कंपनी के कारोबार पर असर पड़ेगा. मगर, ग्राहकों के हित सुरक्षित रहेंगे. आइए समझने की कोशिश करते हैं कि आखिर यह क्या बला है. 

गुमराह करने वाले विज्ञापन अब और नहीं 

ईकॉमर्स कंपनियां अपना माल बेचने के लिए काफी समय से इस गलत तरीके को इस्तेमाल करने लगी थीं. ग्राहकों को गुमराह करने वाले मैसेज और विज्ञापन दिखाए जाते थे. इनमें लिखा होता था कि यह प्रोडक्ट खत्म होने वाला है या फ्लाइट-बस में तेजी से सीटें खत्म हो रही हैं. ये दावे लोगों को गुमराह करने वाले होते हैं. इसके चलते लोग हड़बड़ी में खरीदारी कर डालते थे. गुड्स एवं सर्विसेज सेक्टर में ऐसे डार्क पैटर्न की गलत प्रेक्टिस को बढ़ता देखकर सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए इस बैन लगा दिया है. 

लोगों को मजबूर कर कराई जाती है खरीदारी

डार्क पैटर्न से कंपनियां ग्राहकों को गुमराह करने वाले विज्ञापन दिखाती हैं. साथ ही विज्ञापनों में उत्पादों की कीमत कुछ और दिखाई जाती है, जबकि खरीदते समय कीमत बदल जाती है. इन फर्जी विज्ञापनों से कंपनी को फायदा होता है. मगर, इसके चलते ग्राहकों के अधिकारों का उल्लंघन होता है. अब ऐसा करने वाली कंपनियों पर जुर्माना लगाया जाएगा. डार्क पैटर्न का इस्तेमाल ऑफलाइन सेल में भी किया जाने लगा था. 

छुपी हुई शर्तों वाली डील अब नहीं चलेगी 

कई बार ग्राहकों को लुभाने के लिए ई-कॉमर्स कंपनियां दावा करती हैं कि किसी प्रोडक्ट पर 50 फीसदी छूट सिर्फ दो घंटे के लिए है. मगर, यह एक डार्क पैटर्न डील होती है क्योंकि इसकी छुपी हुई शर्तों के चलते हर कोई इसका लाभ नहीं ले सकता. हालांकि, वेबसाइट का ट्रेफिक बढ़ जाता है. साथ ही संभावना बढ़ जाती है कि आप कोई और प्रोडक्ट खरीद लें. नए नियमों में साफ कहा गया है कि शॉर्ट टाइम डील के नाम पर ग्राहकों को गुमराह नहीं किया जा सकता है. न ही सब्सक्रिप्शन का दबाव डाला जा सकता है. डिस्काउंट को भी छिपाया नहीं जा सकता है.

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆
*T&C Apply
https://bit.ly/ekbabplbanhin

ये भी पढ़ें

Pulses Import: भोजन की थाली में कम नहीं होगी दाल, इस तरह से इंतजाम कर रही सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI MPC Meeting 2026 LIVE: क्या महंगे होंगे होम और कार लोन? रेपो रेट पर आज फैसला
RBI MPC Meeting 2026 LIVE: क्या महंगे होंगे होम और कार लोन? रेपो रेट पर आज फैसला
पूरे देश में महंगी होगी बिजली! कंपनियों ने महंगे रेट पर खरीदी एक्स्ट्रा पावर
पूरे देश में महंगी होगी बिजली! कंपनियों ने महंगे रेट पर खरीदी एक्स्ट्रा पावर
एयरलाइंस ने सरकार को दी रूट कटौती की चेतावनी, टैक्स में राहत की मांग
एयरलाइंस ने सरकार को दी रूट कटौती की चेतावनी, टैक्स में राहत की मांग
7 दिन में 4.5 लाख की कमाई, दिल्ली में मेकअप आर्टिस्ट की इनकम ने उड़ाए होश
7 दिन में 4.5 लाख की कमाई, दिल्ली में मेकअप आर्टिस्ट की इनकम ने उड़ाए होश

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान को अमेरिका की दो टूक, जेडी वेंस बोले- 'वादों से नहीं बनेगी बात, पहले...'
ईरान को अमेरिका की दो टूक, जेडी वेंस बोले- 'वादों से नहीं बनेगी बात, पहले...'
अखिलेश यादव ने राज्यसभा में क्यों नहीं उतारा तीसरा प्रत्याशी? जानें रणनीति
अखिलेश यादव ने राज्यसभा में क्यों नहीं उतारा तीसरा प्रत्याशी? जानें रणनीति
राहुल गांधी से हुई हाथापाई तो परेशान हुए शशि थरूर, बोले- सरकार का...
राहुल गांधी से हुई हाथापाई तो परेशान हुए शशि थरूर, बोले- 'सरकार का एक्शन शर्मनाक'
BCCI का एलान, स्मृति मंधाना बनी ऑल फॉर्मेट कप्तान, नए उपकप्तान के नाम का भी एलान
BCCI का एलान, स्मृति मंधाना बनी ऑल फॉर्मेट कप्तान, नए उपकप्तान के नाम का भी एलान
कभी हकलाने का उड़ता था मजाक, फिर आवाज से ही बनाई पहचान, कहानी शरद केलकर की
कभी हकलाने का उड़ता था मजाक, फिर आवाज से ही बनाई पहचान, कहानी शरद केलकर की
वृंदावन में बड़ा हादसा, गुरुकुलम के 4 बच्चों की मौत, टैंक की कर रहे थे सफाई
वृंदावन में बड़ा हादसा, गुरुकुलम के 4 बच्चों की मौत, टैंक की कर रहे थे सफाई
इस एक वजह के लिए अपनी 50% सैलरी किराए में दे रही ये महिला, वीडियो वायरल
इस एक वजह के लिए अपनी 50% सैलरी किराए में दे रही ये महिला, वीडियो वायरल
पुराने Phones पर WhatsApp लॉगिन हो सकता है बंद, यूजर्स जान लें क्या करें?
पुराने Phones पर WhatsApp लॉगिन हो सकता है बंद, यूजर्स जान लें क्या करें?
Embed widget