एक्सप्लोरर

Axis Bank ने खरीदा सिटी बैंक का रिटेल कारोबार, कस्टमर्स के लिए बदल जाएंगे ये नियम  

Axis Bank Buy Citi Bank Retail Business: एक्सिस बैंक ने 1902 से संचालित कोलकाता​ स्थित सिटी ग्रुप के बैंकिंग रिटेल बिजनेस को खरीद लिया है. ऐसे में ग्राहकों के लिए कई चीजें बदल रही हैं.

Citi Bank Retail Banking Business: देश के एक पुराने बैंक ने अपना रिटेल बैंकिंग कारोबार को भारत में बेच दिया है. आज यानी 1 मार्च 2023 से इस बैंक के कस्टमर्स के लिए बदलाव देखने को मिलेगा. ये बैंक 1902 से कारोबार कर रहा था. कोलकाता स्थित इस बैंक ने एक्सिस बैंक को अपना रिटेल बैंकिंग कारोबार बेचा है. 

प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने बुधवार ऐलान करते हुए कहा कि 11,603 करोड़ रुपये में एक्सिस बैंक ने सिटीग्रुप के भारतीय यूजर्स बिजनेस को पूरी तरह से खरीद लिया है. ऐसे में अगर आपका भी अकाउंट इस बैंक में है तो अब आपको कुछ परिवर्तन का सामना करना पड़ेगा. 

सिटी बैंक में है अकाउंट तो क्या होंगे बदलाव

अगर आपका सिटी बैंक में अकाउंट है तो अब आपको सभी ट्रांजेक्शन एक्सिस बैंक से करने होंगे. साथ ही एक्सिस बैंक की सुविधाओं को लेना होगा. भारत में सिटी बैंक जल्द ही सभी यूजर्स बिजनेस को एक्सिस बैंक को ट्रांसफर कर देगा. 

कस्टमर्स के लिए ये होंगे बदलाव 

  • आपका बैंक अकाउंट नंबर, क्रेडिट और डेबिट कार्ड नंबर, चेकबुक और IFSC समान रहेंगे.
  • सिटी मोबाइल ऐप या सिटी बैंक ऑनलाइन जारी रहेंगे.
  • सिटी इंडिया के माध्यम से बीमा पॉलिसी लेने वाले लोगों को समान सुविधाएं दी जाएंगी, लेकिन ये सुविधाएं एक्सिस बैंक देगा.
  • सिटी बैंक के अलावा आप एक्सिस बैंक या एटीएम से पैसा निकाल सकेंगे. एटीएम से निकासी की ​लिमिट बढ़ा दी जाएगी.
  • ब्याज दर समान रहेगा, जो सिटी बैंक में दिया जाता था.
  • म्यूचुअल फंड, पीएमएस या एआईएफ में आपका निवेश एक्सिस बैंक को स्थानांतरित कर दिया जाएगा.
  • होम लोन या अन्य लोन में कोई बदलाव नहीं होगा.
  • क्रेडिट कार्ड को लेकर समाधान हो पाना मुश्किल हो सकता है. 

डील में एक्सिस बैंक को मिलेंगी ये चीजें 

पिछले साल ही सिटीग्रुप ने भारत से अपने रिटेल बैंकिंग बिजनेस की बिक्री का ऐलान किया था. इस बैंक ने एक्सिस बैंक से कर्ज लिया था. ऐसे में एक्सिस बैंक के साथ सिटी बैंक ने डील पूरी की. इस डील में एक्सिस बैंक को सिटी बैंक के 30 लाख कस्टमर्स, सात कार्यालय, 21 ब्रांच और 499 एटीएम देने की बात कही गई है. 

बैंक ने कस्टमर्स को दी जानकारी 

सिटी बैंक इंडिया ने अपनी वेबसाइट पर जानकारी दी है कि सिटी बैंक इंडिया ने 1 मार्च 2023 से अपने रिटेल बिजनेस को 1 मार्च 2023 से एक्सिस बैंक को ट्रांसफर कर दिया है. हालांकि सभी मौजूदा सिटी उत्पादों और सेवाओं, शाखाओं, एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग और सिटी मोबाइल ऐप का हमेशा की तरह उपयोग करना जारी रख सकते हैं. 

ये भी पढ़ें

Bill Gates Met Sachin: सचिन तेंदुलकर के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं बिल गेट्स! जानें मुलाकात पर क्या बोले  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साउथ इंडिया का सबसे पावरफुल बिजनेस घराना कौनसा है, कितनी है दौलत?
साउथ इंडिया का सबसे पावरफुल बिजनेस घराना कौनसा है, कितनी है दौलत?
घरवालों से छिपाकर रखी मेहनत कमाई, सालभर में खा गए कीड़े; किसान को 5 लाख का नुकसान
घरवालों से छिपाकर रखी मेहनत कमाई, सालभर में खा गए कीड़े; किसान को 5 लाख का नुकसान
किस राज्य के लोग खरीदते हैं सबसे ज्यादा गोल्ड, भारतीय घरों में कितने ट्रिलियन सोना छुपा है?
किस राज्य के लोग खरीदते हैं सबसे ज्यादा गोल्ड, भारतीय घरों में कितने ट्रिलियन सोना छुपा है?
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...बेपटरी हुआ भारतीय एविएशन!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...बेपटरी हुआ भारतीय एविएशन!
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget