एक्सप्लोरर

ATF के दाम में हुई कटौती, 5.8% घटकर 4 साल के निचले स्तर पर, सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर 3 रुपये सस्ता

विमान ईंधन यानी एटीएफ के दम पिछले 4 सालों के सबसे निचले स्तर पर आ गए हैं. दिल्ली में एटीएफ के दाम 3806.44 रुपये घटकर 61,200.36 रुपये प्रति किलोलीटर हो गए हैं.

नई दिल्लीः विमान ईंधन (एटीएफ) के दामों में 5.8 फीसदी की बड़ी कटौती की गई है. सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों के मुताबिक अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के घटते दामों की वजह से यह कदम उठाया गया है. इस तरह एटीएफ की कीमतें अपने चार साल के निचले स्तर पर आ गई हैं. दिल्ली में एटीएफ के दाम में 3806.44 रुपये प्रति किलोलीटर की कटौती की गई है और यह 61,200.36 रुपये प्रति किलोलीटर पर आ गया है. लगातार दूसरे महीने एटीएफ की कीमतों में कमी की गई है.

मुंबई में एटीएफ के दाम सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियां प्रत्येक महीने की पहली तारीख को एटीएफ कीमतों में संशोधन करती हैं. देश के सबसे व्यस्त हवाई अड्डे मुंबई में एटीएफ की कीमत 64,946.04 रुपये प्रति किलोलीटर से 61,199.79 रुपये प्रति किलोलीटर पर आ गई है.

एक जून को भी घटाए गए थे एटीएफ के दाम इससे पहले एक जून को एटीएफ के दाम 61.05 रुपये प्रति किलोलीटर घटाए गए थे. एटीएफ कीमतों में कमी से कैश संकट से जूझ रही एयरलाइन कंपनियों को काफी राहत मिलेगी.

सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर में 3.02 रुपये की कटौती इसी तरह पेट्रोलियम डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों ने सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम भी घटाए हैं. दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमतें 3.02 रुपये की कटौती के साथ 494.35 रुपये पर आ गई हैं. मुंबई में इसका दाम 495.09 रुपये से 492.04 रुपये प्रति सिलेंडर पर आ गया है. रसोई गैस सिलेंडर के दाम मार्च से लगातार चार महीने बढ़े हैं. उसके बाद यह पहली कटौती है. इस दौरान एलपीजी सिलेंडर 3.84 रुपये महंगा हुआ है.

बिना सब्सिडी वाला एलपीजी सिलेंडर भी 100 रुपये सस्ता बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर का दाम 100.5 रुपये घटाकर 637 रुपये कर दिया गया है. उपभोक्ताओं को साल में सब्सिडी वाले 12 सिलेंडर मिलते हैं. उसके बाद उन्हें सिलेंडर बाजार मूल्य पर खरीदना पड़ता है. यह बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर होता है.

केरोसिन की कीमतों में हुआ इजाफा मिट्टी के तेल यानी केरोसिन की कीमतों में मासिक 25 पैसे लीटर की वृद्धि का सिलसिला लगातार 24वें महीने जारी रहा. दिल्ली को जहां केरोसिन मुक्त राज्य घोषित कर दिया गया है वहीं मुंबई में अब यह 32.18 रुपये लीटर हो गया है. पिछले महीने यह 31.92 रुपये लीटर था.

मुंबई में बिना सब्सिडी वाला केरोसिन हुआ सस्ता बिना सब्सिडी वाले केरोसिन का दाम मुंबई में 63.93 रुपये प्रति लीटर से घटकर 61.92 रुपये लीटर पर आ गया है.

नॉन सब्सिडाइज्ड रसोई गैस सिलेंडर 100.50 रुपये सस्ता हुआ, 737.50 की बजाए 637 रुपये का मिलेगा

RTGS और NEFT के जरिये पैसे भेजना सस्ता, आरबीआई ने किया था एलान सरकारी जनरल इंश्योरेंस कंपनियों के एकीकरण को 13,000 करोड़ रुपये के पूंजी निवेश की होगी जरूरत बजट 2019: महिला सुरक्षा से लेकर आर्थिक सहायता की मांग तक, महिलाओं की हैं ये बड़ी उम्मीदें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज कितने रुपए में मिल रहा है गैस सिलेंडर? देखें, LPG की ताजा रेट लिस्ट
आज कितने रुपए में मिल रहा है गैस सिलेंडर? देखें, LPG की ताजा रेट लिस्ट
सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल
कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
Embed widget