एक्सप्लोरर

Lowest Air Fare: बाइक से भी सस्ता हुआ प्लेन का सफर, सिर्फ 100 रुपये में लीजिए हवाई यात्रा का आनंद

Alliance Air: विभिन्न वेबसाइट पर ये सस्ते टिकट 100 से 400 रुपये के बीच उपलब्ध हैं. इन टिकट को बुक करने के लिए आपको इंतजार करने की भी जरूरत नहीं है. ये सस्ते टिकट तुरंत बुक किए जा सकते हैं.

Alliance Air: हवाई यात्रा का सपना देखने वालों को अब बेहद सस्ते दामों का आनंद मिलने जा रहा है. अगर हम आपको बताएं कि सिर्फ 100 रुपये में आप हवाई यात्रा का आनंद ले सकते हैं तो शायद आपको अपनी आंखों पर भरोसा न हो. मगर, यह 100 फीसदी सच है. अलायंस एयर ने यह हतप्रभ कर देने वाला ऑफर पेश किया है, जहां आपको सिर्फ 100 रुपये की शुरुआती कीमत से प्लेन के टिकट मिल जा रहे हैं. आइए इस शानदार ऑफर के बारे में और जान लेते हैं. 

तुरंत बुक कर सकते हैं एयर टिकट 

दरअसल, अलायंस एयर (Alliance Air) के इतने सस्ते टिकट विभिन्न वेबसाइट पर उपलब्ध हैं. इनकी शुरुआत सिर्फ 100 रुपये से हो जा रही है. इसके अलावा आपको यह टिकट महीनों बाद के बुक नहीं करने हैं. यदि आप एक-दो दिन बाद भी उड़ने का मन बना रहे हैं तो इन सस्ते टिकट का फायदा उठा सकते हैं. हमारी टीम ने जब इन टिकटों पर रिसर्च की तो पाया कि शिलांग से गुवाहाटी के टिकट सिर्फ 100 रुपये में उपलब्ध हैं. इन दोनों शहरों के बीच की दूरी लगभग 90 किमी है. यदि आप इस खूबसूरत पहाड़ी रास्ते पर अपनी बाइक लेकर भी निकलेंगे तो इससे भी ज्यादा खर्चा कर बैठेंगे. 

विभिन्न वेबसाइट पर 400 रुपये तक है कीमत 

हमारी जांच में इन दोनों शहरों के बीच के अलायंस एयर के टिकट यात्रा (Yatra) की वेबसाइट पर सिर्फ 400 रुपये में उपलब्ध हैं. मगर, इसमें 300 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है तो यह सिर्फ 100 रुपये का पड़ रहा है. अलायंस एयर की वेबसाइट पर यही टिकट 400 रुपये में उपलब्ध है. गोआईबीबो (Goibibo) की वेबसाइट पर यही टिकट 400 रुपये में उपलब्ध है. हैप्पी फेयर्स (Happyfares) वेबसाइट पर यही टिकट 285 रुपये में मिल रहा है. 

क्या करती है अलायंस एयर

अलायंस एयर एआई एसेट्स होल्डिंग लिमिटेड (AIAHL) के पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी है. इसे भारत सरकार ने एयर इंडिया लिमिटेड के विनिवेश के बाद बनाया था. इसे केंद्र सरकार की रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के अंतर्गत देश के छोटे शहरों को जोड़ने के उद्देश्य से बनाया गया था. यह लगभग 75 जगहों पर उड़ान भरती है. यह दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और बेंगलुरु से रीजनल सेवाएं देती है. अलायंस एयर ने अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान जाफना के लिए शुरू की थी.

ये भी पढ़ें 

Narayana Murthy: नारायण मूर्ति ने बताए सफल ब्रांड बनाने के नुस्खे, कंपनियों से अपने अनुभव साझा किए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget