एक्सप्लोरर

Mumbai Trans Harbour Link: आनंद महिंद्रा ने शेयर किया मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का वीडियो, 12 जनवरी को PM मोदी सौंपेंगे ये गिफ्ट

Mumbai Trans Harbour Link: मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का उद्घाटन पीएम मोदी करेंगे. आनंद महिंद्रा ने इसकी खूबसूरती को दिखाने वाली एक पोस्ट करते हुए इस पर काम करने वाले इंजीनियर्स व वर्कर्स को सराहा है.

Mumbai Trans Harbour Link: उद्योपति आनंद महिंद्रा ने मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL) का एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जो इसकी खूबसूरती को दिखा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस पुल का उद्घाटन 12 जनवरी को करने जा रहे हैं. महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) गुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने इसकी शान दिखाने वाले वीडियो को अपने X अकाउंट पर शेयर किया है. उन्होंने MTHL प्रोजेक्ट में काम करने वाले इंजीनियर्स और वर्कर्स की मेहनत को सलाम भी किया है.

आनंद महिंद्रा ने किया X पोस्ट

आनंद महिंद्रा ने राजेंद्र बी अकेलकर के वीडियो को रीपोस्ट करते हुए लिखा- मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का रात के समय का वीडियो...कड़ी मेहनत करने वाले, टैलेंटेड इंजीनियरों के कमिटमेंट के जरिए कनेक्टिविटी और कॉमर्स को बढ़ाया जाएगा. इस 'गोल्डन रिबन' पर उतरने के लिए इंतजार नहीं कर सकता.

जानें मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL) की सारी जानकारी

मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL) एक अंडर कंस्ट्रक्शन रोड ब्रिज है. ये मुंबई शहर को इसकी सैटेलाइट सिटी नवी मुंबई से जोड़ता है. पूरा हो जाने के बाद यह भारत का सबसे लंबा समुद्री पुल होगा जिसकी लंबाई 21.8 किलोमीटर होगी. यह मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक ब्रिज साउथ मुंबई के सेवरी में शुरू होगा और एलिफेंट द्वीप के उत्तर में ठाणे क्रीक को पार करेगा और न्हावा शेवा के पास चिरले गांव में खत्म होगा. न्हावा शेवा रायगढ़ जिले में उरन तालुका में स्थित है.

कितनी है मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक की लागत

18,000 करोड़ रुपये इस सड़क पुल के निर्माण कार्य में लग रहे हैं. ये 21.8 किलोमीटर लंबा छह लेन वाला पुल होगा. इस पुल के कुल 21.8 किलोमीटर लंबे रास्ते में से 16.5 किलोमीटर रास्ता समुद्र के ऊपर से गुजर रहा है और बाकी 5.5 किलोमीटर जमीन पर बना है. 

मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक ब्रिज का नाम होगा अटल सेतु

मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL) का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर 'अटल सेतु' रखा गया है. यह पुल मुंबई को मुंबई-गोवा हाईवे, वसई और विरार, नवी मुंबई और रायगढ़ जिलों से जोड़ेगा. इसके बाद अलग-अलग नए बिजनेस और बड़ी कंपनियां नवी मुंबई में आने वाली है.

मुंबई-नवी मुंबई के बीच की दूरी सिर्फ 20 मिनट में तय होगी

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस पुल का हाल ही में निरीक्षण किया है. उन्होंने इस मौके पर कहा कि इस प्रोजेक्ट से मुंबई और नवी मुंबई के बीच की दूरी को केवल 20 मिनट में तय करने में मदद करेगी. अभी इसमें 2 घंटे लगते हैं. MTHL का निर्माण साल 2018 में शुरू हुआ था. हालांकि इसके 4.5 साल में जनता के लिए खुलने की उम्मीद थी, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इस प्रोजेक्ट में आठ महीने की देरी हो गई है.

मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण या MMRDA ने भी किया X पोस्ट

मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण जिसके अंतर्गत इस शानदार ब्रिज का निर्माण हुआ है वो इससे जुड़े पोस्ट समय-समय पर शेयर करती रहती है. अगर आपको दिन की रोशनी में इस ब्रिज की सुंदरता का जायजा लेना है तो इस वीडियो पोस्ट में देख सकते हैं.

MTHL के निर्माण कार्य से जुड़ी कंपनियां कौन सी हैं?

मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी इसकी मालिक यानी ओनर है. इसके कॉन्ट्रेक्टर में लार्सन एंड टूब्रो कंस्ट्रक्शन लिमिटेड और टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड जेवी के नाम हैं.

ये भी पढ़ें

वाइब्रेंट गुजरात समिट में बोले गौतम अडानी- गुजरात में 2 लाख करोड़ रुपये लगाएंगे, स्पेस से दिखने वाला पार्क भी बनाएंगे

मीनाक्षी प्रकाश इस समय abp न्यूज में बिजनेस सेक्शन के कामकाज को देख रही हैं. इन्होंने अपने पत्रकारिता के करियर की शुरुआत देश के सबसे बड़े आर्थिक पोर्टल मनीकंट्रोल डॉटकॉम के हिंदी संस्करण हिंदी.मनीकंट्रोल डॉटकॉम के साथ की थी. भारतीय अर्थव्यवस्था के साथ भारतीय राजनीति से जुड़े विषयों पर भी इनकी नजर रहती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज भी फिसल गया सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट; फटाफट चेक करें रेट
आज भी फिसल गया सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट; फटाफट चेक करें रेट
शुक्रवार को क्यों बंद हैं बैंक, जानें आज आपके शहर में भी है छुट्टी?
शुक्रवार को क्यों बंद हैं बैंक, जानें आज आपके शहर में भी है छुट्टी?
घटा या बढ़ा? जानें कितनी है आज LPG सिलेंडर की कीमत, चेक करें लेटेस्ट रेट
घटा या बढ़ा? जानें कितनी है आज LPG सिलेंडर की कीमत, चेक करें लेटेस्ट रेट
FD में निवेश का शानदार मौका, RBI ने ब्याज दरों में कटौती टाली
FD में निवेश का शानदार मौका, RBI ने ब्याज दरों में कटौती टाली

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
दिल्ली: फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget