एक्सप्लोरर

Amazon की बिक्री में हुई बढ़ोत्तरी, कोरोना महामारी की वजह से बढ़ी कॉस्ट का कर रही है सामना

कोरोना वायरस संकट के बीच ज्यादा से ज्यादा लोगों के घर बैठे खरीदारी करने से उसकी बिक्री में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई. लेकिन लाखों लोगों को घर बैठे डिलीवरी देने से उसकी लागत बढ़ी है. इस वजह से उसका जनवरी-मार्च तिमाही का मुनाफा 29 प्रतिशत कम हो गया.

न्यूयॉर्क: ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन की बिक्री साल की पहली तिमाही में बढ़ गई. कोरोना वायरस संकट के बीच ज्यादा से ज्यादा लोगों के घर बैठे खरीदारी करने से उसकी बिक्री में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई. लेकिन लाखों लोगों को घर बैठे डिलीवरी देने से उसकी लागत बढ़ी है. इस वजह से उसका जनवरी-मार्च तिमाही का लाभ 29 प्रतिशत कम हो गया. कंपनी की आय वॉल स्ट्रीट के अनुमान से कम रही.

इसलिए बृहस्पतिवार को कंपनी के शेयर में करीब पांच प्रतिशत की गिरावट देखी गई. समीक्षावधि में कंपनी का शुद्ध लाभ 2.54 अरब डॉलर रहा. पिछले साल इसी तिमाही में यह 3.56 अरब डॉलर था. हालांकि कंपनी के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेफ बेजोस ने कहा कि कंपनी अभी और अधिक खर्च करेगी. बेजोस ने कहा कि कंपनी के दूसरी तिमाही (अप्रैल-जून) में करीब 4 अरब डॉलर या उससे थोड़ा अधिक का व्यय करने की उम्मीद है.

यह राशि कर्मचारियों के ओवरटाइम (काम के घंटों से अतिरिक्त काम) के भुगतान, मास्क और अन्य सुरक्षा बंदोबस्त करने, अमेजन के गोदामों को कीटाणुमुक्त (सैनेटाइज) करने पर खर्च की जाएगी. कंपनी ने कहा कि अन्य पारंपरिक खुदरा कंपनियों के मुकाबले उसकी वित्तीय हालत बेहतर है. मैकीज, कोहल्स और गैप ने अपने स्टोर अस्थायी तौर पर बंद कर दिए हैं और इससे उनकी बिक्री को बहुत नुकसान हो रहा है.

उन्होंने अपने कर्मचारियों को वेतन देना बंद कर दिया है. अमेजन को सामान की त्वरित डिलीवरी के लिए जाना जाता है. लेकिन ऑर्डर की संख्या बढ़ने से इसमें आम तौर पर लगने वाला दो 2 का समय बढ़कर एक हफ्ता हो गया है. वहीं टॉयलेट पेपर और सैनेटाइजर जैसे कई उत्पादों का स्टॉक खत्म हो गया है. कंपनी के मुख्य वित्त अधिकारी ब्रायन ओलासावस्की ने कहा कि अभी वह नहीं बता सकते कि डिलीवरी प्रक्रिया कब सामान्य होगी. हालांकि कंपनी ने ऑर्डर की समय पर डिलीवरी के लिए 1,75,000 लोगों को नौकरी पर रखा है. साथ ही उन्हें हर घंटे के लिए दो डॉलर का अतिरिक्त भुगतान भी कर रही है.

ये भी पढ़े.

कोविड-19: देश का नया कोरोना कलर मैप, 130 जिले रेड जोन में तो 319 हैं ग्रीन जोन में

लॉकडाउन में मजदूरों की घर वापसी शुरू, चली पहली स्पेशल ट्रेन, तेलंगाना से झारखंड रवाना हुए 1200 प्रवासी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBL Bank में मर्ज होंगी Emirates NBD की भारतीय शाखाएं, RBI ने दी मंजूरी
RBL Bank में मर्ज होंगी Emirates NBD की भारतीय शाखाएं, RBI ने दी मंजूरी
17 अक्टूबर को बैंक बंद? जानें कहां-कहां मिली है छुट्टी और क्या है कारण
17 अक्टूबर को बैंक बंद? जानें कहां-कहां मिली है छुट्टी और क्या है कारण
रसोई गैस के दाम जानकर ही बुक करें सिलेंडर, दिल्ली से मुंबई तक देखें आज का ताजा रेट
रसोई गैस के दाम जानकर ही बुक करें सिलेंडर, दिल्ली से मुंबई तक देखें आज का ताजा रेट
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget