एक्सप्लोरर

Airtel ने सितंबर में जोड़े 2.74 लाख नए मोबाइल ग्राहक, जियो ने गवाएं 1.9 करोड़ कनेक्शन

Airtel New Connections: देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने सितंबर में 2.74 लाख नए मोबाइल ग्राहक जोड़े हैं. साथ ही एयरटेल ने टैरिफ में भी इजाफा कर दिया है.

Airtel New Connections: देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने सितंबर में 2.74 लाख नए मोबाइल ग्राहक जोड़े जबकि उसकी प्रतिद्वंद्वी कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने इस दौरान 1.9 करोड़ कनेक्शन गंवाए हैं. वहीं, वोडाफोन आइडिया के कनेक्शनों की संख्या भी 10.77 लाख घट गई. भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है. आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर में एयरटेल के ग्राहकों की संख्या बढ़कर 35.44 करोड़ हो गई, जो अगस्त में 35.41 करोड़ थी.

रिलयांस जियो के थे 42.48 करोड़ ग्राहक
देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो के सितंबर तक 42.48 करोड़ मोबाइल ग्राहक थे, लेकिन सितंबर माह के दौरान उसने 1.9 करोड़ कनेक्शन गंवा दिए. समीक्षाधीन महीने में वोडाफोन आइडिया के कनेक्शनों में 10.77 लाख की गिरावट आई. इस तरह उसके ग्राहकों का आंकड़ा घटकर 26.99 करोड़ रह गया.

वायरलेस कनेक्शन में आई गिरावट
आपको बता दें रिलायंस जियो ने सितंबर तिमाही के परिणामों की घोषणा करते हुए ग्राहकों की संख्या में आई गिरावट का जिक्र किया था. आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर में कुल वायरलेस कनेक्शनों की संख्या घटकर 116.60 करोड़ पर आ गई. यह आंकड़ा अगस्त में 118.67 करोड़ का था.

एयरटेल ने बढ़ाया मोबाइल टैरिफ
आपको बता दें भारती एयरटेल ने सोमवार को ऐलान किया है कि कंपनी का टैरिफ 20 से 25 फीसदी तक बढ़ जाएगा. कंपनी ने बताया कि नई कीमतें 26 नवंबर से लागू हो जाएंगी. एयरटेल के 28 दिनों की वैलिडिटी वाले सबसे सस्ते प्रीपेड मोबाइल टैरिफ प्लान के पहले 79 रुपये चुकाने होते थे लेकिन टैरिफ बढ़ने के बाद आपको 99 रुपये  चुकाने होंगे. वहीं 28 दिनों के वैलिडिटी वाले ही 149 रुपये के प्रीपेड प्लान अब आपको 179 रुपये देने होंगे. 

यह भी पढ़ें: 
Petrol Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी, पेट्रोल-डीजल भी जल्द होगा और सस्ता, चेक करें आज के Latest Price

PF Interest: अगर आपके खाते में नहीं आया ब्याज का पैसा तो फटाफट यहां करें शिकायत, खाते में जल्द आ जाएगी राशि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोमवार को सुस्त रही शेयर बाजार की चाल, सेंसेक्स सिर्फ 2 अंक ऊपर
सोमवार को सुस्त रही शेयर बाजार की चाल, सेंसेक्स सिर्फ 2 अंक ऊपर
भारत या पाकिस्तान: किस देश की सरकार फ्यूल पर सबसे ज्यादा वसूलती है टैक्स?
भारत या पाकिस्तान: किस देश की सरकार फ्यूल पर सबसे ज्यादा वसूलती है टैक्स?
10 अगस्त को कितने का हुआ 18K, 22K, 24K वाला सोना, चांदी के भाव भी बदले, चेक करें ताजा रेट
Gold-Silver Price Today: 10 अगस्त को कितने का हुआ 18K, 22K, 24K वाला सोना, चांदी के भाव भी बदले, चेक करें ताजा रेट
14 किलो वाला गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, 10 अगस्त को कितनी है कीमत?
LPG Price Today: 14 किलो वाला गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, 10 अगस्त को कितनी है कीमत?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget