एक्सप्लोरर

Byju's को तगड़ा झटका, तीन बोर्ड मेंबर के इस्तीफे के बाद डेलॉयट ने छोड़ा ऑडिटर का पद 

बायजू से बड़े स्तर पर इस्तीफें हुए हैं. तीन बोर्ड मेंबर्स के अलावा ऑडिटर के पद से भी एक फर्म ने इस्तीफा दे दिया है. 

ऑनलाइन टीचिंग की सुविधा प्रोवाइड कराने वाली कंपनी बायजू की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं. 22 जून को एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रमुख परिचालन मामलों पर संस्थापक बायजू रवींद्रन के साथ मतभेदों का हवाला देते हुए बायजु के तीन बोर्ड सदस्यों ने अपना इस्तीफा दे दिया है. इसके साथ ही एक ऑडिटर ने भी अपने पद से इस्तीफा दिया है. 

सीएनबीसी टीवी 18 की रिपोर्ट के मुताबिक सिकोइया कैपिटल के जीवी रविशंकर, चैन जुकरबर्ग के विवियन वू और प्रोसस के रसेल ड्रेसेनस्टाॅक ने बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है. इसके अलावा, ऑडिट कंपनी डेलॉयट ने बायजू की तरफ से वित्तीय जानकारी देने में देरी के कारण खुद को ऑडिटर के पद से अलग कर लिया है.

क्यों बायजू से अलग हुई डेलॉयट

वर्ष 2025 तक बायजू का ऑडिट करने के लिए चुनी गई फर्म डेलॉयट हैस्किंस एंड सेल्स ने कंपनी के वित्तीय विवरण आने में देर होने का कारण बताते हुए खुद को इससे तत्काल प्रभाव से अलग कर लिया है. कंपनी ने अपने परिपत्र में कहा कि जानकारी देरी से मिलने के कारण वह ऑडिट का काम शुरू नहीं कर पाई है. कंपनी ने कहा कि वह मानकों के अनुसार समय पर काम पूरा नहीं कर पाएगी. ऐसे में वह ऑडिट का पद छोड़ रही है. 

नए ऑडिटर की नियुक्ति

डेलॉयट  के पद छोड़ने के बाद बायजू ने बीडीओ को नया ऑडिटर नियुक्त किया. बायजू ने कहा कि इससे वित्तीय समीक्षा एवं जवाबदेही के उच्चतम मानदंड के अनुपालन में मदद मिलेगी. वहीं तीन बोर्ड मेंबर्स ने इस्तीफा क्यों दिया है, इसके बारे में भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. 

अब बोर्ड मंडल में कौन-कौन? 

बायजू से इतने इस्तीफे के बाद अब बोर्ड मेंबर में सिर्फ मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं संस्थापक बायजू रवींद्रन, उनकी पत्नी दिव्या गोकुलनाथ और भाई रिजू रवींद्रन ही बचे रहे गए हैं. हालांकि अभी कंपनी ने इसे सिरे से खारिज किया है. गौरतलब है कि बायजू ने एक अमेरिकी अदालत में 1ण्2 अरब डॉलर कर्ज भुगतान को लेकर कर्जदाताओं के खिलाफ कानूनी मुकदमा किया है और कर्जदाताओं पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है. 

ये भी पढ़ें 

Adani Stock Opening Today: खुलते ही 3 फीसदी गिरा अडानी एंटरप्राइजेज, बड़े नुकसान में सभी 10 शेयरों की शुरुआत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
पुराने 5 के नोट के बदले 17 लाख का लालच, गुजरात के किसान से 1 लाख की ठगी
पुराने 5 के नोट के बदले 17 लाख का लालच, गुजरात के किसान से 1 लाख की ठगी
सोने- चांदी के भाव में कितना बदलाव, जानें दिल्ली से पटना तक 24K, 22K और 18K के रेट
सोने- चांदी के भाव में कितना बदलाव, जानें दिल्ली से पटना तक 24K, 22K और 18K के रेट
RBI का बड़ा एक्शन, क्या डॉलर के मुकाबले मजबूत होगा रुपया?
RBI का बड़ा एक्शन, क्या डॉलर के मुकाबले मजबूत होगा रुपया?

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
Embed widget