एक्सप्लोरर

Elon Musk: टेस्ला के शेयरों को लेकर गलत ट्वीट पर एलन मस्क ने अदालत में कहा- 'मैंने मजाक नहीं किया था'

Elon Musk News: एलन मस्क ने अदालत में अपने पुराने ट्वीट के मामले में सफाई पेश करते हुए कहा है कि उन्होंने निवेशकों से किसी तरह का मजाक नहीं किया था. आइए जानते हैं क्या है मामला.

Trial Against Elon Musk: टेस्ला और ट्विटर के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) अक्सर सुर्खियों में रहते ही हैं. 2018 में टेस्ला के शेयर्स की खरीद के मामले में किए गए 'गलत' ट्वीट के मामले में एलन मस्क ने अपनी सफाई पेश करते हुए कहा कि मैंने मजाक नहीं किया था. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि टेस्ला के शेयर्स (Tesla Shares) को 420 डॉलर प्रति शेयर के प्राइस पर खरीदने के लिए मस्क ने सऊदी अरब के sovereign wealth fund से इस मामले पर बातचीत भी हो चुकी थी. बता दें कि मस्क अदालत में साल 2018 में किए गए एक ट्वीट का बचाव करते हुए अपने निवेशकों के वकीलों के सवालों का जवाब दे रहे थें.

मस्क ने 420 के आंकड़े पर दी यह सफाई-
इसके साथ ही निवेशकों के वकीलों ने मस्क के ऊपर 420 डॉलर का प्राइस मजाक में कोर्ट करने का भी आरोप लगाया है. वकीलों का कहना है कि अमेरिका में अक्सर 420 का आंकड़ा Marijuana के लिए यूज किया जाता है. इस आरोप का जवाब देते हुए मस्क ने कहा कि 420 डॉलर का आंकड़ा कोई मजाक नहीं था. यह आंकड़ा इसलिए चुना गया था क्योंकि यह टेस्ला के शेयर्स पर 20 फीसदी का प्रीमियम थी. इसके साथ ही मस्क ने निवेशकों को उनके नुकसान के लिए खुद जिम्मेदार बताते हुए का कि उनका मकसद अपने ट्वीट के जरिए निवेशकों को नुकसान करने का नहीं था.

इन निवेशकों को जो नुकसान हुआ है वह उनकी खुद के कारण हुआ है. मस्क ने इस मामले में आगे सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने टेस्ला के शेयर्स को खरीदने का प्लान तब छोड़ दिया जब उन्हें पता चला कि सऊदी अरब के sovereign wealth fund टेस्ला के एक बड़े हिस्से को खरीदना चाहती है.

क्या है मामला?
आपको बता दें कि साल 2018 में एलन मस्क ने एक ट्वीट करके कहा था कि वह जल्द ही टेस्ला को एक प्राइवेट कंपनी बनाने वाले हैं. इसके लिए वह टेस्ला के सभी शेयर्स को 420 डॉलर प्रति शेयर के हिसाब से खरीदेंगे. अपने ट्वीट में मस्क ने यह दावा किया था कि टेस्ला के शेयर्स को खरीदने के लिए उन्होंने पर्याप्त फंड जुटाया है जो वह यह फंड किसी सऊदी एक्सचेंज से लेने वाले हैं.मस्क के इस ट्वीट के बाद से टेस्ला के शेयर्स में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी गई थी. इसके साथ ही उन्होंने एक और ट्वीट में कहा था कि इस फैसले को निवेशकों का सपोर्ट भी हासिल हैं. इस ट्वीट के कारण निवेशकों ने मस्क के ऊपर 'गलत' ट्वीट करके टेस्ला के शेयरों में तेजी लाने का आरोप लगाया और उसके ऊपर केस कर दिया है.

ये भी पढ़ें-

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बाद क्या महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल? यहां चेक करें नये भाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
Real Estate: जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget