एक्सप्लोरर

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में धार्मिक पर्यटन के बढ़ने से 2 लाख लोगों को मिल सकता है रोजगार, हर साल 5 करोड़ आयेंगे टूरिस्ट

Jobs Creation: अगले कुछ वर्षों में अयोध्या में हर साल 5 करोड़ लोग दर्शन करने के लिए पहुंचेंगे जिसके चलते बारी संख्या में रोजगार का सृजन होने वाला है.

Ayodhya Ram Mandir: 22 जनवरी 2024 को बड़े धूमधाम के साथ अयोध्या में भगवान रामलला का प्राणप्रतिष्ठा हो चुका है. प्राणप्रतिष्ठा में हजारों लोग शामिल हुए उसके बाद मंदिर में दर्शन करने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है. एक रिपोर्ट के मुताबिक अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के बाद अयोध्या और उससे घिरे आसपास के शहरों में अगले 5 वर्षों में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर डेढ़ से दो लाख लोगों को रोजगार मिल सकता है. 

इकोनॉमिक टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक ह्यूमन कैपिटल सास प्लेटफॉर्म (Human Capital Saas Platform) बेटरप्लेस ने बताया कि अयोध्या में श्री राम मंदिर के उद्घाटन के चलते अगले चार से पांच वर्षों में 1,50,000 से लेकर 2,00,000 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है. बेटरप्लेस के कोफाउंडर और ग्रुप चीफ एग्जीक्यूटिव प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि उसके अलावा अयोध्या में होटल चेन,अपार्टमेंट यूनिट, हेल्थकेयर सुविधाएं और दूसरे आधारभूत ढांचे का विस्तार होने जा रहा है जिसके चलते अगले कुछ वर्षों में 50,000 से लेकर 1 लाख तक तात्कालिक जॉब्स पैदा हो सकती हैं.  

बेटरप्लेस का अनुमान है कि अगले कुछ वर्षों में अयोध्या में हर साल 5 करोड़ लोग दर्शन करने के लिए पहुंचेंगे. अगले कुछ महीने में 1 - 2 लाख टूरिस्ट आने लगेंगे जिससे 10,000 से लेकर 30,000 नौकरियों का फौरन सृजन होगा.  ट्रैवल और टूरिज्म से जुड़े सेक्टर्स जैसे हॉस्पिटैलिटी, होटल्स, टूरिज्म से जुड़ी कंपनियों को फायदा होने वाला है. इसके अलावा फूड और ब्रेवरेज, रोजाना जरुरी की चीजें, पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स, हेल्थकेयर, बैंकिंग सेक्टर्स को फायदा होगा. अयोध्या में तेज गति से डिमांड देखने को मिलेगी. 

मंदिर के उद्घाटन से पहले कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने अनुमान जताया था कि मंदिर अर्थव्यवस्था से उपजे व्यापार का आंकड़ा एक लाख करोड़ रुपये के पार जा सकता है. देश के 30 शहरों से प्राप्त फीडबैक के बाद कैट ने ये आंकड़ा जारी किया था. 

ये भी पढ़ें 

Budget 2024: ट्रेडर्स फेडरेशन ने वित्त मंत्री से की बड़ी मांग, जीएसटी कानून का हो सरलीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?
हरियाली तीज पर 2000 रुपये में कैसे करें पूरी शॉपिंग? ये रहा बजट प्लान
हरियाली तीज पर 2000 रुपये में कैसे करें पूरी शॉपिंग? ये रहा बजट प्लान
Blinkit-Zepto के सामान से गायब है मैन्युफैक्चरिंग डेट तो क्या करें? तुकाराम मुंढे ने बताया
Blinkit-Zepto के सामान से गायब है मैन्युफैक्चरिंग डेट तो क्या करें? तुकाराम मुंढे ने बताया

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget