एक्सप्लोरर

Apple ने भारत में पहली तिमाही की बिक्री का रिकॉर्ड बनाया, CEO टिम कुक ने दी जानकारी

Apple Quarterly Result: एपल के सीईओ टिम कुक ने बहद खुशी के साथ ये जानकारी शेयर की है कि भारत में कंपनी ने मार्च में समाप्त तिमाही में 94.8 अरब डॉलर का रिकॉर्ड राजस्व दर्ज किया है.

Apple Quarterly Result: आईफोन और स्मार्ट डिवाइस बनाने वाली कंपनी एपल ने इस साल जनवरी-मार्च तिमाही में देश में रिकॉर्ड बिक्री की और साल-दर-साल आधार पर दहाई अंक की वृद्धि दर हासिल की. कंपनी के सीईओ टिम कुक ने यह जानकारी दी. कुक पिछले महीने ही भारत आए थे और मुंबई और नई दिल्ली में कंपनी के पहले ब्रांड रिटेल स्टोर का उद्घाटन किया था. एपल ने अपनी मार्च में समाप्त तिमाही में 94.8 अरब डॉलर का रिकॉर्ड राजस्व दर्ज किया जो उम्मीद से बेहतर है.

CEO  टिम कुक ने दी जानकारी

कुक ने गुरुवार को विश्लेषकों को बताया, भारत में व्यवसाय को देखते हुए, हमने एक तिमाही का रिकॉर्ड स्थापित किया है. साल-दर-साल आधार पर दहाई अंक की मजबूत वृद्धि दर्ज की है. इसलिए यह हमारे लिए काफी अच्छी तिमाही थी. भारत एक अविश्वसनीय रूप से रोमांचक बाजार है. यह हमारे लिए एक प्रमुख फोकस है. मैं हाल ही में वहां गया था. बाजार में गतिशीलता अविश्वसनीय है. उन्होंने कहा कि एपल अधिक ग्राहकों की सेवा करने के लिए समय के साथ भारत में परिचालन का विस्तार कर रहा है.

हाल ही में मुंबई और दिल्ली में लॉन्च हुए एपल के स्टोर

कुक ने कहा, तीन साल पहले हमने एपल स्टोर ऑनलाइन लॉन्च किया था. और फिर हमने कुछ सप्ताह पहले ही दो स्टोर - एक मुंबई में और एक दिल्ली में - लॉन्च किए जिनकी शुरुआत काफी अच्छी रही है. एपल को देश में कई चैनल पार्टनर भी मिले हैं. एपल सीईओ ने कहा, कुल मिलाकर, मैं वहां ब्रांड के लिए जो उत्साह देख रहा हूं उससे ज्यादा खुश और उत्साहित नहीं हो सकता. मध्यम वर्ग में बहुत सारे लोग आ रहे हैं, और मुझे वास्तव में लगता है कि भारत एक महत्वपूर्ण मोड़ पर है. वहां होना बहुत अच्छा है.

कंपनी ने भारत में बनाया नया रिकॉर्ड

कंपनी ने मेक्सिको, इंडोनेशिया, फिलीपींस, सऊदी अरब, तुर्की और संयुक्त अरब अमीरात में किसी भी तिमाही के और ब्राजील, मलेशिया और भारत में जनवरी-मार्च तिमाही के नए रिकॉर्ड बनाए हैं.

ये भी पढ़ें

Pakistan: स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार 60 लाख डॉलर घटा, लगातार गिर रहा फॉरेक्स रिजर्व

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज भी फिसल गया सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट; फटाफट चेक करें रेट
आज भी फिसल गया सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट; फटाफट चेक करें रेट
शुक्रवार को क्यों बंद हैं बैंक, जानें आज आपके शहर में भी है छुट्टी?
शुक्रवार को क्यों बंद हैं बैंक, जानें आज आपके शहर में भी है छुट्टी?
घटा या बढ़ा? जानें कितनी है आज LPG सिलेंडर की कीमत, चेक करें लेटेस्ट रेट
घटा या बढ़ा? जानें कितनी है आज LPG सिलेंडर की कीमत, चेक करें लेटेस्ट रेट
FD में निवेश का शानदार मौका, RBI ने ब्याज दरों में कटौती टाली
FD में निवेश का शानदार मौका, RBI ने ब्याज दरों में कटौती टाली

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
दिल्ली: फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget