एक्सप्लोरर

Blinkit Order: एक साल में मंगाए लगभग 10 हजार कंडोम, होर्डिंग लगाकर कंपनी ने दिया सम्मान 

Blinkit Order List: ब्लिंकिट के सीईओ और को फाउंडर अलबिंदर ढींडसा ने साल 2023 के मजेदार बिक्री रुझान की लिस्ट जारी की है.

Blinkit Order List: व्यापार जगत में हमेशा कुछ न कुछ रोचक होता रहता है. हाल ही में जोमाटो ने एक लिस्ट जारी की थी, जिससे पता चला था कि देश में सबसे ज्यादा ऑनलाइन आर्डर बिरयानी के किए जाते हैं. अब जोमाटो (Zomato) के ही स्वामित्व वाली कंपनी ब्लिंकिट (Blinkit) ने साल 2023 में विभिन्न शहरों से आए ऑर्डर की लिस्ट अनूठे तरीके से जारी की है. कंपनी ने जगह-जगह इन ऑर्डर के अलग-अलग होर्डिंग लगाकर इन ग्राहकों को सम्मानित किया है.

गुरुग्राम में खरीदे गए 65,973 लाइटर

ब्लिंकिट के सीईओ और को फाउंडर अलबिंदर ढींडसा (Albinder Dhindsa) ने बताया कि साल 2023 में कुछ मजेदार बिक्री रुझान सामने आए हैं. खरीदारी का यह पैटर्न सामाजिक बदलाव का संकेत देता है. इनके मुताबिक, दक्षिण दिल्ली के एक उपभोक्ता ने क्विक डिलीवरी प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट से 9,940 कंडोम का ऑर्डर दिया. ‘ब्लिंकिट ट्रेंड्स 2023' के अनुसार, गुरुग्राम ने 2023 में 65,973 लाइटर का ऑर्डर दिया. शहर ने इस साल शीतल पेय से अधिक टॉनिक वॉटर (कार्बोनेटेड पेय) का ऑर्डर दिया। 

एक महीने में खरीदे 38 अंडरवियर 

ब्लिंकिट ने कहा कि किसी ने एक महीने में 38 अंडरवियर का ऑर्डर दिया था. एक अन्य उपभोक्ता ने 972 मोबाइल चार्जर का ऑर्डर दिया. ऑनलाइन मार्केटिंग की बात करें तो इस साल स्विगी ने बताया कि सबसे ज्यादा बिरियानी ऑर्डर की गई. इसके अलावा विभिन्न शहरों में खरीदी गई अलग-अलग डिश की लिस्ट भी जारी की थी.

आधी रात के बाद मंगाई 3 करोड़ मैगी

ब्लिंकिट पर आधी रात के बाद लगभग 3,20,04,725 मैगी पैकेट वितरित किए गए. एक उपभोक्ता ने एक ऑर्डर में 101 लीटर मिनरल वाटर खरीदा था. इस वर्ष ब्लिंकिट के माध्यम से लगभग 80,267 गंगाजल की बोतलें वितरित की गईं. 2023 में किसी ने 4,832 नहाने के साबुन खरीदे थे. इस साल सुबह 8 बजे से पहले लगभग 351,033 प्रिंटआउट वितरित किए गए और 1,22,38,740 आइसक्रीम और 8,50,011 आइस क्यूब पैकेट के साथ 45,16,490 ईनो पाउच का ऑर्डर दिया गया. हैदराबाद से किसी ने 2023 में 17,009 किलोग्राम चावल का ऑर्डर दिया.

ये भी पढ़ें 

Finance Commission: सरकार ने 16वें वित्त आयोग का किया ऐलान, अरविंद पनगढ़िया होंगे अध्यक्ष

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अकाउंट में पैसे नहीं, लेकिन 4 करोड़ का दे दिया डोनेशन; अब चेक बाउंस होने का डर
अकाउंट में पैसे नहीं, लेकिन 4 करोड़ का दे दिया डोनेशन; अब चेक बाउंस होने का डर
महंगी चीनी से 700 की हुई 500 वाली मिठाई, दिल्ली-NCR में रक्षाबंधन पर बिगड़ा बजट
महंगी चीनी से 700 की हुई 500 वाली मिठाई, दिल्ली-NCR में रक्षाबंधन पर बिगड़ा बजट
इंटर्नशिप में 30 लाख रुपए महीना सैलरी, भारत में इंजीनियर्स पर पैरा बरसा रहीं कंपनी
इंटर्नशिप में 30 लाख रुपए महीना सैलरी, भारत में इंजीनियर्स पर पैरा बरसा रहीं कंपनी
20-25 रुपये में बिकेगा एक अंडा! क्या सच में इस कदर बढ़ जाएंगे रेट?
20-25 रुपये में बिकेगा एक अंडा! क्या सच में इस कदर बढ़ जाएंगे रेट?

वीडियोज

भाई की थाली में नकली पनीर की साजिश!
नेपाल में जल-प्रलय, भारत में रेड अलर्ट!
नेपाल में तबाही के बाद भारत पर मंडराया खतरा! कई जिलों में हाई अलर्ट
महिलाओं को तोहफा...सब वोट बैंक का चक्कर है?
महिलाओं को तोहफा या चुनावी दांव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल बाढ़ में 300 से ज्यादा भारतीय लापता, किस राज्य के कितने? पूरा अपडेट
नेपाल बाढ़ में 300 से ज्यादा भारतीय लापता, किस राज्य के कितने? पूरा अपडेट
सर्वे: यूपी में किस गठबंधन की होगी जीत? कांटे की टक्कर में योगी को पछाड़ रहे अखिलेश
सर्वे: यूपी में किस गठबंधन की होगी जीत? कांटे की टक्कर में योगी को पछाड़ रहे अखिलेश
नेपाल बाढ़ ग्राउंड रिपोर्ट: 'लाशें आ रही थी, बाजार बह गया'
नेपाल बाढ़ ग्राउंड रिपोर्ट: 'लाशें आ रही थी, बाजार बह गया'
सोनल दिनुषा ने फिर रचा इतिहास, वो कर दिखाया जो 67 साल में कोई नहीं कर पाया
सोनल दिनुषा ने फिर रचा इतिहास, वो कर दिखाया जो 67 साल में कोई नहीं कर पाया
आ गया 'टॉक्सिक' का फर्स्ट रिव्यू, हर सीन में कमाल लगे यश, कियारा संग जमी केमिस्ट्री
'टॉक्सिक' की जान हैं यश, हर सीन में लगे कमाल, आ गया फर्स्ट रिव्यू
'खेल का मतलब सिर्फ मेडल जीतना नहीं', खेलो इंडिया डायलॉग में बोले PM मोदी
'खेल का मतलब सिर्फ मेडल जीतना नहीं', खेलो इंडिया डायलॉग में बोले PM मोदी
कानपुर: गंगा बैराज पर ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट गिरा, दो लोग घायल
कानपुर: गंगा बैराज पर ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट गिरा, दो लोग घायल
आपदा में अवसर! मलबे में बहकर आया सिलेंडर, इस शख्स ने तुरंत जमाया कब्जा
आपदा में अवसर! मलबे में बहकर आया सिलेंडर, इस शख्स ने तुरंत जमाया कब्जा
Embed widget