एक्सप्लोरर

UBS Credit Suisse Merger: यूएस फेड ने यूबीएस-क्रेडिट सुइस के विलय को दी मंजूरी, जानें डिटेल

UBS Credit Suisse Merger: क्रेडिट सुइस बैंक और यूबीएस ग्रुप के विलय को लेकर एक बड़ी खबर आई है. दोनों के मर्जर पर यूएस फेड रिजर्व ने अपनी मुहर लगा दी है.

UBS Credit Suisse Merger: स्विट्जरलैंड के क्रेडिट सुइस बैंक (Credit Suisse Bank) और यूबीएस ग्रुप (UBS Group) के विलय पर अमेरिका के फेडरल रिजर्व (Federal Bank) ने अपनी मुहर लगा दी है. इस मामले पर जानकारी देते हुए यूएस फेड रिजर्व (US Fed Reserve) ने बताया कि यूबीएस ग्रुप एजी द्वारा क्रेडिट सुइस की अमेरिका स्थित इकाइयों के अधिग्रहण की परमिशन दे दी गई है. इस मामले पर यूबीएस ग्रुप ने अपनी मंजूरी 22 मार्च को ही मांगी थी.

कानून के हिसाब से UBS ग्रुप को करना होगा बदलाव

इसके साथ ही यूएस फेड रिजर्व के गवर्नरों के बोर्ड ने कहा है कि यूबीएस ग्रुप द्वारा क्रेडिट सुइस बैंक के अधिग्रहण के तीन महीने के भीतर बैंक को अमेरिका में अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से बदलाव करने होंगे. इसके लिए यूबीएस ग्रुप ने अपनी सहमति जता दी है. इसके साथ ही फेड रिजर्व ने यह भी कहा कि बैंक को अपनी राशि को सुरक्षित रखने के लिए और कड़े कदम उठाने होंगे और इसमें कुछ बदलाव करना होगा क्योंकि दोनों बैंक के मर्जर के बाद बैंक का आकार बहुत बड़ा हो गया है. 

अमेरिका के विलय और अधिग्रहण कानून के मुताबिक उन सभी बैंकों को विलय को यूएस फेड रिजर्व समीक्षा करता है, जहां बैंक की कुल संपत्ति 250 बिलियन डॉलर है. इसके साथ ही 10 बिलियन डॉलर से अधिक के शेयर वाली कंपनी की खरीद पर भी यह रिव्यू किया जाता है.

यूबीएस और क्रेडिट सुइस बैंक का हो रहा विलय

क्रेडिट सुइस बैंक के डूबने के बाद स्विट्जरलैंड के यूबीएस ग्रुप ने इस खरीदने का फैसला किया है. यह डील 3.3 बिलियन डॉलर में पूरी की हुई है. अमेरिका के सिलिकॉन वैली बैंक (Silicon Valley Bank) और सिग्नेचर बैंक (Signature Bank) के डूबने के बाद से ही दुनिया भर के बैंकिंग क्षेत्र में हाहाकार मच गया था. इसका असर यूरोप के बैंकिंग सेक्टर पर भी दिखने लगा और स्विट्जरलैंड के 16वें सबसे बड़े बैंक क्रेडिट सुइस बैंक की डूबने की खबर आ गई.

इसके बाद इसे दिवालिया होने से बचाने के लिए यूबीएस ग्रुप ने इसके साथ विलय का फैसला ले लिया. बैंक के मर्जर को यूरोपियन यूनियन के नियमों के मुताबिक अभी अप्रूवल नहीं मिला है मगर इसपर जल्द ही फैसला लिया जा सकता है. रायटर्स के मुताबिक, ब्रिटेन में बैंक के मर्जर को मंजूरी मिल गई है.  यूबीएस ग्रुप के क्रेडिट सुइस बैंक के साथ मर्जर पर बात करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद इस विलय के बाद बैंक का कारोबार 5 बिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगा.

ये भी पढ़ें-

Pakistan Economic Crisis: डूबते पाकिस्तान को तिनके का सहारा, यहां से मिला 1 बिलियन डॉलर का वादा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बच्चों को पैसे की अहमियत कैसे सिखाएं? फाइनेंस एक्सपर्ट ने बताए 5 आसान तरीके, जो जिंदगीभर आएंगे काम
बच्चों को पैसे की अहमियत कैसे सिखाएं? फाइनेंस एक्सपर्ट ने बताए 5 आसान तरीके, जो जिंदगीभर आएंगे काम
Sonam Wangchuk: अनशन करने वाले सोनम वांगचुक पैसा कैसे कमाते हैं, अब कितनी है उनकी नेटवर्थ?
Sonam Wangchuk: अनशन करने वाले सोनम वांगचुक पैसा कैसे कमाते हैं, अब कितनी है उनकी नेटवर्थ?
RBI के हेड को गवर्नर ही क्यों कहते हैं, चेयरमैन या कुछ और क्यों नहीं? इनको कितनी मिलती है सैलरी?
RBI के हेड को गवर्नर ही क्यों कहते हैं, चेयरमैन या कुछ और क्यों नहीं? इनको कितनी मिलती है सैलरी?
EV Subsidy: ईवी खरीदने पर मिलेगी 50% सब्सिडी, सरकार का ऐलान, आधी कीमत में घर लाएं बाइक
EV Subsidy: ईवी खरीदने पर मिलेगी 50% सब्सिडी, सरकार का ऐलान, आधी कीमत में घर लाएं बाइक

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
Video: पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget