एक्सप्लोरर

Amul Milk Price Hike: महंगाई का एक और झटका, फिर बढ़े अमूल दूध के दाम; 3 रुपये प्रति लीटर की हुई बढ़ोतरी

Amul Milk Price Hike: अमूल ने दूध के दाम में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी है. पिछली बार अमूल ने अक्टूबर में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी.

Amul Milk Price Hike: गुजरात की कंपनी अमूल (Amul Company) ने एक बार फिर दूध की कीमतों में इजाफा कर दिया है. दूध की कीमत 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी गई है. यह तत्काल प्रभाव से लागू होगा. इस बढ़ोतरी के बाद अमूल गोल्ड (Amul Gold Price) की कीमत 66 रुपये प्रति लीटर, अमूल ताजा की कीमत 54 रुपये प्रति लीटर, अमूल गाय का दूध 56 रुपये प्रति लीटर और अमूल भैंस के दूध की कीमत अब 70 रुपये प्रति लीटर होगी. 

आपको बता दें कि अमूल ने पिछले साल अक्टूबर में दूध की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी. अमूल ने इस साल दूध की कीमत में पहली बार बढ़ोतरी की है. वहीं दिसंबर में मदर डेयरी ने दिल्ली एनसीआर में दूध की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी. 

आधा लीटर दूध के क्या होंगे रेट्स 

कंपनी ने बताया कि अब ग्राहकों को अमूल ताजा दूध के आधा लीटर के लिए 27 रुपये देना होगा. वहीं अमूल गोल्ड आधा लीटर के लिए 33 रुपये देने होंगे. अमूल गाय के दूध आधा लीटर के लिए 28 रुपये देने होंगे. अमूल ए2 बफैलो मिल्क के आधा लीटर के लिए 35 रुपये देने होंगे.

अमूल ने क्यों बढ़ाये दूध के दाम 

कंपनी ने अपने एक बयान में जानकारी दी है कि अमूल दूध की कीमत उत्पादन और लागत में बढ़ोतरी के कारण हुआ है. कंपनी ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस साल चारे की कीमत में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. कंपनी ने कहा कि इस कारण दूध की कीमत में इजाफा किया गया है. कंपनी ने कहा कि इनपुट लागत में वृद्धि से पिछले वर्ष की तुलना में किसानों की कीमतों में 8-9 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. 

हर महीने बढ़ रहे हैं दूध के दाम! 

पिछली बार अमूल कंपनी ने अक्टूबर 2022 में दूध के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी और आज 3 फरवरी को दूध के दाम में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. ऐसे में देखा जाए तो अक्टूबर 2022 से फरवरी 2023 तक दूध के दाम में औसतन हर महीने 1 रुपये प्रति लीटर दूध की कीमत बढ़ी है. 

यह भी पढ़ें

Indian Railways: रेलवे को जबरदस्त मुनाफा, यात्रियों ने सिर्फ 10 महीनें में खरीद डाली 54,733 करोड़ रुपये की टिकट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India US Trade Deal: ईरान वॉर के बीच क्या रुक गई है भारत-यूएस ट्रेड डील? जानें दावे की सच्चाई
ईरान वॉर के बीच क्या रुक गई है भारत-यूएस ट्रेड डील? जानें दावे की सच्चाई
ईरान वॉर के बीच स्टॉक मार्केट में हाहाकार, 1471 अंक गिरकर सेंसेक्स बंद, जानें कब-कब बड़ी गिरावट
ईरान वॉर के बीच स्टॉक मार्केट में हाहाकार, 1471 अंक गिरकर सेंसेक्स बंद, जानें कब-कब बड़ी गिरावट
Real Estate Trend: युवाओं ने बदला रियल एस्टेट ट्रेंड, कम उम्र में घर खरीद रहे युवा; जानिए विशेषज्ञों की राय
युवाओं ने बदला रियल एस्टेट ट्रेंड, कम उम्र में घर खरीद रहे युवा; जानिए विशेषज्ञों की राय
पिछले 10 महीने में हाई पर पहुंची महंगाई, 93 के करीब रुपया, जानें ईरान वॉर के बीच आपकी जेब पर कैसा असर
पिछले 10 महीने में हाई पर पहुंची महंगाई, 93 के करीब रुपया, जानें ईरान वॉर के बीच आपकी जेब पर कैसा असर

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
Iran US War: कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
Heart Disease Risk: कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
Embed widget