एक्सप्लोरर

Baba Ramdev पतंजलि को अगले 5 साल में बनाएंगे देश की टॉप FMCG कंपनी, जानें क्या है प्लान?

Baba Ramdev Patanjali: पतंजलि आयुर्वेद समूह और रुचि सोया का सालाना कारोबार करीब 35,000 करोड़ रुपये है और इसका अगले पांच सालों में भारत की टॉप एफएमसीजी कंपनी (FMCG Company) बनने का इरादा है.

Baba Ramdev Patanjali: पतंजलि आयुर्वेद समूह और रुचि सोया का सालाना कारोबार करीब 35,000 करोड़ रुपये है और इसका अगले पांच सालों में भारत की टॉप एफएमसीजी कंपनी (FMCG Company) बनने का इरादा है. पतंजलि समूह के मुखिया बाबा रामदेव ने बृहस्पतिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा करते हुए कहा कि पतंजलि आयुर्वेद अपने सभी खाद्य कारोबार को सूचीबद्ध इकाई रुचि सोया इंडस्ट्रीज में मिलाएगी.

5 सालों में बनेगी देश की सबसे बड़ी FMCG Company
रामदेव ने कहा, ‘‘हमने पतंजलि आयुर्वेद और रुचि सोया को अगले पांच सालों में भारत की सबसे बड़ी खाद्य एवं एफएमसीजी (रोजमर्रा के इस्तेमाल के प्रोडक्ट बनाने वाली) कंपनी बनाने का लक्ष्य रखा है.’’ उन्होंने दावा किया कि पतंजलि आयुर्वेद फिलहाल देश की दूसरी बड़ी खाद्य एवं एफएमसीजी कंपनी है.

कई कंपनियों का पतंजलि लाएगी IPO
रामदेव ने यह भी कहा कि पतंजलि समूह की कई कंपनियों का आने वाले समय में आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) लाया जाएगा, लेकिन उन्होंने इसकी कोई समयसीमा नहीं बताई.

अभी FMCG सेक्टर में है दूसरे स्थान पर
रामदेव ने समूह की मौजूदा राजस्व स्थिति के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘रुचि सोया को मिलाकर पतंजलि समूह का साझा कारोबार 35,000 करोड़ रुपये से अधिक है और यह खाद्य एवं एफएमसीजी क्षेत्र में दूसरे स्थान पर है.’’ वित्त वर्ष 2020-21 में पतंजलि समूह का कारोबार करीब 30,000 करोड़ रुपये था. समूह ने वर्ष 2019 में दिवालिया प्रक्रिया के तहत रुचि सोया का अधिग्रहण किया था.

रुचि सोया खाद्य एवं एफएमसीजी सेक्टर पर ध्यान केंद्रित करेगी
पतंजलि और रुचि सोया के बीच किसी तरह की प्रतिस्पर्धा से इनकार करते हुए रामदेव ने कहा, ‘‘अगले कुछ महीनों में पतंजलि अपने सभी खाद्य कारोबार को रुचि सोया को सौंप देगी. उसके बाद पतंजलि आयुर्वेद गैर-खाद्य, परंपरागत औषधि कारोबार में भी सक्रिय रहेगी.’’ उन्होंने कहा कि रुचि सोया खाद्य तेल, खाद्य एवं एफएमसीजी, पोषण और पाम उत्पादन कारोबार पर ध्यान केंद्रित करेगी.

यह भी पढ़ें: 
सरकार पीएम महिला सहायता योजना के तहत महिलाओं को दे रही पूरे 2 लाख रुपये! जानें क्या है मामला?

SBI के करोड़ों ग्राहकों के लिए खुशखबरी! फटाफट फोन में सेव करें ये नंबर, सिर्फ एक कॉल पर हो जाएंगे सारे काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI ने इन बैंकों के लिए बदले नियम, होम लोन में राहत और फ्रॉड पर लगेगी लगाम
RBI ने इन बैंकों के लिए बदले नियम, होम लोन में राहत और फ्रॉड पर लगेगी लगाम
बुकिंग से पहले चेक करें आज कितनी है LPG सिलेंडर की कीमत, कहीं बढ़ तो नहीं गया रेट?
बुकिंग से पहले चेक करें आज कितनी है LPG सिलेंडर की कीमत, कहीं बढ़ तो नहीं गया रेट?
महंगा हुआ सोना और सस्ती हुई चांदी, जानें प्रति 10 ग्राम दोनों की आज ताजा कीमत
महंगा हुआ सोना और सस्ती हुई चांदी, जानें प्रति 10 ग्राम दोनों की आज ताजा कीमत
रूस से सस्ता तेल बंद हुआ तो 120 रुपए के पार होगा पेट्रोल? समझें 100% US टैरिफ का गणित
रूस से सस्ता तेल बंद हुआ तो 120 रुपए के पार होगा पेट्रोल? समझें 100% US टैरिफ का गणित

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
Furniture Marks On Wall: घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
Embed widget