एक्सप्लोरर

Apple के सीईओ टिम कुक की संपत्ति पहली बार 1 अरब डॉलर के पार, जानें कैसे हासिल किया ये मुकाम

Apple के सीईओ टिम कुक की संपत्ति एक अरब डॉलर के पार हो गई है और दूसरी ओर एपल भी दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है.

एपल के सीईओ टिम कुक ने एक और उपबल्धि अपने नाम कर ली है और वो दुनिया के अरबपति सीईओ (चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर) की जमात में शामिल हो गए हैं. टिम कुक की संपत्ति एक अरब डॉलर के पार हो गई है और इस तरह वो दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी के सीईओ के तौर पर अरबपतियों की श्रेणी में आ गए हैं.

एपल की मार्केट वैल्यू 2 खरब डॉलर के करीब पहुंची एपल के शेयर में पिछले हफ्ते करीब 5 फीसदी का इजाफा हुआ है और कंपनी की मार्केट वैल्यू ने पहली बार करीब 2 खरब डॉलर का आंकड़ा छू लिया है. बता दें कि कंपनी के फाउंडर स्टीव जॉब्स के बाद एपल को संभालने वाले टिम कुक की अगुवाई में कंपनी ने शानदार उपलब्धियों को छुआ है. ध्यान रखने वाली बात ये है कि जब स्टीव जॉब्स की मौत हुई थी उस समय एपल की वैल्यू करीब 350 अरब डॉलर के आसपास थी.

1 अरब डॉलर के पार हुई टिम कुक की संपत्ति ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक टिम कुक की संपत्ति पहली बार 1 अरब डॉलर के स्तर को पार कर गई है और इस तरह वो उन सीईओ में शामिल हो गए हैं जिन्होंने खुद कंपनी की स्थापना नहीं की और अरबपति हैं.

एपल बनी दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी एपल ने पिछले हफ्ते 1.84 लाख करोड़ डॉलर की मार्केट वैल्यू के साथ दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी का तमगा हासिल कर लिया है. एपल अब 2 लाख करोड़ डॉलर की कंपनी बनने के करीब आ गई है और यहां तक पहुचंने वाली वह पहली कंपनी होगी क्योंकि विश्व में अभी तक किसी कंपनी ने 2 खरब डॉलर के वैल्यूएशन को नहीं छुआ है.

टेक्नोलॉजी शेयरों में आया उछाल हालांकि एपल ही वो कंपनी है जिसने दुनिया में सबसे पहले एक लाख करोड़ डॉलर के वैल्यूएशन को पार किया था और साल 2018 में कंपनी ने ये उपलब्धि हासिल की थी. इस समय भी एपल के शेयरों में जबर्दस्त तेजी आ रही है, ऐसा कोरोना संकटकाल के दौरान टेक्नोलॉजी शेयरों में आ रहे उछाल की बदौलत हो रहा है.

ये भी पढ़ें

बाजार में जल्द आ सकता है स्टैंंडर्ड टर्म प्लान, जानिए आपके लिए कैसे बनेगा फायदे का सौदा

सिप्ला के शेयर में कल निवेशकों ने कमाया शानदार मुनाफा, जानिए आज क्या हाल है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गांव में लगाएं RO वाटर प्लांट, साफ पानी की बढ़ती मांग से होगी शानदार कमाई
गांव में लगाएं RO वाटर प्लांट, साफ पानी की बढ़ती मांग से होगी शानदार कमाई
8th Pay Commission: 55 से 18000 का सफर, बेसिक पे कैसे बदला?
8th Pay Commission: 55 से 18000 का सफर, बेसिक पे कैसे बदला?
15 अगस्त के दिन कितने का मिल रहा है गैस सिलेंडर, जानें एलपीजी की नई रेट लिस्ट
15 अगस्त के दिन कितने का मिल रहा है गैस सिलेंडर, जानें एलपीजी की नई रेट लिस्ट
पारले का लाइसेंस सस्पेंड, रेड में मिली एक्सपायर्ड Frooti और Appy
पारले का लाइसेंस सस्पेंड, रेड में मिली एक्सपायर्ड Frooti और Appy

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget