एक्सप्लोरर

अंबानी परिवार के शादी समारोह में बनारस से जाएंगी कई साड़ियां, नीता अंबानी ने पसंद की बनारस की यह खास साड़ी

Nita Ambani in Banaras: बनारस दौरे के दौरान नीता अंबानी दुकानों के साथ-साथ लूम पर भी पहुंचीं. वहां खास प्रकार की साड़ियों को देखा और उन्हें अपने बेटे के वैवाहिक समारोह के लिए भी आर्डर किया है.

Nita Ambani: विश्व के जाने-माने उद्योग घराने में गिने जाने वाले अंबानी परिवार की शाही शादी की तैयारी धूमधाम से जारी है. बीते दिनों नीता अंबानी ने धर्म नगरी काशी में बाबा काशी विश्वनाथ और मां अन्नपूर्णा को बेटे अनंत और बहू राधिका की शादी का निमंत्रण पत्र सौंपा. इसके अलावा परिवार के लिए मां गंगा से विशेष आशीर्वाद भी मांगा गया. काशी पहुंची नीता अंबानी ने परिवार की शादी समारोह के लिए विशेष तौर पर बनारसी साड़ियों में रुचि दिखाई. शहर के दुकानों के साथ-साथ नीता अंबानी लूम पर भी पहुंचीं थीं. उन्होंने खास प्रकार की साड़ियों को देखा और अपने बेटे के वैवाहिक समारोह के लिए भी आर्डर किया है.

हजारा बुटी साड़ी को खरीदने पर नीता अंबानी ने जताई प्राथमिकता

बनारसी साड़ियों को देश और दुनिया में शुरू से ही पसंद किया जाता रहा है. खासतौर पर लोगों द्वारा अपने मांगलिक कार्यक्रम में बनारसी साड़ियों, व अन्य वस्त्रों को खरीदने पर प्राथमिकता जताई जाती है. यहां की साड़ी को बुनकरों द्वारा खास प्रकार से तैयार किया जाता जो किसी अन्य शहर में नहीं मिलता. इसके अलावा यह भी मान्यता है कि सनातन परंपरा के मुताबिक बनारसी साड़ी को पवित्रता का भी सूचक माना जाता है जो शादी और मांगलिक कार्यक्रम में शुभ होता है . नीता अंबानी द्वारा विशेष तौर पर बनारस की हजारा बुटी साड़ी को पसंद किया गया.

यह साड़ी विशेष तौर पर बनारस में ही तैयार की जाती है. इसके अलावा डार्क रंग और पिंक रंग की साड़ी को खरीदने के लिए नीता अंबानी उत्सुक दिखी. बुनकर छोटेलाल ने बताया कि - अंबानी परिवार द्वारा बनारसी साड़ी को काफी पसंद किया गया,  खास तौर पर हजारा बूटी को.  यह पूरे देश में सिर्फ बनारस में तैयार की जाती है जिसमें 58 फीसदी चांदी और 1.5 फीसदी सोने से जड़ित रहते हैं. इसके दाम 2 लाख से 6 लाख रुपए निर्धारित होते हैं. बीते दिनों काशी आई नीता अंबानी ने 500 से अधिक बनारस की अलग-अलग साड़ियों का आर्डर दिया है. साथ ही 60 से अधिक साड़ियों को वह खरीद कर अपने साथ मुंबई भी ले जा चुकी हैं जो वह अपने गेस्ट को उपहार के रूप में सौंपेगी.

जुलाई के प्रथम सप्ताह तक वाराणसी से मुंबई पहुंचेगा ऑर्डर

मिली जानकारी के मुताबिक बीते दिनों काशी आई नीता अंबानी ने सैकड़ों खास प्रकार की बनारसी साड़ी के आर्डर दिए हैं. इस आर्डर को अलग-अलग लूम पर तैयार किया जा रहा है. जुलाई के प्रथम सप्ताह तक यह सभी ऑर्डर वाराणसी से मुंबई पहुंचेगा. इसको लेकर बुनकरों में भी खासा उत्साह है. देश के सबसे बड़े उद्योग घराने की शादी समारोह में बनारसी साड़ी को न केवल अंबानी परिवार के सदस्यों द्वारा पहना जाएगा बल्कि प्रमुख अतिथियों को भी उपहार के रूप में प्रदान किया जाएगा.

ये भी पढ़ें

Maharashtra Budget: महिलाओं को 1500 रुपये और परिवारों को 3 मुफ्त सिलेंडर, महाराष्ट्र बजट में किसानों को भी तोहफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस
Withdrawal Limit: बार-बार ATM से कैश निकालते हैं, फ्री लिमिट के बाद कितना होगा चार्ज? जानें SBI का नया रेट
बार-बार ATM से कैश निकालते हैं, फ्री लिमिट के बाद कितना होगा चार्ज? जानें SBI का नया रेट
यात्री को कनाडा जाने से रोका, एयरलाइंस देगी 1.53 लाख का मुआवजा
यात्री को कनाडा जाने से रोका, एयरलाइंस देगी 1.53 लाख का मुआवजा
बांग्लादेश को बिजली बेचकर भारत हर साल कितने रुपए कमाता है?
बांग्लादेश को बिजली बेचकर भारत हर साल कितने रुपए कमाता है?

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
Embed widget