एक्सप्लोरर

Azad Engineering IPO Listing: सचिन के निवेश वाली कंपनी ने की अच्छी शुरुआत, इतने प्रीमियम पर हुई शेयरों की लिस्टिंग

Azad Engineering Listing Gain: इस इंजीनियरिंग कंपनी में सचिन तेंदुलकर ने भी निवेश किया हुआ है. इसके आईपीओ को बाजार में काफी बढ़िया रिपॉन्स मिला था...

सचिन तेंदुलकर के निवेश वाली कंपनी आजाद इंजीनियरिंग ने आज गुरुवार को शेयर बाजार में अच्छी शुरुआत की. हाल ही में आए कंपनी के आईपीओ को बाजार में काफी बढ़िया रिस्पॉन्स मिला था. उसके बाद आज आजाद इंजीनियरिंग के शेयरों की बाजार पर लिस्टिंग हुई और इस शेयर ने बाजार पर अपनी शुरुआत 37 फीसदी के प्रीमियम के साथ की.

ग्रे मार्केट के ट्रेंड से संकेत मिल रहा था कि शेयरों की लिस्टिंग अच्छे प्रीमियम के साथ हो सकती है. हालांकि लिस्टिंग से ऐन पहले आज सुबह आजाद इंजीनियरिंग के जीएमपी में कुछ गिरावट आई थी और यह 50 फीसदी के करीब आ गया था. बाजार खुलने के बाद इसका शेयर एनएसई पर 720 रुपये के भाव पर लिस्ट हुआ यानी इसे 37.40 फीसदी का प्रीमियम मिला.

निवेशकों को हुई इतनी कमाई

आजाद इंजीनियरिंग का आईपीओ 20 दिसंबर को ओपन हुआ था और बोली लगाने के लिए 22 दिसंबर तक खुला रहा था. कंपनी ने आईपीओ में 499 रुपये से 524 रुपये का प्राइस बैंड तय किया था. कंपनी के आईपीओ के एक लॉट में 28 शेयर थे. इस तरह एक निवेशक को आईपीओ में बोली लगाने के लिए कम से कम 14,672 रुपये की जरूरत पड़ी. अभी लिस्टिंग के बाद एक लॉट की वैल्यू 20,160 रुपये हो गई है. यानी आईपीओ के निवेशकों को पहले दिन हर लॉट पर 5,488 रुपये का फायदा हो गया है.

सचिन के पास कंपनी के इतने शेयर

आजाद इंजीनियरिंग के आईपीओ का टोटल साइज 740 करोड़ रुपये था. उसमें 240 करोड़ रुपये के शेयरों का फ्रेश इश्यू और 500 करोड़ रुपये का ऑफर फोर सेल शामिल है. कंपनी में सचिन तेंदुलकर ने भी पैसा लगाया हुआ है. सचिन ने मार्च 2023 में कंपनी में करीब 5 करोड़ रुपये का निवेश किया था. उन्होंने 3,423 रुपये प्रति शेयर की दर से कंपनी के 14,607 शेयरों को खरीदा था. स्प्लिट और बोनस के बाद अब उनके पास कंपनी के 3,65,175 शेयर हैं.

आईपीओ को मिला था बंपर रिस्पॉन्स

आजाद इंजीनियरिंग दशकों पुरानी कंपनी है, जिसकी स्थापना 1983 में हुई थी और जो एयरोस्पेस कम्पोनेंट और टरबाइन मैन्युफैक्चर करती है. कंपनी के आईपीओ को बाजार में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था और ओवरऑल 83.04 गुना सब्सक्राइब किया गया था. क्यूआईबी कैटेगरी में आईपीओ को सबसे ज्यादा 179.64 गुना सब्सक्राइब किया गया था. वहीं एनआईआई कैटेगरी में 90.24 गुना और रिटेल कैटेगरी में 24.51 गुना सब्सक्रिप्शन आया था.

ये भी पढ़ें: खुलते ही बाजार ने बनाया नया रिकॉर्ड, नए ऐतिहासिक शिखर पर सेंसेक्स और निफ्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk: अनशन करने वाले सोनम वांगचुक पैसा कैसे कमाते हैं, अब कितनी है उनकी नेटवर्थ?
Sonam Wangchuk: अनशन करने वाले सोनम वांगचुक पैसा कैसे कमाते हैं, अब कितनी है उनकी नेटवर्थ?
RBI के हेड को गवर्नर ही क्यों कहते हैं, चेयरमैन या कुछ और क्यों नहीं? इनको कितनी मिलती है सैलरी?
RBI के हेड को गवर्नर ही क्यों कहते हैं, चेयरमैन या कुछ और क्यों नहीं? इनको कितनी मिलती है सैलरी?
EV Subsidy: ईवी खरीदने पर मिलेगी 50% सब्सिडी, सरकार का ऐलान, आधी कीमत में घर लाएं बाइक
EV Subsidy: ईवी खरीदने पर मिलेगी 50% सब्सिडी, सरकार का ऐलान, आधी कीमत में घर लाएं बाइक
क्या आपने भी ले रखा है मुथूट फाइनेंस से लोन? RBI ने कंपनी पर लगाया भारी भरकम जुर्माना, जानें वजह
क्या आपने भी ले रखा है मुथूट फाइनेंस से लोन? RBI ने कंपनी पर लगाया भारी भरकम जुर्माना, जानें वजह

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget