एक्सप्लोरर

पाकिस्तान के लिए एक और झटका! भारत के अलावा अब इन देशों ने भी किया आतंकिस्तान के आसमान से किनारा

पाकिस्तान ने कुछ एयरवे पहले से ही भारतीय एयरलाइंस के लिए बंद कर दिए थे. अब यूरोपीय एयरलाइंस ने भी नॉर्दन पाकिस्तान एयरस्पेस को अवॉयड करना शुरू कर दिया है.

अगर आप आने वाले दिनों में लुफ्थांसा, ब्रिटिश एयरवेज, SWISS या ITA एयरवेज जैसी यूरोपीय एयरलाइंस से भारत आने या यहां से यूरोप जाने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए ज़रूरी है. दरअसल, इन प्रमुख इंटरनेशनल एयरलाइंस ने अपने फ्लाइट रूट्स को लेकर बड़ी रणनीतिक शिफ्ट की है. अब वे पाकिस्तान के ऊपर से उड़ान नहीं भर रहीं. इसका मतलब है कि आपकी फ्लाइट का सफर लंबा हो सकता है और फ्लाइट टाइम में एक घंटे तक की बढ़ोतरी हो सकती है.

क्यों बदला जा रहा है रूट?

दरअसल, पाकिस्तान ने कुछ एयरवे पहले से ही भारतीय एयरलाइंस के लिए बंद कर दिए थे. अब यूरोपीय एयरलाइंस ने भी नॉर्दन पाकिस्तान एयरस्पेस को अवॉयड करना शुरू कर दिया है. Flightradar24 के मुताबिक, 30 अप्रैल से यह बदलाव देखा जा रहा है और 2 मई से लुफ्थांसा, ITA एयरवेज और LOT पोलिश एयरलाइंस ने भी पूरी तरह पाकिस्तान के ऊपर से उड़ानें रोक दी हैं.

कौन-कौन सी फ्लाइट्स प्रभावित हुईं?

लुफ्थांसा की कई फ्लाइट्स जैसे म्यूनिख–दिल्ली, फ्रैंकफर्ट–मुंबई, फ्रैंकफर्ट–हैदराबाद और बैंकॉक–म्यूनिख अब पाकिस्तान को बायपास कर रही हैं. इसी तरह, LOT पोलिश एयरलाइंस की वारसा–दिल्ली और ITA एयरवेज की रोम–दिल्ली फ्लाइट भी पाकिस्तान के रास्ते से हट चुकी हैं.

यह रूट चेंज किसी रूटीन शेड्यूल का हिस्सा नहीं है, बल्कि एक सेफ्टी प्रोटोकॉल के तहत किया गया है. कई सीनियर एविएशन अधिकारियों ने बताया कि अगर भारत–पाकिस्तान के बीच टेंशन और बढ़ता है, तो फ्लाइट्स को और बड़े लेवल पर डाइवर्ट किया जाएगा.

KLM अब भी पाकिस्तान के ऊपर से उड़ रहा है

जहां एक तरफ कई यूरोपीय एयरलाइंस पाकिस्तान से दूरी बना रही हैं, वहीं KLM Royal Dutch Airlines ने फिलहाल अपना रूट नहीं बदला है. एयरलाइन का कहना है कि वो अपने सेफ्टी एनालिसिस के आधार पर ही उड़ान का रूट तय करती है और फिलहाल उन्हें कोई बड़ा खतरा नजर नहीं आ रहा है. KLM ने बयान में कहा, "हम अपने पैसेंजर्स और क्रू की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. रूट प्लानिंग में सुरक्षा का विश्लेषण हमारी डेली प्रैक्टिस का हिस्सा है."

ये भी पढ़ें: ये कैसा बिजनेस है! हॉट बेडिंग के नाम पर अजनबियों को अपने बिस्तर पर सुलाकर 54000 कमा रही है ये महिला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेट्रोल पर साढ़े 3 रुपए, डीजल पर 1.50 रुपए घटा विंडफॉल टैक्स, आधी रात को ऐलान
पेट्रोल पर साढ़े 3 रुपए, डीजल पर 1.50 रुपए घटा विंडफॉल टैक्स, आधी रात को ऐलान
RBI ने इस बैंक पर लगाया 59.20 लाख का जुर्माना, वित्तीय खामियां बनीं वजह
RBI ने इस बैंक पर लगाया 59.20 लाख का जुर्माना, वित्तीय खामियां बनीं वजह
Blinkit, Zepto और Instamart पर FDA का एक्शन, 14 लाइसेंस सस्पेंड
Blinkit, Zepto और Instamart पर FDA का एक्शन, 14 लाइसेंस सस्पेंड
Inflation: हरी सब्जियों के दाम बढ़े, फ्री धनिया-मिर्च भी मिलना बंद
हरी सब्जियों के दाम बढ़े, फ्री धनिया-मिर्च भी मिलना बंद

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget