एक्सप्लोरर

Apple E-Car: एलन मस्क के साथ नहीं होगी एप्पल की भिड़ंत, इस बिजनेस से अब रहेगी दूर

Apple Electric Car: एप्पल ने अपने महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट टाइटन को बंद करने का निर्णय लिया है. इससे हजारों कर्मचारियों का भविष्य अनिश्चित हो गया है...

दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल एप्पल और टेस्ला की भिड़ंत अब टल गई है. टेक फर्म ने सेल्फ ड्राइविंग व इलेक्ट्रिक कार बनाने की अपनी दशकों पुरानी योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया है. इस कदम से दुनिया भर के उन लाखों एप्पल-प्रशंसकों को निराशा होने वाली है, जो एप्पल की कार का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.

सालों पहले हुई थी प्रोजेक्ट की शुरुआत

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, आईफोन समेत कई लोकप्रिय प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी एप्पल इंक ने अपनी दशकों पुरानी व अरबों डॉलर वाली इलेक्ट्रिक कार परियोजना बंद कर दी है. एप्पल ने कई सालों पहले प्रोजेक्ट टाइटन की शुरुआत की थी, जो सेल्फ ड्राइविंग इलेक्ट्रिक कार बनाने की परियोजना थी. कंपनी इस प्रोजेक्ट पर अच्छा-खासा खर्च कर चुकी थी और इसे उसके इतिहास की सबसे अहम व सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना बताया जा रहा था. अब कंपनी ने प्रोजेक्ट को बंद करने का निर्णय लिया है.

Too bad, would have loved to see Apple's take on a car. https://t.co/A2P6s4Pk4k

— Carl Pei (@getpeid) February 28, 2024

">

इंटरनल कम्युनिकेशन में मिला अपडेट

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, प्रोजेक्ट टाइटन को बंद करने की जानकारी एप्पल के मुख्य परिचालन अधिकारी जेफ विलियम्स ने और वाइस प्रेसिडेंट केविन लिंच ने 27 फरवरी को एक इंटरनल कम्युनिकेशन के जरिए दी. इस अपडेट ने एप्पल के प्रोजेक्ट टाइटन यानी सेल्फ ड्राइविंग व इलेक्ट्रिक कार बनाने की परियोजना पर काम कर रहे करीब 2000 कर्मचारियों के भविष्य को अनिश्चित बना दिया है.

कई लोगों की जा सकती है नौकरी

एप्पल के इस कदम से बड़ी संख्या में कर्मचारियों की नौकरी जा सकती है. रिपोर्ट की मानें तो स्पेशल प्रोजेक्ट ग्रुप कही जाने वाली टीम में काम कर रहे कई कर्मचारियों को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस डिवीजन में मौका मिल सकता है. एप्पल का आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस डिवीजन जेनरेटिव एआई प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है. हार्डवेयर इंजीनियरिंग और व्हीकल डिजाइनिंग में काम कर रहे कर्मचारियों को एप्पल की दूसरी टीमों में अप्लाई करने का मौका मिल सकता है.

टेस्ला के लिए खत्म हुआ कंपटीशन

एप्पल के इस निर्णय से दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के लिए एक संभावित कंपटीशन समाप्त हो गया है. टेस्ला अमेरिका की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार कंपनी है. अभी एप्पल 2.82 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैप के साथ माइक्रोसॉफ्ट के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है. वहीं टेस्ला 636 बिलियन डॉलर के मार्केट कैप के साथ दुनिया की 11वीं सबसे बड़ी कंपनी है.

ये भी पढ़ें: यूट्यूब के बाद लिंक्डइन को मिलेगी एक्स से चुनौती, एलन मस्क ने की ये तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूसी तेल बंद हुआ तो बढ़ेगी भारत की मुश्किलें, महंगा होगा डीजल-पेट्रोल- Kpler
रूसी तेल बंद हुआ तो बढ़ेगी भारत की मुश्किलें, महंगा होगा डीजल-पेट्रोल- Kpler
दूध 8 रुपए महंगा, सरकार का फैसला, अब कितने का मिलेगा एक लीटर?
दूध 8 रुपए महंगा, सरकार का फैसला, अब कितने का मिलेगा एक लीटर?
नोएल टाटा की विदाई, 29 साल बाद 11 नवंबर को छोड़ेंगे पद, कौन होगा नया चेयरमैन?
नोएल टाटा की विदाई, 29 साल बाद 11 नवंबर को छोड़ेंगे पद, कौन होगा नया चेयरमैन?
जाना था बेंगलुरु, पहुंचा दिया लंदन, British Airways ने लड़की के साथ किया खेला
जाना था बेंगलुरु, पहुंचा दिया लंदन, British Airways ने लड़की के साथ किया खेला

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget