एक्सप्लोरर

Ayodhya Ram Mandir: धार्मिक पर्यटन की सर्च में 97 फीसदी उछाल, अयोध्या के राम मंदिर ने खोल दिए आशाओं के नए द्वार 

Religious Tourism: अयोध्या के राम मंदिर ने पर्यटकों की सोच में बड़ा बदलाव किया है. अब अयोध्या समेत देश के कई धार्मिक शहरों के बारे में जानने की इच्छा लोगों में और बढ़ती जा रही है.

Religious Tourism: अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को होने वाला है. राम मंदिर (Ram Mandir) ने धार्मिक पर्यटन (Religious Tourism) को नई ऊंचाइयां दे दी है. धार्मिक स्थलों के बारे में जाने के इच्छुक लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. ऑनलाइन ट्रेवल प्लेटफॉर्म मेक माय ट्रिप (MakeMyTrip) के अनुसार, पिछले दो साल में धार्मिक जगहों के बारे में सर्च करने वालों की संख्या लगभग 97 फीसदी बढ़ गई है. साल 2021 से 2023 के बीच लोग यात्राओं के लिए धार्मिक स्थलों को तरजीह दे रहे हैं. इनमें भी आकर्षण का केंद्र अयोध्या और वहां बन रहा राम मंदिर है. 

अयोध्या के बारे में लोग सबसे ज्यादा सर्च कर रहे

ऑनलाइन ट्रेवल कंपनी मेक माय ट्रिप के आंकड़ों के अनुसार, फिलहाल अयोध्या के बारे में लोग सबसे ज्यादा सर्च कर रहे हैं. यह आंकड़ा 585 फीसदी तक बढ़ चुका है. कंपनी के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुटाए गए आंकड़े बताते हैं कि लोगों में धार्मिक यात्राएं करने की रुचि तेजी से बढ़ी है. पिछले 2 सालों में लोगों की प्राथमिकताएं तेजी से बदली हैं. अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण से यह सोच और ज्यादा मजबूत होती जा रही है. 

इन धार्मिक शहरों के बारे में जानने की रुचि भी बढ़ी 

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के अनुसार, साल 2021 से 2023 के बीच अयोध्या के अलावा लोगों ने उज्जैन (359 फीसदी), बदरीनाथ (343 फीसदी), अमरनाथ (329 फीसदी), केदारनाथ (322 फीसदी), मथुरा (223 फीसदी), द्वारकाधीश (193 फीसदी), शिरडी (181 फीसदी), हरिद्वार (117 फीसदी) और बोध गया (114 फीसदी) के बारे में सबसे ज्यादा सर्च किया.

अयोध्या के बारे में सबसे ज्यादा सर्च 30 दिसंबर को हुई

मेक माय ट्रिप के अनुसार, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के फैसले के बाद से तो यहां के बारे में जानने वालों की संख्या आसमान छू गई. राम मंदिर के उद्घाटन की तिथि के आ जाने के अयोध्या के बारे में सर्च करने वालों की संख्या 1806 फीसदी बढ़ी थी. अयोध्या के बारे में सबसे ज्यादा सर्च 30 दिसंबर को की गई. इस दिन अयोध्या एयरपोर्ट का उद्घाटन हुआ था. साथ ही अयोध्या के पुनर्निर्मित रेलवे स्टेशन से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 नई नवेली अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई थी. 

विदेशों से भी लोग राम मंदिर आना चाह रहे 

अयोध्या के राम मंदिर की गूंज विदेशों तक पहुंच गई है. भारत की सीमाओं के पार से भी अयोध्या के बारे में सर्च की जा रही है. कंपनी के अनुसार, अमेरिका से 22.5 फीसदी और खाड़ी देशों से 22.2 फीसदी सर्च इस बारे में की गई. इसके अलावा कनाडा, नेपाल और ऑस्ट्रेलिया के लोग भी अयोध्या और राम मंदिर के बारे में जानना चाह रहे हैं. ऐसा माना जा रहा है कि उद्घाटन वाले दिन लगभग 11 हजार गणमान्य लोग अयोध्या पहुंचेंगे.

ये भी पढ़ें 

Share Market: 4 दिन में निवेशकों ने कमा लिए 6.88 लाख करोड़, 373 लाख करोड़ रुपये हुआ मार्केट कैप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bhutan E20 News: क्या भूटान ने ठुकराया भारत का E20 पेट्रोल? सरकार के बयान ने कर दिया सबकुछ साफ, जानें क्या कहा
क्या भूटान ने ठुकराया भारत का E20 पेट्रोल? सरकार के बयान ने कर दिया सबकुछ साफ, जानें क्या कहा
LPG पर बड़ी खबर, सरकार ने LNG सप्लाई पर लगा बैन हटाया, होर्मुज से भारत में दौड़ेगी गैस
LPG पर बड़ी खबर, सरकार ने LNG सप्लाई पर लगा बैन हटाया, होर्मुज से भारत में दौड़ेगी गैस
Gold- Silver Price Today: सोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, चांदी भी महंगी, खरीदने से पहले जान लें 18K, 22K गोल्ड और सिल्वर का भाव
Gold- Silver Price Today: सोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, चांदी भी महंगी, खरीदने से पहले जान लें 18K, 22K गोल्ड और सिल्वर का भाव
LPG Price Today: गैस सिलेंडर के ताजा रेट जारी, बुकिंग से पहले जान लें आपके शहर में आज कितनी है कीमत
LPG Price Today: गैस सिलेंडर के ताजा रेट जारी, बुकिंग से पहले जान लें आपके शहर में आज कितनी है कीमत

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Japan PM India Visit: भारत और जापान की करीबी से चीन को लगी मिर्ची! PM ताकाइची के दिल्ली दौरे पर उठाया अजीबो-गरीब मुद्दा
भारत और जापान की करीबी से चीन को लगी मिर्ची! PM ताकाइची के दिल्ली दौरे पर उठाया अजीबो-गरीब मुद्दा
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
Saturday Box Office: 'अल्फा' ने शनिवार को 'वेलकम टू द जंगल' को पछाड़ा, 'कॉकटेल 2'- 'मां इंटि बंगारम' का ऐसा रहा हाल
शनिवार बॉक्स ऑफिस: 'अल्फा' ने शनिवार को 'वेलकम टू द जंगल' को पछाड़ा, 'कॉकटेल 2'- 'मां इंटि बंगारम' का ऐसा रहा हाल
IND vs ENG 3rd T20 Date, Time, Venue: कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
Embed widget