एक्सप्लोरर

Anant Radhika 2nd Pre-Wedding: 7 हजार करोड़ के क्रूज पर है अनंत-राधिका का प्री-वेडिंग 2, जानें फंक्शन का पूरा शेड्यूल

Anant Ambani Radhika Merchant Pre-Wedding: अनंत-राधिका के दूसरे प्री-वेडिंग फंक्शन की शुरुआत 29 मई से होने वाली है. इस कार्यक्रम का आयोजन 7000 करोड़ रुपये के लग्जरी क्रूज शिप पर होगा.

Anant Ambani Radhika Merchant Pre-Wedding: देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की दूसरी प्री-वेडिंग सेरेमनी (Anant Ambani Radhika Merchant 2nd Pre-Wedding) बुधवार 29 मई से शुरू होने वाली है. यह एक बेहद भव्य कार्यक्रम होगा जिसमें मेहमानों को इटली से सदर्न फ्रांस के बीच शानदार क्रूज का सफर करवाया जाएगा. अनंत-राधिका का दूसरा प्री-वेडिंग फंक्शन चार दिनों तक चलेगा जिसमें कुल 4380 किलोमीटर का सफर तय किया जाएगा.

7000 करोड़ रुपये के इस खास शिप पर होगा फंक्शन का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जिस क्रूज शिप पर यह दूसरा प्री-वेडिंग फंक्शन होने वाला है उसका नाम Celebrity Ascent है. यह एक बेहद लग्जरी क्रूज शिप है जिसमें फाइव स्टार रिसोर्ट जैसी सुविधाएं मिलती हैं. इस क्रूज को फ्रांस की दिग्गज शिपबिल्डिंग कंपनी Chantiers de I'Atlantique Celebrity ने बनाया है. इस शिप की कीमत करीब 90 करोड़ डॉलर यानी 7,475 करोड़ रुपये है. शिप की लंबाई 327 मीटर और चौड़ाई 39 मीटर है. इसमें एक साथ 3,950 यात्री सफर कर सकते हैं. इस शिप पर मेहमान लैप पूल, डॉट टब पूल, सुइट बेडरूम, ड्रेसिंग रूम, लिविंग एरिया और डाइनिंग एरिया जैसी कई फैसिलिटी का लुत्फ उठा सकते हैं.

जानें इवेंट का पूरा शेड्यूल

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक इस शानदार प्री-वेडिंग सेरेमनी की शुरुआत 29 मई को इटली के पालेर्मो पोर्ट से क्रूज के रवाना होने के साथ होगी. चार दिन तक चलने वाले इस फंक्शन के पहले दिन मेहमानों के लिए वेलकम लंच और स्टारी नाइट इवेंट का आयोजन किया जाएगा. वहीं दूसरे दिन सभी मेहमान के लिए रोम सिटी की खूबसूरती का लुत्फ उठा पाएंगे. इसके साथ ही क्रूज पर एक शानदार डिनर और टोगा पार्टी का आयोजन किया जाएगा. तीसरे दिन सभी मेहमान फ्रांस के कान्स शहर पहुंचेंगे और यहां भी फिर क्रूज पर शानदार पार्टी का आयोजन होगा. कार्यक्रम के चौथे यानी आखिरी दिन इटली के पोर्टोफिनो में मेहमान टूर आनंद लेंगे.

यह मेहमान होने इवेंट में शामिल

अनंत-राधिका के दूसरे प्री-वेडिंग फंक्शन में शामिल होने के लिए देश से कई जानी-मानी हस्तियां इटली रवाना हो रही है. चार दिन तक चलने वाले इस फंक्शन में कुल 800 मेहमान शामिल होंगे, जिसमें 300 VVIP गेस्ट होंगे. इसमें बॉलीवुड के कई सेलेब्स के नाम भी शामिल हैं. लिस्ट में रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, शाहरुख खान, सलमान खान आदि जैसे कई दिग्गज एक्टर्स के नाम शामिल हैं.

पॉप स्टार शकीरा करेंगी परफॉर्म

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस प्री-वेडिंग फंक्शन में ग्लोबल पॉप स्टार शकीरा भी परफॉर्म कर सकती हैं. वह इस परफॉर्मेंस के लिए 10 से 15 करोड़ रुपये तक चार्ज कर रही हैं. इससे पहले जामनगर में हुए पहले प्री-वेडिंग फंक्शन में पॉप स्टार रिहाना ने परफॉर्म किया था.

ये भी पढ़ें-

Stock Market Opening: शेयर बाजार की मंगल शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के ऊपर, निफ्टी 22980 के करीब खुला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज भी फिसल गया सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट; फटाफट चेक करें रेट
आज भी फिसल गया सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट; फटाफट चेक करें रेट
शुक्रवार को क्यों बंद हैं बैंक, जानें आज आपके शहर में भी है छुट्टी?
शुक्रवार को क्यों बंद हैं बैंक, जानें आज आपके शहर में भी है छुट्टी?
घटा या बढ़ा? जानें कितनी है आज LPG सिलेंडर की कीमत, चेक करें लेटेस्ट रेट
घटा या बढ़ा? जानें कितनी है आज LPG सिलेंडर की कीमत, चेक करें लेटेस्ट रेट
FD में निवेश का शानदार मौका, RBI ने ब्याज दरों में कटौती टाली
FD में निवेश का शानदार मौका, RBI ने ब्याज दरों में कटौती टाली

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget