एक्सप्लोरर

अनिल अंबानी इस साल नहीं लेंगे कोई सैलरीः Rcom के भारी कर्ज के चलते लिया फैसला

नई दिल्ली: रिलायंस कम्युनिकेशंस के अध्यक्ष अनिल अंबानी इस वित्त वर्ष में कोई तनख्वाह या कमीशन नहीं लेंगे क्योंकि उनकी कंपनी भारी कर्ज और निम्न क्रेडिट रेटिंग से जूझ रही है. कंपनी के टॉप मैनेजमेंट ने भी इस साल के आखिर तक अपने निजी वेतन को 21 दिन तक टालने का फैसला किया है.

रिलायंस कम्यूनिकेशन्स ने बयान जारी कर किया ऐलान

रिलायंस कम्यूनिकेशन्स (आरकॉम) ने यहां जारी एक बयान में कहा, रिलायंस ग्रुप के प्रेसिडेंट अनिल डी अंबानी ने मर्जी से मौजूदा वित्त वर्ष में आरकॉम से अपनी तनख्वाह या कमीशन नहीं लेने का फैसला लिया है. कंपनी ने कुछ कर्जदाताओं को पेमेंट नहीं किया है और उसे कर्ज की स्ट्रेटेजिक रीस्ट्रक्चरिंग स्कीम के लिए दिसंबर तक का वक्त मिला है. उसे 7 महीने में 45000 करोड़ रूपये का कर्ज चुकाना है. बाजार में लगातार बढ़ते जा रहे कड़े मुकाबले के चलते आरकॉम के ग्राहक तेजी से घट रहे हैं. कंपनी एक साल के अंदर 2 करोड़ ग्राहक गंवा बैठी है.

रेटिंग एजेंसियों ने घटाया है आरकॉम का आउटलुक

इसके अलावा रेटिंग एजेंसियों ने भी पिछले कुछ समय से आरकॉम के लिए अपना आउटलुक घटाया है. फिच, इकरा और मूडीज ने आरकॉम की रेटिंग घटा दी है. हालांकि अनिल अंबानी ने भरोसा जताया है कि दिसंबर से पहले यानी सितंबर तक 2 सौदों से आरकॉम के कर्ज का बोझ घटकर 20,000 करोड़ रुपये रह जाएगा. आरकॉम ने कहा कि एयरसेल और बुकफील्ड सौदे 30 सितंबर, 2017 तक पूरा होने का लक्ष्य रखा गया है. इन सौदों के पूरा होने के लिए कुछ मंजूरी का इंतजार है और इनके मिलने पर ये सौदे समय पर पूरे कर लिए जाएंगे. इन प्रोजेक्ट्स के पूरे होने पर कंपनी पर आया हुआ कुल लोन 60 फीसदी या 25,000 करोड़ रुपये घट जाएगा और कंपनी की स्थिति में अच्छा सुधार आएगा.

इन्हीं सब खराब खबरों के दौर में आज रिलायंस कम्युनिकेशंस के चेयरमैन अनिल अंबानी ने चालू वित्त वर्ष के दौरान कंपनी से कोई वेतन नहीं लेने का फैसला किया है.

गौरतलब है कि अनिल अंबानी और मुकेश अंबानी दिवंगत दिग्गज कारोबारी धीरूभाई अंबानी के बेटे हैं. जहां बड़े भाई मुकेश अंबानी के रिलायंस इंडस्ट्रीज और रिलायंस जियो के मालिक हैं वहीं छोटे भाई अनिल अंबानी रिलायंस कम्यूनिकेशन्स, रिलायंस कैपिटल, रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर जैसी कंपनियों के मालिक हैं. हालांकि कुछ समय से अनिल अंबानी के लिए बुरा दौर चल रहा है और जबसे जियो ने टेलीकॉम सेक्टर में एंट्री की है तबसे और दूरसंचार कंपनियों के साथ रिलायंस कम्यूनिकेशन्स के ग्राहकों की संख्या में भी कमी देखी जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG News: ये देश ना होता तो आज भारत में गैस सिलेंडर के लाले पड़ जाते! यूएई और सऊदी अरब छूटे पीछे
ये देश ना होता तो आज भारत में गैस सिलेंडर के लाले पड़ जाते! यूएई और सऊदी अरब छूटे पीछे
Flight News: फ्लाइट के भीतर शख्स के सिर में लगी चोट, अब 2 लाख का मुआवजा देगी ये एयरलाइंस
Flight News: फ्लाइट के भीतर शख्स के सिर में लगी चोट, अब 2 लाख का मुआवजा देगी ये एयरलाइंस
Gold Price: क्या आज है सोना खरीदने का अच्छा मौका? एक्सपर्ट्स ने बताया, अब और कीमत गिरेगी या नहीं
क्या आज है सोना खरीदने का अच्छा मौका? एक्सपर्ट्स ने बताया, अब और कीमत गिरेगी या नहीं
200 Note: कैसे पहचानें 200 रुपए का नोट असली है या नकली, RBI के इन 7 प्वाइंट्स से दूर करें कंफ्यूजन
कैसे पहचानें 200 रुपए का नोट असली है या नकली, RBI के इन 7 प्वाइंट्स से दूर करें कंफ्यूजन

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए पाकिस्तान पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए PAK पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
'आपके चचा आपके ही...', ओम प्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव का जिक्र कर अखिलेश को बताई अंदर की बात?
'आपके चचा आपके ही...', ओम प्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव का जिक्र कर अखिलेश को बताई अंदर की बात?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Welcome To The Jungle BO Day 8: 'अल्फा' के आते ही घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये बड़ा रिकॉर्ड
8वें दिन घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन बनाने वाली है ये बड़ा रिकॉर्ड
अफगानिस्तान में शपगीजा क्रिकेट लीग के मैच के दौरान मैदान में घुसा फैन, रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से कैप लेकर भाग गया
अफगानिस्तान में शपगीजा क्रिकेट लीग के मैच के दौरान मैदान में घुसा फैन, रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से कैप लेकर भाग गया
राजस्थान: पचपदरा रिफाइनरी को लेकर टीकाराम जूली ने BJP पर साधा निशाना, बोले- 85% काम हमने कराया
राजस्थान: पचपदरा रिफाइनरी को लेकर टीकाराम जूली ने BJP पर साधा निशाना, बोले- 85% काम हमने कराया
धान किसानों की चमकेगी किस्मत, अब धान बेचने पर भी मिलेगा इस सरकारी योजना का फायदा
धान किसानों की चमकेगी किस्मत, अब धान बेचने पर भी मिलेगा इस सरकारी योजना का फायदा
Oral Cancer Treatment: अल्ट्रासाउंड से हो सकता है ओरल कैंसर सेल्स का खात्मा, इस स्टडी ने जगाई उम्मीद
अल्ट्रासाउंड से हो सकता है ओरल कैंसर सेल्स का खात्मा, इस स्टडी ने जगाई उम्मीद
Embed widget