एक्सप्लोरर

Arkade Developers IPO: संस्थागत-रिटेल निवेशकों के दम पर 107 गुना सब्सक्राइब हुआ आर्केड डेवलपर्स का आईपीओ, बंपर लिस्टिंग की उम्मीद

Arkade Developers IPO Price Band: 24 सितंबर 2024 को आर्केड डेवलपर्स के आईपीओ की बीएसई एनएसई पर लिस्टिंग होगी.  

Arkade Developers IPO: रियल एस्टेट कंपनी आर्केड डेवलपर्स के आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रेस्पांस मिला है. निवेश के आखिरी दिन संस्थागत और गैर-संस्थागत निवेशकों के भारी निवेश की बदौलत आईपीओ 107 गुना सब्सक्राइब होकर क्लोज हुआ है. कंपनी आईपीओ के जरिए 410 करोड़ रुपये जुटा रही है. ग्रे मार्केट में आर्केड डेवलपर्स का आईपीओ 46.88 फीसदी के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है. 

106.83 गुना आईपीओ सब्सक्राइब 

आर्केड डेवलपर्स के आईपीओ में 2,37,75,719 शेयर्स जारी किए थे लेकिन जोरदार सब्सक्रिप्शन के चलते 2,54,00,26,280 शेयर्स के लिए आवेदन प्राप्त हुआ है जो कि 106.83 गुना ज्यादा है. आईपीओ में संस्थागत निवेशकों (Qualified Institutional Buyers) के लिए 67,43,800 शेयर्स रिजर्व रखे गए थे और कुल 1,10,03,00,410 शेयर्स के लिए आवेदन प्राप्त हुआ है और ये कोटा कुल 163.16 गुना सब्सक्राइब हुआ है. गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए 50,57,852 शेयर्स रिजर्व थे और 82,45,36,460 शेयर्स के लिए आवेदन मिला है और ये कैटगरी 163.02 गुना सब्सक्राइब हुआ है. रिटेल निवेशकों के लिए 1,18,01,654 शेयर्स रिजर्व रखे गए थे और कुल 60,64,84,010 शेयर्स के लिए आवेदन मिला है और रिटेल निवेशकों का कोटा 51.39 गुना सब्सक्राइब हुआ है. जबकि कर्मचारियों के लिए रिजर्व कोटा 50.49 गुना सब्सक्राइब हुआ है.    

24 सितंबर को लिस्टिंग 

आर्केड डेवलपर्स के आईपीओ के लिए 121 से 128 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड फिक्स किया गया है. 110 शेयर्स के एक लॉट साइज है. शुक्रवार 20 सितंबर को बेसिस ऑफ अलॉटमेंट तय होगा. 23 सितंबर 2024 को रिफंड जारी कर दिए जायेंगे साथ ही इसी दिन सफल निवेशकों को डिमैट खातों में शेयर्स ट्रांसफर कर दिया जाएगा. 24 सितंबर 2024 को स्टॉक की बीएसई एनएसई पर लिस्टिंग होगी.  

46.88 फीसदी ऊपर है जीएमपी 

आर्केड डेवलपर्स के जीएमपी में 19 सितंबर को गिरावट आई है और ये घटकर  60 रुपये या 46.88 फीसदी पर आ गया है जो 18 सितंबर को 85 रुपये या 66.41 फीसदी रहा था. जीएमपी के मुताबिक स्टॉक के एक्सचेंज पर 188 रुपये के करीब लिस्टिंग की उम्मीद जाहिर की जा रही है. 

ये भी पढ़ें 

NTPC Green Energy IPO: एनपीटीसी ग्रीन एनर्जी लेकर आ रही 2024 का सबसे धमाकेदार आईपीओ,10000 करोड़ रुपये जुटाएगी कंपनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर
6.5 करोड़ का Lamborghini वाला घर, 3 महीने में अमीरों ने सब खरीद लिए
6.5 करोड़ का Lamborghini वाला घर, 3 महीने में अमीरों ने सब खरीद लिए
बैंक अकाउंट में सालों से नहीं हुआ कोई ट्रांजैक्शन, क्या डूब जाएगा आपका पैसा?
बैंक अकाउंट में सालों से नहीं हुआ कोई ट्रांजैक्शन, क्या डूब जाएगा आपका पैसा?
8th Pay Commission: सभी फिटमेंट फैक्टर पर वेतन का गणित समझिए
8th Pay Commission: सभी फिटमेंट फैक्टर पर वेतन का गणित समझिए

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: सभी पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गेहूं बोने से पहले करें ये 5 काम, बाद में नहीं होगी परेशानी
गेहूं बोने से पहले करें ये 5 काम, बाद में नहीं होगी परेशानी
Embed widget