एक्सप्लोरर

Amazon Air Service: अमेजन के ग्राहकों के लिए खुशखबरी! कंपनी जल्द एयर सर्विस के जरिए करेगी सामान की डिलीवरी

Amazon Air: देश में अपनी डिलीवरी स्पीड को बढ़ाने के लिए अमेजन ने अमेजन एयर (Amazon Air Service) की शुरुआत की है. इसके जरिए ग्राहकों को जल्द से जल्द सामान की डिलीवरी मिल पाएगी.

Amazon Air Service: दुनिया की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन (Amazon) ने अपने सर्विस को और बेहतर बनाने के लिए एक नया कदम उठाया है. कंपनी के ग्राहकों को अब अपने सामान की डिलीवरी (Amazon Delivery) जल्द से जल्द मिलेगी. कंपनी ने सोमवार को अमेजन एयर की शुरुआत कर दी है.अमेजन एयर (Amazon Air) की शुरुआत के बाद से अब सामान की डिलीवरी अब पहले से ज्यादा जल्दी हो पाएगी. अमेजन एयर के जरिए कंपनी भारत में मजबूत एयर नेटवर्क स्थापित करने की कोशिश कर रही है. इससे ग्राहकों को अब पहले से भी कम समय में सामान की डिलीवरी मिल पाएगी.

अमेजन एयर के जरिए कार्गो सर्विस को मिलेगी गति
आपको बता दें कि अमेजन एयर (Amazon Air Service) की शुरुआत के साथ ही देश में कार्गो सर्विस को गति मिलेगी. इसके लिए कंपनी ने एयरलाइन क्विकजेट के साथ पार्टनरशिप की है. अब इस सर्विस के लिए अमेजन बोइंग 737-800 विमान की कार्यक्षमता का यूज करेगा. इस सर्विस का अनावरण तेलंगाना के उद्योग मंत्री के टी रामाराव ने अमेजन के सीनियर अधिकारियों की मौजूदगी में किया है.

यह सर्विस राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शुरू की गई है. इस मौके पर अमेजन ने बयान देते हुए कहा कि अमेजन देश की पहली ऐसी कंपनी है जिसने अपनी स्पीड को बढ़ाने के लिए माल ढुलाई के लिए अलग से नेटवर्क शुरू किया है. इसके साथ ही यह भी कहा कि कंपनी अपनी डिलीवरी स्पीड को बढ़ाने पर लगातार का कर रही है.

2 एयरक्राफ्ट के साथ शुरू हुआ ऑपरेशन
इस मौके पर अमेजन के वाइस प्रेसिडेंट अखिल सक्सेना ने कहा कि फिलहाल इस सेवा की शुरुआत में कुल दो कार्गो विमानों के जरिए की जा रही है. इसके लिए अमेजन ने क्विकजेट के साथ पार्टनरशिप की है. फिलहाल अमेजन एयर सर्विस के लिए विमानों की देखभाल क्विकजेट कंपनी करेगी. इसके बाद सर्विस के विस्तार के साथ ही विमानों के संख्या में भी लगातार वृद्धि की जाएगी. इससे पहले अमेरिका में भी अमेजन ने साल 2016 में अपने एयर नेटवर्क की शुरुआत की थी. इसे कुल 110 एयरक्राफ्ट के साथ लॉन्च किया गया था. अब भारत में भी ई-कॉमर्स सेक्टर में भी ग्रोथ देखा जा रहा है. ऐसे में कंपनी अपने ट्रांसपोर्टेशन सर्विस का विस्तार करने के लिए लगातार नये प्रयास कर रही है.

ये भी पढ़ें-

Elon Musk: टेस्ला के शेयरों को लेकर गलत ट्वीट पर एलन मस्क ने अदालत में कहा- 'मैंने मजाक नहीं किया था'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
आपके घर भी तो नहीं पहुंच रहा एक्सपायर्ड सामान? Zepto को FSSAI का नोटिस
आपके घर भी तो नहीं पहुंच रहा एक्सपायर्ड सामान? Zepto को FSSAI का नोटिस

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi
Tiger Shroff Firing News: कैसे पकड़ा गया लॉरेंस का शूटर्स? जानिए घटना की INSIDE STORY! | ABP News
Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
Embed widget