एक्सप्लोरर

Ashwini Vaishnaw: तेजी से बढ़ेगा रेलवे का कवच, एक्शन मोड में आए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

Indian Railways Kavach: अश्विनी वैष्णव ने रेलवे अधिकारियों की मीटिंग में कवच को तेजी से लागू करने के निर्देश दिए. भारतीय रेलवे इस समय कवच के वर्जन 4.0 पर काम कर रही है.

Indian Railways Kavach: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बंगाल में हुई ट्रेन दुर्घटना के 5 दिन बाद शनिवार को एक बैठक में अपनी टीम से ऑटोमेटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम कवच (Kavach) को तेजी से लगाने के निर्देश दिए हैं. अश्विनी वैष्णव ने कहा कि कवच से ट्रेनों की टक्कर रोकने में मदद मिली है. भारतीय रेलवे जल्द ही इस संबंध में एक बड़ा टेंडर जारी करने वाली है. इसकी मदद से लगभग 10 हजार किमी रेलवे ट्रैक पर कवच लगाया जाना है. 

कवच के वर्जन 4.0 पर काम कर रहा भारतीय रेलवे 

एक वरिष्ठ रेलवे अधिकारी के अनुसार, रेलवे मंत्री ने कवच की प्रगति की समीक्षा की. अधिकारियों ने उन्हें कवच के वर्जन 4.0 की प्रगति के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि कवच 4.0 के डेवलपमेंट और सर्टिफिकेशन के बाद भारतीय रेलवे मिशन मोड में कवच को इंस्टॉल करने में जुट जाएगा. मैन्युफैक्चरर फिलहाल इस सीटें को डेवलप कर रहे हैं. जल्द ही यह इंस्टॉल करने की स्थिति में आ जाएगा. भारतीय रेलवे अगले साल मार्च तक दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-हावड़ा मार्ग पर कवच लगाने का काम पूरा कर लेगा. साथ ही लगभग 6000 किलोमीटर के अन्य रूट के लिए इस साल दिसंबर तक टेंडर जारी होने की उम्मीद है

कंचनजंघा एक्सप्रेस हादसे के बाद कवायद हुई तेज 

सियालदह जाने वाली कंचनजंघा एक्सप्रेस (Kanchanjungha Express) को 17 जून को उत्तर बंगाल में एक मालगाड़ी ने टक्कर मार दी थी. इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई थी और कम से कम 41 घायल हुए थे. इसके बाद से ही कवच सिस्टम को लेकर हलचल बढ़ गई है. कवच इमरजेंसी में ऑटोमेटिक ब्रेक ट्रिगर कर सकता है. इससे मानवीय भूल और खराब मौसम के चलते होने वाली दुर्घटनाएं टाली जा सकती हैं. 

सिस्टम की तेजी से इंस्टॉल करने के लिए कंपनियों की तलाश जारी 

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, सिस्टम की तेजी से इंस्टॉल करने के लिए ज्यादा कंपनियों की तलाश की जा रही है. 3 कंपनियां कवच वर्जन 4.0 की टेस्टिंग कर रही हैं. अश्विनी वैष्णव ने निर्देश दिया कि कवच के इस वर्जन पर मिशन मोड में काम होना चाहिए. फिलहाल रेलवे के पास कवच का वर्जन ​​3.2 मौजूद है. भारत में कवच का पहला वर्जन साल 2016 में आया था. कोविड 19 के चलते इसे इंस्टॉल करने में देरी हुई है. हालांकि, फिलहाल कवच का इंस्टॉलेशन रेलवे की प्राथमिकता है.

ये भी पढ़ें

Byju: कैश संकट से निकलने के लिए कोर्ट की शरण में पहुंची बायजू, NCLT ने दिया था झटका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI के बढ़ते क्रेज ने घटाई ATM की जरूरत, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन बढ़े और Withdrawl हुआ कम
UPI के बढ़ते क्रेज ने घटाई ATM की जरूरत, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन बढ़े और Withdrawl हुआ कम
UPI Transaction: 1 रुपया UPI करो या 1000, हर ट्रांजैक्शन पर कितनी आती है लागत? समझिए
1 रुपया UPI करो या 1000, हर ट्रांजैक्शन पर कितनी आती है लागत? समझिए
अब बदलेगा बैंकिंग सिस्टम, RBI गवर्नर ने AI पर खर्च बढ़ाने को कहा
अब बदलेगा बैंकिंग सिस्टम, RBI गवर्नर ने AI पर खर्च बढ़ाने को कहा
BOI: ये काम नहीं किया तो बंद होगा Bank of India का खाता! सरकार ने क्या बताया?
ये काम नहीं किया तो बंद होगा Bank of India का खाता! सरकार ने क्या बताया?

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget