एक्सप्लोरर

Amrapali Homebuyers: आम्रपाली के होमबायर्स के लिए राहत की खबर, मार्च 2025 तक तैयार हो जायेंगे सभी अटके हुए फ्लैट्स

Amrapali Group Homebuyers Update: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एनबीसीसी को आम्रपाली समूह के अटके हुए हाउसिंग प्रोजेक्ट्स को पूरा करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी.

Amrapali Group Homebuyers: दिल्ली एनसीआर में नोएडा - ग्रेटर नोएडा में आम्रपाली समूह के हाउसिंग प्रोजेक्ट्स में सपनों का आशियाना खरीदने वाले होमबायर्स एक दशक से ज्यादा समय से घर के पजेशन मिलने का इंतजार कर रहे हैं. पर आम्रपाली के होमबायर्स का लंबा इंतजार जल्द खत्म होने वाला है. मार्च 2025 तक आम्रपाली समूह के सभी अटके हुए हाउसिंग प्रोजेक्ट्स के कंस्ट्रक्शन के काम को पूरा कर लिया जाएगा. 

सार्वजनिक क्षेत्र की कंस्ट्रक्शन कंपनी एनबीसीसी सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आम्रपाली समूह के अटके हुए हाउसिंग प्रोजेक्ट्स को पूरा कर रही है. एनबीसीसी ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आम्रपाली समूह के अटके हुए हाउसिंग प्रोजेक्ट्स में करीब 13,500 फ्लैट्स के कंस्ट्रक्शन के काम को पूरा कर लिया है. और समूह के जो ऐसे प्रोजेक्ट्स की जो हाउसिंग यूनिट्स है जिनका कंस्ट्रक्शन का काम पूरा होना बाकी है मार्च 2025 तक ये भी बनकर तैयार हो जाएंगी. मार्च 2025 तक बचे हुए 25,000 फ्लैट के कंस्ट्रक्शन के काम को पूरा कर लिया जाएगा.

एनबीसीसी के चेयरमैन एमडी के पी महादेवस्वामी ने पीटीआई से कहा, ''एनबीसीसी चुनौतियों के बावजूद आम्रपाली की परियोजनाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है. एनबीसीसी ने अपने सभी संसाधनों को इन हाउसिंग प्रोजेक्ट्स को पूरा करने के लिए झोंका हुआ है. जिससे आम्रपाली के हाउसिंग प्रोजेक्ट्स के होमबायर्स के घर का सपना पूरा हो सके. उन्होंने कहा कि  मार्च, 2025 तक सभी प्रोजेक्ट्स को पूरा करने की उम्मीद है. के पी महादेवस्वामी ने कहा, एनबीसीसी ने अब तक करीब  13,500 फ्लैट्स के कंस्ट्रक्शन को पूरा कर चुकी है जिसमें से 5,100 हाउसिंग यूनिट्स को होमबायर्स को सौंपा जा चुका है.  

आम्रपाली के 25 हाउसिंग प्रोजेक्ट्स में कुल 46,575 फ्लैट्स बनने थे. इनमें से 8,416 हाउसिंग यूनिट्स पर जुलाई, 2019 में सुप्रीम कोर्ट के फैसले आने से पहले ही होमबायर्स को घर का पजेशन मिल चुका था. एनबीसीसी को बाकी बचे 38,159 यूनिट्स और पहले सौंपे जा चुके फ्लैटों के लिए सुविधाओं का निर्माण करना था. एनबीसीसी ने करीब 5,512.10 करोड़ रुपये का काम सितंबर, 2023 तक पूरा कर लिया और इस साल 23 अक्टूबर तक होमबायर्स से उसे 5,229.60 करोड़ रुपये मिले है. 

एसबीआईकैप वेंचर्स लिमिटेड ने छह हाउसिंग प्रोजेक्ट्स को पूरा करने के लिए 650 करोड़ रुपये फंड उपलब्ध कराया है.  इसके अलावा सात बैंकों - बैंक ऑफ बड़ौदा (लीड बैंक), इंडियन बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, यूको बैंक, बैंक ऑफ इंडिया और पंजाब एंड सिंध बैंक के एक गठजोड़ ने भी 1,500 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं. 

ये भी पढ़ें 

GST Data: त्योहारी सीजन ने भरी सरकार की झोली, 1.72 लाख करोड़ रहा जीएसटी कलेक्‍शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महंगा हुआ प्याज, हफ्तेभर में 40% तक बढ़ी कीमत; जानिए आपके शहर में 1 किलो का रेट
महंगा हुआ प्याज, हफ्तेभर में 40% तक बढ़ी कीमत; जानिए आपके शहर में 1 किलो का रेट
TikTok भरेगा 3300 करोड़ का जुर्माना! बच्चों की प्राइवेसी का किया उल्लंघन
TikTok भरेगा 3300 करोड़ का जुर्माना! बच्चों की प्राइवेसी का किया उल्लंघन
बाढ़ से बचाई गई हथिनी 'जयमोती' एयरलिफ्ट, अनंत अंबानी के 'वंतारा' में हुआ इलाज
बाढ़ से बचाई गई हथिनी 'जयमोती' एयरलिफ्ट, अनंत अंबानी के 'वंतारा' में हुआ इलाज
आमने-सामने आए कनाडा और अमेरिका, ट्रेड डील हुई फ्लॉप, तो ट्रंप ने दे दी खुली धमकी
आमने-सामने आए कनाडा और अमेरिका, ट्रेड डील हुई फ्लॉप, तो ट्रंप ने दे दी खुली धमकी

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget