एक्सप्लोरर

जैक मा के रिटायरमेंट की खबरों का अलीबाबा ने किया खंडन

अलीबाबा की तरफ से जैक मा के रिटायरमेंट की खबर का खंडन किया गया है और कहा गया है कि जैक मा रिटायर नहीं होने वाले हैं.

नई दिल्लीः खबरें आईं थी कि चीन के तीसरे सबसे अमीर इंसान और अलीबाबा के फाउंडर जैक मा ने अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है. हालांकि अलीबाबा की तरफ से इस खबर का खंडन किया गया है और कहा गया है कि जैक मा रिटायर नहीं होने वाले हैं. खबरों के मुताबिक कहा जा रहा था कि जैक मा बिल गेट्स की तरह ही अपने नाम से फाउंडेशन शुरू करना चाहते हैं जो शिक्षा पर केंद्रित होगा. 54 साल के जैक का कुल नेटवर्थ 2.88 लाख करोड़ रुपये है.

जानें चीन के तीसरे सबसे अमीर शख्स जैक मा के जीवन के बारे में

तंगहाली में गुजरा है जैक का बचपन

जैक मा का जन्म चीन में जेजिआंग राज्य के हन्हाजु गांव में हुआ था. जैक मा का बचपन काफी गरीबी में गुजरा है, इनके माता पिता गाना गाकर कहानियां सुनाने का काम करते थे. जैक को बचपन से ही अंग्रेजी सीखने की बहुत इच्छा थी इसलिए वे गांव के पास में घूमने आने वाले विदेशी पर्यटकों के पास जाया करते थे. वे खाली वक्त में इन सैलानियों को गाइड भी करते थे इससे इनकी इनकम भी हो जाती थी. जैक ने 9 सालों तक यही काम किया.

हौसले की मिसाल है जैक मा का जीवन

जैक ने तीन बार विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा दी और तीनों बार वो फेल हो गए. इसके बाद जैक मा ने हंजाऊ टीचर्स इंस्टिट्यूट में एडमिशन लिया यहां से वे अंग्रेजी में ग्रेजुएट हो गए. जैक के जीवन की तकलीफे यहीं खत्म नहीं हुई इसके बाद इन्होंने 30 अलग-अलग जगह नौकरी के लिए आवेदन किया पर ये सफल नहीं हुए. KFC जब पहली बार जैक के शहर में आया तो 24 लोगों ने नौकरी के लिए आवेदन किया. इनमें से  23 लोगों का चयन हो गया पर जैक यहां भी फेल हो गए.

अमेरिका की यात्रा ने बदला जैक का जीवन 1995 में जब जैक अमेरिका गए तब उन्होंने पहली बार इंटरनेट की ताकत को देखा. यहां पर जैक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर "ugly" नाम की वेबसाइट बनाई. 1995 में जैक ने अपने कुछ दोस्तों साथ मिलकर एक कंपनी शुरू की इसका नाम "China Yellow Pages" रखा गया. 3 साल में इस कंपनी ने 8 लाख डॉलर का बिजनेस किया. इसके बाद जैक ने कभी अपने जीवन में पीछे मुड़कर नहीं देखा. 1999 में जैक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अलीबाबा कंपनी की शुरुआत की. 5 लाख यूआन ने शुरू की गई अलीबाबा दुनिया के सबसे बड़े ब्रांड में से एक है, आज दुनिया भर में अलिबाबा के 79 मिलियन सदस्य हैं. जैक ने 2013 में कंपनी के सीईओ के पद से इस्तीफा दे दिया था.

जैक मा की उपलब्धियों की लिस्ट बेहद लंबी है

जैक को 2004 में China Central Television द्वारा Top 10 Business Leaders of the Year, 2005 में वर्ल्ड इकनोमिक फोरम ने Young Global Leader, 2007 में Businessperson of the Year, 2009 में टाइम मैगजीन ने विश्व के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में जगह दी. 2013 में Hong Kong University of Science and Technology ने जैक को डॉक्टरेट की उपाधि दी. 2015 में The Asian Awards में Entrepreneur of the Year चुना गया.

जैक का जीवन ही लोगों के लिए संदेश है

जैक अपने जीवन में तड़क-भड़क से दूर रहते हैं. जैक हमेशा प्राकृतिक आपदा प्रबंधन और गरीबी उन्मूलन के लिए काम करते रहते हैं, इसके लिए उन्हे Asia’s Heroes of  Philanthropy से भी नवाजा गया था. जैक ने एक बार कहा था कि सीईओ बनने बेहतर है शिक्षक बनना.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मस्क-अंबानी की जंग तेज, रिलायंस के बयान पर स्टारलिंक का पलटवार, क्या कहा?
मस्क-अंबानी की जंग तेज, रिलायंस के बयान पर स्टारलिंक का पलटवार, क्या कहा?
RBL Bank में मर्ज होंगी Emirates NBD की भारतीय शाखाएं, RBI ने दी मंजूरी
RBL Bank में मर्ज होंगी Emirates NBD की भारतीय शाखाएं, RBI ने दी मंजूरी
17 अक्टूबर को बैंक बंद? जानें कहां-कहां मिली है छुट्टी और क्या है कारण
17 अक्टूबर को बैंक बंद? जानें कहां-कहां मिली है छुट्टी और क्या है कारण
रसोई गैस के दाम जानकर ही बुक करें सिलेंडर, दिल्ली से मुंबई तक देखें आज का ताजा रेट
रसोई गैस के दाम जानकर ही बुक करें सिलेंडर, दिल्ली से मुंबई तक देखें आज का ताजा रेट

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
Embed widget