एक्सप्लोरर

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन सिर्फ किराए से कमा लेते हैं 2 करोड़ रुपये से ज्यादा, बॉलीवुड के कई सितारे चल रहे उनके नक्शेकदम पर

Amitabh Bachchan Property: अमिताभ बच्चन और उनके परिवार की संपत्ति अरबों रुपये है. हाल ही में उन्होंने 4 कमर्शियल प्रॉपर्टी में निवेश किया था. इनसे अमिताभ बच्चन को जमकर कमाई हो रही है.

Amitabh Bachchan Property: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने शोहरत की ऊंचाईयों को छुआ. इसके बाद उनके जीवन में ऐसा समय भी आया जब उनके पास पैसे की जबरदस्त किल्लत हो गई थी. उनकी प्रोडक्शन कंपनी एबीसीएल (ABCL) के डूबने से वह कर्ज में फंस गए थे. इसके बाद उन्होंने टीवी पर आने का निर्णय लिया जिससे सब चौंक गए. मगर, टीवी पर भी वह सुपरहिट रहे और धीरे-धीरे उनका सारा कर्ज उतर गया आज उनके पास अरबों रुपये की संपत्ति है. आज हम आपको रोचक बात यह बताने जा रहे हैं कि अमिताभ बच्चन को हर साल 2 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की कमाई सिर्फ मुंबई में मौजूद अपनी प्रॉपर्टी के किराए से होती है.

4 कमर्शियल प्रॉपर्टी को वार्नर म्यूजिक इंडिया लिमिटेड को दिया 

इकोनॉमिक टाइम्स और मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, अमिताभ बच्चन ने मुंबई के ओशिवारा डिस्ट्रिक्ट में मौजूद अपनी 4 कमर्शियल प्रॉपर्टी को वार्नर म्यूजिक इंडिया लिमिटेड को 5 साल के लिए किराए पर दिया है. यह संपत्ति 10 हजार स्क्वायर फीट में फैली हुई हैं. 

इसी साल 28 करोड़ रुपये से भी ज्यादा में खरीदी थीं 

अमिताभ बच्चन ने यह चारों प्रॉपर्टी अगस्त, 2023 में खरीदी थीं. इनमें से प्रत्येक की वैल्यू 7.18 करोड़ रुपये है. मुंबई के प्रॉपर्टी बाजार में हाल ही में कई बॉलीवुड स्टार्स ने पैसा लगाया है. इनमें कार्तिक आर्यन, मनोज बाजपेयी और सारा अली खान भी शामिल हैं. इन सभी ने आवासीय संपत्ति के बजाय कमर्शियल प्रॉपर्टी में निवेश को प्राथमिकता दी है. कमर्शियल प्रॉपर्टी में मिलने वाले ज्यादा रिटर्न ने बॉलीवुड स्टार्स को इस ओर खींचा है.

पांच साल के लिए हुई है यह डील

अमिताभ बच्चन और वार्नर म्यूजिक इंडिया लिमिटेड के बीच यह डील पांच साल के लिए हुई है. इसमें से पहले तीन साल लॉक इन पीरियड रहेगा वार्नर को इसमें 12 पार्किंग स्पेस भी मिलेंगे फिलहाल कंपनी 170 रुपये प्रति स्क्वायर फीट के हिसाब से किराया देगी तीन साल बाद किराए में 15 फीसदी बढ़ोतरी होगी.  

जुहू का बंगला प्रतीक्षा अपनी बेटी श्वेता नंदा को दे दिया

इसी साल नवंबर में अमिताभ और जया बच्चन ने अपना जुहू का बंगला प्रतीक्षा अपनी बेटी श्वेता नंदा को दे दिया था. इस संपत्ति को दो हिस्सों में बांटा गया है एक की वैल्यू 31.39 करोड़ रुपये और दूसरे की 19.24 करोड़ रुपये आंकी गई थी. बच्चन ने 8 नवंबर को दोनों हिस्से गिफ्ट डीड के जरिए अपनी बेटी को दे दिए थे.

ये भी पढ़ें 

Blinkit Order: एक साल में मंगाए लगभग 10 हजार कंडोम, होर्डिंग लगाकर कंपनी ने दिया सम्मान 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sugar Import: त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस
Withdrawal Limit: बार-बार ATM से कैश निकालते हैं, फ्री लिमिट के बाद कितना होगा चार्ज? जानें SBI का नया रेट
बार-बार ATM से कैश निकालते हैं, फ्री लिमिट के बाद कितना होगा चार्ज? जानें SBI का नया रेट
यात्री को कनाडा जाने से रोका, एयरलाइंस देगी 1.53 लाख का मुआवजा
यात्री को कनाडा जाने से रोका, एयरलाइंस देगी 1.53 लाख का मुआवजा

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget