एक्सप्लोरर

सभी इंश्योरेंस कंपनियों को कोरोना पॉलिसी करनी होंगी लॉन्च, IRDA ने जारी की गाइडलाइंस

सभी इंश्योरेंस कंपनियों से आईआरडीए ने कहा है कि वे कोरोना कवच पॉलिसी के नाम से इंडिमनिटी पॉलिसी लॉन्च करे. इसके साथ ही फिक्स बेनिफिट पॉलिसी कोरोना रक्षक के नाम से लॉन्च करने के लिए कहा है.

नई दिल्ली: देश की सभी लाइफ इंश्योरेंस और नॉन लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों को 10 जुलाई तक कोरोना के इलाज के लिए विशेष इंश्योरेंस पॉलिसी लॉन्च करनी होगी. इस संबंध में इंश्योरेंस नियामक इंश्योरेंस रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया यानी आईआरडीए ने सभी कंपनियों को गाइडलाइंस जारी कर दी हैं.

मौजूदा समय में इंश्योरेंस पॉलिसी कोरोना के इलाज को तो कवर करती हैं लेकिन पीपीई किट या अन्य उपभोग्य (consumables) के खर्च को कवर नहीं करती हैं. जबकि कोरोना के इलाज में इन चीजों का खर्च काफी ज्यादा आता है. इसके अलावा हॉस्पिटल में एडमिट होने पर रूम रेंट पर भी कोई पाबंदी इन पॉलिसी में नहीं होगी. इसीलिए अब इंश्योरेंस नियामक आईआरडीए ने इस संबंध में सभी कंपनियों को 10 जुलाई तक पॉलिसी लॉन्च करने के लिए कहा है.

कोरोना कवच पॉलिसी

इंश्योरेंस नियामक आईआरडीए ने सभी इंश्योरेंस कंपनियों को कोरोना कवच पॉलिसी के नाम से इंडिमनिटी पॉलिसी लॉन्च करने के लिए कहा है. इस पॉलिसी के तहत ₹50000 से लेकर ₹500000 तक का सम इंश्योर्ड होगा. इस पॉलिसी में सभी कोमोरबिड कंडीशन के इलाज का खर्च भी जुड़ा होगा. इस पॉलिसी में पॉलिसी होल्डर का हॉस्पिटलाइजेशन का खर्च भी जुड़ा होगा. इसके अलावा रूम रेंट, नरसिंग चार्ज, सर्जन फीस, स्पेशलिस्ट फीस और टेली मेडिसन कंसल्टेशन का भी खर्च शामिल होगा.

कोरोना रक्षक पॉलिसी

इंश्योरेंस नियामक ने सभी इंश्योरेंस कंपनियों को फिक्स बेनिफिट पॉलिसी कोरोना रक्षक के नाम से लॉन्च करने के लिए कहा है. इस पॉलिसी में अगर कोई पॉलिसी होल्डर कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है और उसे 72 घंटों के लिए कम से कम हॉस्पिटलाइज कराना पड़ता है तो इसमें सम इंश्योर्ड का 100 फ़ीसदी पॉलिसी होल्डर को मिल जाएगा. 100 फ़ीसदी सम इंश्योर्ड देने के बाद यह पॉलिसी टर्मिनेट हो जाएगी. इस पॉलिसी को सिर्फ एक व्यक्ति ले सकता है. इसके लिए न्यूनतम सम इंश्योर्ड ₹50000 है जो अधिकतम ढाई लाख रुपये तक जा सकता है. एक व्यक्ति ऐसी सिर्फ एक ही पॉलिसी ले सकता है.

पॉलिसी की खासियत

इन दोनों ही पॉलिसी को लेने की न्यूनतम उम्र 18 साल है और अधिकतम उम्र 65 साल है. तीन महीने से लेकर 25 साल तक के बच्चे भी पॉलिसी में कवर होंगे. हालांकि परिवार को जोड़ने का विकल्प सिर्फ कोरोना कवच पॉलिसी में होगा. यह दोनों ही पालिसी 3.5, 6.5 और 9.5 महीनों की अवधि की होंगी जिसमें 15 दिन का वेटिंग पीरियड होगा. यानी, पॉलिसी लेने के 15 दिन बाद ही यह पॉलिसी प्रभावी होगी. इन दोनों ही पॉलिसी का प्रीमियम पूरे देश भर में एक समान होगा. दोनों ही पॉलिसी के लिए प्रीमियम एक बार में ही देना होगा. इंश्योरेंस नियामक आईआरडीए ने सभी इंश्योरेंस कंपनियों से कहा है कि हेल्थ केयर से जुड़े लोगों को यह पॉलिसी लेने पर प्रीमियम में 5 फ़ीसदी की छूट दी जाए.

ऑनलाइन बेची जाने वाली चीजों पर दिखेगा अब Made in China का लेबल, चीनी कंपनियों को लग सकता है झटका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महंगा हुआ प्याज, हफ्तेभर में 40% तक बढ़ी कीमत; जानिए आपके शहर में 1 किलो का रेट
महंगा हुआ प्याज, हफ्तेभर में 40% तक बढ़ी कीमत; जानिए आपके शहर में 1 किलो का रेट
TikTok भरेगा 3300 करोड़ का जुर्माना! बच्चों की प्राइवेसी का किया उल्लंघन
TikTok भरेगा 3300 करोड़ का जुर्माना! बच्चों की प्राइवेसी का किया उल्लंघन
बाढ़ से बचाई गई हथिनी 'जयमोती' एयरलिफ्ट, अनंत अंबानी के 'वंतारा' में हुआ इलाज
बाढ़ से बचाई गई हथिनी 'जयमोती' एयरलिफ्ट, अनंत अंबानी के 'वंतारा' में हुआ इलाज
आमने-सामने आए कनाडा और अमेरिका, ट्रेड डील हुई फ्लॉप, तो ट्रंप ने दे दी खुली धमकी
आमने-सामने आए कनाडा और अमेरिका, ट्रेड डील हुई फ्लॉप, तो ट्रंप ने दे दी खुली धमकी

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget