एक्सप्लोरर

GST: ऑनलाइन गेमिंग पर 28 फीसदी GST को देख अश्नीर ग्रोवर को आया गुस्सा, कहा- स्टार्टअप्स को राजनीति में...

28 Percent GST on Online Gaming: जीएसटी काउंसिल के ऑनलाइन गेमिंग पर 28 फीसदी जीएसटी लगाने के फैसले के खिलाफ अश्नीर ग्रोवर ने अपना गुस्सा निकाला है. जानें उन्होंने क्या कहा है.

Ashneer Grover Reaction on Online Gaming GST: जीएसटी काउंसिल की 50वीं बैठक में ऑनलाइन गेमिंग पर 28 फीसदी की दर से जीएसटी लगाने का फैसला हुआ है. सरकार के इस कदम के बाद इस गेमिंग इंडस्ट्री के कई दिग्गजों ने इस फैसले के प्रति अपनी तीखी प्रतिक्रिया और अपनी अस्वीकृति दिखाई है. इसी कड़ी में भारतपे के को-फाउंडर और शार्क टैंक इंडिया के पूर्व जज अश्नीर ग्रोवर ने फैसले को लेकर नाखुशी जाहिर की है और ट्वीट के जरिए इसकी आलोचना की है.

अश्नीर ग्रोवर ने जीएसटी काउंसिल के फैसले की कड़ी आलोचना की

भारतपे के को-फाउंडर अश्नीर ग्रोवर ने ऑनलाइन गेमिंग की फुल वैल्यू पर 28 फीसदी की दर से टैक्स लगाने के जीएसटी काउंसिल के फैसले की कड़ी आलोचना की है. इस दौरान वो ये भी कह गए कि इस समय स्टार्टअप फाउंडर्स को राजनीति में सक्रिय रूप से प्रवेश करना होगा और अपने उचित रीप्रेसेंटेशन को सुनिश्चित करना होगा वर्ना सरकार अन्य उद्योगों के साथ भी ऐसा ही करेगी.

अश्नीर ग्रोवर ने अपने ट्वीट में क्या लिखा

अश्नीर ग्रोवर ने अपने ट्वीट में लिखा कि- "RIP- भारत में रियल मनी गेमिंग इंडस्ट्री के लिए. अगर सरकार सोच रही है कि लोग 72 रुपये पॉट एंट्री (28 फीसदी ग्रॉस जीएसटी) पर खेलने के लिए 100 रुपये लगाएंगे और अगर 54 रुपये जीतते हैं तो (प्लेटफॉर्म फीस के बाद) तो इसके बाद उन्हें 30 फीसदी टीडीएस भी अदा करना होगा. इसके लिए उन्हें पहले मानसून में अपने लिविंग रूम में फ्री स्विमिंग पूल मिलेगा- तो ऐसा नहीं होने जा रहा है."

इसके आगे उन्होंने लिखा कि "फैंटेसी गेमिंग इंडस्ट्री का हिस्सा बनना मजेदार था, जिसकी अब हत्या हो चुकी है. इस मानसून में 10 अरब डॉलर बर्बाद हो गए हैं. अब समय आ गया है कि स्टार्टअप्स फाउंडर को राजनीति में प्रवेश करना चाहिए और अपना प्रतिनिधित्व दिखाना चाहिए, वर्ना ये उद्योग के बाद उद्योग तक जारी रहेगा."

अश्नीर ग्रोवर ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री में उतर चुके हैं 

दरअसल अश्नीर ग्रोवर ने हाल ही में अपना फैंटेसी गेमिंग लॉन्च किया है जिसका नाम क्रिकपे (Crickpe) है. इस गेम में यूजर्स को वर्चुअल टीम बनाने, फॉर्म में चल रहे बेस्ट प्लेयर्स को चुनने, कॉन्टेस्ट को जॉइन करने के अलावा अपने वास्तविक गेम परफॉरमेंस के आधार पर पॉइंट्स को हासिल करने की भी सुविधा मिलती है.

जीएसटी काउंसिल का क्या है फैसला

जीएसटी काउंसिल ने कल फैसला लिया है कि ऑनलाइन गेमिंग, कसीनो, हॉर्स रेसिंग यानी घुड़दौड़ पर 28 फीसदी जीएसटी लगाया जाएगा. इसे इनपर लगने वाले दांव के पूरे फेस वैल्यू के एंट्री पॉइंट पर लगाया जाएगा. माना जा रहा है कि इससे ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री को बड़ा धक्का पहुंचेगा जो कि साल 2027 तक 25,000 करोड़ रुपये के राजस्व को हासिल करने की उम्मीद लगाए बैठा था.

ये भी पढ़ें

Stock Market Opening: तेजी पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 65,759 पर ओपन तो निफ्टी 19500 के करीब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान वॉर से बढ़ा वैश्विक संकट, अब रूस के प्रसिडेंट व्लादमीर पुतिन के इस बयान ने और बढ़ाई टेंशन
ईरान वॉर से बढ़ा वैश्विक संकट, अब रूस के प्रसिडेंट व्लादमीर पुतिन के इस बयान ने और बढ़ाई टेंशन
चंडीगढ़ ब्रांच फ्रॉड मामले में IDFC First Bank का बड़ा कदम, जांच पूरी होने से पहले ही चुकाए ग्राहकों के 645 करोड़
चंडीगढ़ ब्रांच फ्रॉड मामले में IDFC First Bank का बड़ा कदम, जांच पूरी होने से पहले ही चुकाए ग्राहकों के 645 करोड़
वह दौर जब 147 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थी क्रूड ऑयल की कीमत, बिना जंग के माहौल हो गया था गर्म
वह दौर जब 147 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थी क्रूड ऑयल की कीमत, बिना जंग के माहौल हो गया था गर्म
Share Market Rebound: गिरावट के बाद शेयर मार्केट की दमदार वापसी, जानें किन वजहों से चढ़ा बाजार...
गिरावट के बाद शेयर मार्केट की दमदार वापसी, जानें किन वजहों से चढ़ा बाजार...

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टॉक, शेयर मार्केट में निवेश करने वाले कर्मचारियों की बढ़ेगी मुश्किल? योगी सरकार ने लिया ये फैसला
स्टॉक, शेयर मार्केट में निवेश करने वाले कर्मचारियों की बढ़ेगी मुश्किल? योगी सरकार ने लिया ये फैसला
'शशि थरूर का माइक किया बंद, राहुल गांधी को...', गौरव गोगोई ने स्पीकर ओम बिरला पर लगाए गंभीर आरोप
'शशि थरूर का माइक किया बंद, राहुल गांधी को...', गौरव गोगोई ने स्पीकर ओम बिरला पर लगाए गंभीर आरोप
कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी का कार्ड वायरल, इन दिन लेंगे सात फेरे, 'पार्टी आफ्टर' में शामिल होंगे बड़े सेलेब्स
कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी का कार्ड वायरल, इन दिन लेंगे सात फेरे
Parliament Session 2026 Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
ट्रैक्टर और खेती का सामान खरीदने के लिए सरकार देती है 3 लाख तक की सब्सिडी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
ट्रैक्टर और खेती का सामान खरीदने के लिए सरकार देती है 3 लाख तक की सब्सिडी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
Benefits Of Eating Raw Onion: गर्मी शुरू होते ही खाना शुरू कर दीजिए कच्चा प्याज, मिलते हैं गजब के फायदे
गर्मी शुरू होते ही खाना शुरू कर दीजिए कच्चा प्याज, मिलते हैं गजब के फायदे
Pune Porsche Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को 22 महीने बाद दी बेल
पुणे पोर्शे हादसे में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को 22 महीने बाद दी बेल
बाब-अल-मंदेब क्या है? होर्मुज के बाद बंद करने जा रहा ईरान, बूंद-बूंद तेल को तरस जाएगी दुनिया
बाब-अल-मंदेब क्या है? जिसको बंद करने जा रहा ईरान, बूंद-बूंद तेल को तरस जाएगी दुनिया
Embed widget