एक्सप्लोरर

Apple New Office: शानदार है एप्पल का नया ऑफिस, 15 फ्लोर और 740 पार्किंग मिलेंगी, भारी-भरकम किराया चुकाएगी कंपनी

Apple Bengaluru Office: आईफोन निर्माता दिग्गज कंपनी एप्पल ने भारत की सिलिकॉन वैली कहे जाने वाले बेंगलुरु में दूसरा ऑफिस खोला है. इस शानदार ऑफिस को 10 साल के लिए लीज पर लिया गया है.

Apple Bengaluru Office: दुनिया की दिग्गज कंपनी एप्पल (Apple) ने भारत में नया ऑफिस लिया है. यह शानदार ऑफिस बेंगलुरु के मिंस्क स्क्वायर बिल्डिंग में स्थित है. एप्पल का नया ऑफिस (Apple Office) 1.16 लाख स्क्वायर फीट में फैला हुआ है. आईफोन निर्माता कंपनी ने यह ऑफिस 10 साल के लिए लीज पर लिया है. इसके लिए कंपनी हर महीने 2.43 करोड़ रुपये किराया चुकाएगी. साथ ही कंपनी को 740 कारों की पार्किंग भी मिलेगी. 

एक साथ 1200 कर्मचारी काम कर सकेंगे

रिपोर्ट के मुताबिक, इसका प्रति स्क्वायर फीट किराया 195 रुपये है. साथ ही कंपनी हर महीने 16.56 लाख रुपये कार पार्किंग का किराया भरेगी. एप्पल ने प्रेस्टीज मिंस्क स्क्वायर बिल्डिंग के सभी 15 फ्लोर किराए पर लिए हैं. मिंस्क स्क्वायर बेंगलुरु की एक प्राइम लोकेशन है. इस बिल्डिंग में एक साथ 1200 कर्मचारी काम कर सकेंगे. नया ऑफिस सारी सुविधाओं से लैस होगा. इसमें लैब स्पेस, वेलनेस जोन और कैफे भी होगा.

100 फीसदी ग्रीन एनर्जी पर काम करेगा नया ऑफिस 

एप्पल का यह नया ऑफिस पूरी तरह से ग्रीन एनर्जी (Green Energy) का इस्तेमाल करेगा. एप्पल की कोशिश है कि इस ऑफिस को लीडरशिप इन एनर्जी एंड एनवायरमेंटल डिजाईन (LEED) का टॉप सर्टिफिकेट मिले. एप्पल ने 2020 से ही अपने सभी कॉरपोरेट ऑपरेशंस को कार्बन न्यूट्रल रखने का प्रयास किया है. साथ ही एप्पल के सभी ऑफिस 2018 से ही 100 फीसदी ग्रीन एनर्जी का इस्तेमाल कर रहे हैं. कंपनी के देश में मुंबई, हैदराबाद और गुरुग्राम में भी ऑफिस हैं. एप्पल 25 वर्षों से भारत में काम कर रही है. कंपनी के देश में लगभग 3000 कर्मचारी हैं.

बेंगलुरु के यूबी सिटी में है एप्पल का पहला ऑफिस

यह बेंगलुरु में कंपनी का दूसरा ऑफिस होगा. इससे पहले यूबी सिटी में एप्पल ने पहला ऑफिस खोला था. इस ऑफिस से एप्पल की टीम सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर, सर्विसेज, इंफॉर्मेशन सिस्टम्स एंड टेक्नोलॉजी समेत कई सेगमेंट में काम संभालती है. कंपनी का हैदराबाद ऑफिस एप्पल के प्रोडक्ट्स के लिए मैप डेवलप करता है. इसके अलावा गुरुग्राम और मुंबई में कंपनी के कॉरपोरेट ऑफिस हैं. साल 2023 में कंपनी ने पहली बार दिल्ली और मुंबई में रिटेल स्टोर भी खोले थे. कंपनी ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, फॉक्सकॉन और पेगाट्रॉन से मैन्युफैक्चरिंग के लिए साझेदारी की हुई है. 

ये भी पढ़ें

Aadhaar Card: आधार नंबर अब जन्म तिथि का प्रूफ नहीं माना जाएगा, ईपीएफओ ने लिया बड़ा फैसला  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget